Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»शनिवार के दिन सुंदरकांड पाठ क्यों है खास? तरीका और फायदे समझें
    धर्म

    शनिवार के दिन सुंदरकांड पाठ क्यों है खास? तरीका और फायदे समझें

    AdminBy AdminDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शनिवार के दिन सुंदरकांड पाठ क्यों है खास? तरीका और फायदे समझें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिंदू धर्म शास्त्रों में गोस्वामी तुलसीदास कृत ‘श्री रामचरितमानस’ के पांचवें अध्याय, सुंदरकांड का पाठ अत्यंत चमत्कारी और फलदायी माना गया है. यह केवल एक धार्मिक पाठ नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, साहस और सफलता का महामंत्र है. वैसे तो यह पाठ कभी भी किया जा सकता है, लेकिन शनिवार को इसका विशेष महत्व है. माना जाता है कि शनिवार के दिन हनुमान जी के साथ-साथ न्याय के देवता शनिदेव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है.

    अगर आप जीवन में बार-बार आ रही परेशानियों, ग्रह-दोषों, या किसी बड़े संकट से जूझ रहे हैं, तो शनिवार को विधि-विधान से सुंदरकांड का पाठ करने से अद्भुत लाभ मिल सकते हैं. आइए जानते हैं शनिवार के दिन सुंदरकांड पाठ करने से क्या होता है, इसकी सही विधि क्या है और इसके प्रमुख लाभ क्या हैं.

    क्यों है शनिवार को सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व?

    शनिवार का दिन मुख्य रूप से शनिदेव को समर्पित है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के दौरान व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, शनिदेव ने हनुमान जी को वचन दिया था कि वह भक्तों को कभी परेशान नहीं करेंगे. इसलिए, शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करने बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से शनि की महादशा, ढैय्या और साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है. यह पाठ कुंडली के अन्य मारक ग्रहों (जैसे राहु और केतु) के दुष्प्रभावों को भी शांत करता है.

    शनिवार को सुंदरकांड पाठ करने के लाभ

    शनि दोष से मुक्ति: यह शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा के कष्टों को कम करता है, जिससे जीवन में शांति आती है.

    हर मनोकामना की पूर्ति: मान्यता है कि लगातार संकल्प लेकर इसका पाठ करने से भक्त की सभी इच्छाएं जल्द ही पूर्ण होती हैं.

    आत्मविश्वास में वृद्धि: पाठ से हनुमान जी जैसा बल और बुद्धि प्राप्त होती है, जिससे आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति में जबरदस्त वृद्धि होती है.

    भय और संकटों से बचाव: यह पाठ हर प्रकार के संकट, अज्ञात भय और जीवन में आने वाली बाधाओं को तुरंत दूर करने वाला माना गया है.

    नकारात्मक ऊर्जा का नाश: घर में मौजूद प्रेत बाधा, नकारात्मक शक्तियां और बुरी नजर दूर होती है. जिस स्थान पर यह पाठ होता है, वहां स्वयं बजरंगबली का वास होता है.

    सुंदरकांड पाठ की सही विधि

    पाठ के लिए ब्रह्म मुहूर्त या शाम का समय सबसे शुभ माना जाता है. सबसे पहले स्नान कर साफ-सुथरे वस्त्र (काले रंग को छोड़कर) धारण करें. फिर चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान श्री राम, माता सीता और हनुमान जी की मूर्ति/तस्वीर स्थापित करें. शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं, हनुमान जी को फूलमाला, सिंदूर, लाल पुष्प और लड्डू/गुड़-चना का भोग लगाएं. हाथ में जल, फूल और अक्षत लेकर अपनी मनोकामना दोहराते हुए संकल्प लें कि आप किस उद्देश्य से यह पाठ कर रहे हैं. सबसे पहले भगवान गणेश और अपने गुरु की वंदना करें.

    अब “राम सिया राम सिया राम जय जय राम” का कीर्तन या जाप करते हुए सुंदरकांड का पाठ आरंभ करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, सुंदरकांड का पाठ अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए. इसे एक ही बैठक में पूरा करने का प्रयास करें. पाठ पूरा होने पर हनुमान चालीसा का पाठ करें. आखिर में भगवान हनुमान जी की आरती करें और उनसे अपनी गलती के लिए क्षमा मांगते हुए आशीर्वाद लें. भोग प्रसाद को भक्तों में वितरित करें और खुद भी ग्रहण करें.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Sunderkand on Saturday
    Admin

    Related Posts

    17 जनवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल और किस राशि की किस्मत में आएगा बड़ा बदलाव

    January 16, 2026

    आधी रात 12:03 बजे बदलेगी तिथि, माघ अमावस्या किस दिन पड़ेगी?

    January 16, 2026

    Vastu Tips: भाग्य चमकाना है तो सुबह की इन 3 गलतियों से रहें दूर

    January 16, 2026

    मकर में मंगल का प्रवेश, इन 5 राशि वालों को मिलेगा बड़ा फायदा

    January 16, 2026

    कहीं आपकी किस्मत आप खुद तो नहीं बिगाड़ रहे? बिस्तर पर भूलकर भी न करें ये 6 काम

    January 16, 2026

    अगर सोई किस्मत जगानी है तो अपनाएं कपूर के ये वास्तु उपाय, शिव मंत्र से मिलेगा लाभ

    January 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    17 जनवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल और किस राशि की किस्मत में आएगा बड़ा बदलाव

    January 16, 2026

    प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित, शुद्ध एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

    January 16, 2026

    श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिये हुई पहली रजिस्ट्री

    January 16, 2026

    स्टार्टअप इंडिया के 10 साल : उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

    January 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.