Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»सपने में भगवान कृष्ण को देखना किस बात का संकेत होता है? जान लें अलग-अलग स्थितियों में कान्हा को देखने का अर्थ
    धर्म

    सपने में भगवान कृष्ण को देखना किस बात का संकेत होता है? जान लें अलग-अलग स्थितियों में कान्हा को देखने का अर्थ

    By July 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सपने में भगवान कृष्ण को देखना किस बात का संकेत होता है? जान लें अलग-अलग स्थितियों में कान्हा को देखने का अर्थ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सपने में अलग-अलग स्थितियों में भगवान कृष्ण को देखने का क्या अर्थ लगाया जाता है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। भगवान कृष्ण के भक्तों की संख्या बहुत अधिक है। न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में अन्य धर्मों के मानने वाले भी भगवान कृष्ण की भक्ति में आपको डूबे दिखेंगे। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपको कभी सपने में भगवान कृष्ण दिखाई देते हैं, तो इसका असल जीवन में क्या असर देखने को मिलता है। अगर आपको कभी सपने में भगवान कृष्ण दिखते हैं तो समझ जाइए आपके जीवन का अच्छा दौर शुरू होने वाला है। आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव भगवान कृष्ण को सपने में देखने के बाद आ सकते हैं। जिन खुशियों को आप अपने जीवन में चाहते हैं वो आ सकती हैं। कृष्ण भगवान को माखन प्रिय है, ऐसे में अगर आप कभी सपने में कृष्ण भगवान को माखन खाते देखते हैं तो ये भी अच्छा सपना माना जाता है। इसका अर्थ लगाया जाता है कि आप धन-धान्य की प्राप्ति करेंगे और साथ ही आपके जीवन में रोमांच भी बढ़ेगा। अगर आप सपने में कृष्ण जी के साथ राधा जी को भी देखते हैं तो ये आपको वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिए अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसा सपना आने के बाद प्रेम जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्यार की अधिकता ऐसा सपना आने के बाद दिखती है। जो लोग सपने में भगवान कृष्ण को युद्ध के मैदान में देखते हैं या युद्ध करते हुए देखते हैं, तो इस सपने को शुभ नहीं माना जाता। इस सपने का अर्थ होता है कि कुछ दिक्कतों का सामना आपको जीवन में करना पड़ सकता है। इसलिए आपको ऐसा सपना आने के बाद अपने व्यवहार में अच्छा परिवर्तन करना चाहिए और किसी भी तरह का गलत कार्य करने से बचना चाहिए। बांसुरी बजाते हुए अगर आप कभी सपने में भगवान कृष्ण को देखते हैं तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है। यह सपना आपको प्रगति के मार्ग पर ले जाने वाला माना जाता है, ऐसा सपना आना दर्शाता है कि आने वाला समय आनंददायक होगा। आपके कई ख्वाहिशें पूरी हो सकती है। साथ ही अगर आप कला के क्षेत्रों में अग्रसर हैं तो वहां भी उपलब्धियां आप हासिल कर सकते हैं। भगवान श्रीकृष्ण अगर आपको सपने में आशीर्वाद देते दिखते हैं तो ये सपना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा सपना संकेत देता है कि जो भी कार्य आप जीवन में कर रहे हैं वो बहुत अच्छा है और भगवान  कृष्ण आपसे प्रसन्न हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    आचार्य चाणक्य के 5 सूत्र जो बना सकते हैं आपका करियर चमकदार

    December 7, 2025

    2026 में अमावस्या की तिथियां: पितरों के तर्पण के लिए कब-कब आएगी अमावस्या

    December 7, 2025

    7 दिसंबर 2025 राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

    December 6, 2025

    शाम के समय की 4 बड़ी गलतियाँ, जो आपकी किस्मत को नीचे खींच सकती हैं!

    December 6, 2025

    कम मेहनत, ज्यादा कमाई: सिर्फ इन 3 काम से बदलेगी आपकी किस्मत

    December 6, 2025

    जायफल का चमत्कार: आज़माएं ये तरीका और लोन की परेशानी कहें अलविदा

    December 6, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आचार्य चाणक्य के 5 सूत्र जो बना सकते हैं आपका करियर चमकदार

    December 7, 2025

    शिक्षा विभाग में सुनहरा अवसर: UPPSC करेगा 7,466 सहायक अध्यापकों की भर्ती, युवाओं में खुशी की लहर

    December 7, 2025

    रेलवे का इंतजाम: 7 व 9 दिसंबर को गोरखपुर–लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन

    December 7, 2025

    पेयजल संकट से मिली राहत: बोंदर गांव में शुरू हुई नल जल आपूर्ति, ग्रामीणों के खिले चेहरे

    December 7, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    December 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.