Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»रूस की घातक सबमरीन पर अमेरिका ने किया हमला, पुतिन चुप क्यों रहे – जानिए क्या हुआ?
    विदेश

    रूस की घातक सबमरीन पर अमेरिका ने किया हमला, पुतिन चुप क्यों रहे – जानिए क्या हुआ?

    AdminBy AdminJanuary 10, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रूस की घातक सबमरीन पर अमेरिका ने किया हमला, पुतिन चुप क्यों रहे – जानिए क्या हुआ?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मॉस्को 

    अटलांटिक महासागर में यूएस नेवी ने रूसी झंडे वाले जहाज मार‍िनेरा (Marinera) को अपने कब्जे में ले लिया. सबको लगा था क‍ि रूस जवाब देगा. हो सकता है क‍ि अमेर‍िकी नेवी पर अटैक हो जाए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. डिफेंस एक्‍सपर्ट को एक बात सबसे ज्‍यादा परेशान कर रही है, वो है क‍ि रूस की घातक परमाणु पनडुब्‍बी (Nuclear Submarine) की खामोशी. इस सबमरीन को जहाज को बचाने के ल‍िए रूस ने भेजा था, फ‍िर ऐसा क्‍या आ क‍ि वह बचा नहीं पाई? उसकी नाक के नीचे से अमेर‍िका रूस का जहाज कैसे लेकर चला गया? रूसी राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लादि‍मीर पुत‍िन खामोश क्‍यों रहे?

    कहा जा रहा क‍ि रूसी नेवी की सबसे घातक सबमरीन उस वक्त उसी क्षेत्र में मौजूद थी. उसके पास हाइपरसोनिक मिसाइलें थीं, गाइडेड टॉरपीडो थे, फिर भी वह एक ‘मूकदर्शक’ बनी रही और अमेरिकी नौसेना जहाज को खींचकर ले गई. आखिर दुनिया की सबसे ताकतवर पनडुब्बियों में से एक ने अपने ही देश के जहाज को क्यों नहीं बचाया? उसने टॉरपीडो क्यों नहीं दागा? क्या यह रूस की कमजोरी थी या कोई बहुत बड़ी रणनीति?

    टॉरपीडो दागना यानी थर्ड वर्ल्‍ड वॉर

    सबसे बड़ा और सीधा कारण है युद्ध की शुरुआत. ड‍िफेंस एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, मार‍िनेरा एक मर्चेंट वेसल यानी कार्गो जहाज था, न कि कोई वॉरश‍िप. अंतरराष्ट्रीय कानून और सैन्य प्रोटोकॉल के मुताबिक, अगर अमेरिकी नेवी किसी जहाज को रोकती है या जब्त करती है, तो यह पुलिस एक्शन या लॉ एनफोर्समेंट माना जाता है. लेकिन, अगर रूसी सबमरीन इसके जवाब में अमेरिकी जहाज पर टॉरपीडो दाग देती, तो वह सीधे तौर पर एक्ट ऑफ वॉर होता.

    पूर्व नौसेना अधिकारी और डिफेंस एनालिस्ट कहते हैं, एक कार्गो जहाज को बचाने के लिए कोई भी कमांडर परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच सीधा युद्ध शुरू नहीं कर सकता. अगर सबमरीन फायर करती, तो अमेरिका इसे अपने संप्रभु जहाज पर हमला मानता और नाटो आर्टिकल 5 लागू हो जाता. रूस एक जहाज के लिए दुनिया को परमाणु युद्ध में नहीं झोंक सकता.
    जैसे ही फायर करती, मारी जाती

        पनडुब्बी का सबसे बड़ा हथियार उसकी मिसाइलें नहीं, बल्कि उसकी स्‍ट‍िल्‍थ पॉवर है. वह पानी के नीचे छिपी रहती है, इसलिए खतरनाक है. जिस वक्त मार‍िनेरा को जब्त किया जा रहा था, उस वक्त अमेरिकी नेवी के पी-8 पोसाइडन (P-8 Poseidon) एयरक्राफ्ट और एंटी-सबमरीन डिस्ट्रॉयर्स वहां मौजूद थे. सबमरीन जैसे ही टॉरपीडो लॉन्च करने के लिए अपना ट्यूब खोलती या फायर करती, उसकी ध्वनि अमेरिकी सोनार पर आ जाती.

        फायरिंग करते ही सबमरीन की सटीक लोकेशन पता चल जाती. अमेरिकी जहाज और हेलीकॉप्टर तुरंत उस पर जवाबी हमला कर देते. एक मर्चेंट जहाज को बचाने के चक्कर में रूस अपनी अरबों डॉलर की अत्याधुनिक परमाणु पनडुब्बी और सैकड़ों नाविकों को खो देता. यह एक आत्मघाती कदम होता.

    मार‍िनेरा की कीमत vs सबमरीन की कीमत

        म‍िल‍िट्री स्‍ट्रैटजी में कास्‍ट बेन‍िफ‍िट एनाल‍िस‍िस बहुत मायने रखता है. मार‍िनेरा एक कार्गो जहाज था. इसमें या तो तेल था, हथियार थे या कोई प्रतिबंधित सामान. इसकी कीमत कुछ मिलियन डॉलर हो सकती है. रूसी सबमरीन की कीमत लगभग 3 से 4 अरब डॉलर है. यह रूस का सबसे कीमती रणनीतिक हथियार है.

        कोई भी समझदार नौसेना कमांडर एक मामूली जहाज को बचाने के लिए अपनी सबसे कीमती स्ट्रैटेजिक एसेट को खतरे में नहीं डालेगा. सबमरीन का काम सिर्फ जहाज बचाना नहीं, बल्कि अमेरिका के मेनलैंड पर न्‍यूक्‍ल‍ियर ड‍िटोरेंट बनाए रखना है.

    अमेरिका का एंटी-सबमरीन जाल

    अटलांटिक महासागर में अमेरिका का दबदबा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब अमेरिकी नेवी ने मार‍िनेरा को इंटरसेप्ट किया, तो उन्होंने पहले ही यह सुनिश्चित कर लिया होगा कि नीचे कोई रूसी सबमरीन उन्हें नुकसान न पहुंचा सके. अमेरिकी नेवी के पास साउंड सर्विलांस स‍िस्‍टम है, जो समुद्र के तल में लगे सेंसर का एक नेटवर्क है. संभावना है कि अमेरिकी नेवी को पहले से पता था कि रूसी सबमरीन कहां है. ऐसे में, अगर रूसी सबमरीन कोई भी हरकत करती, तो उसे तुरंत घेर लिया जाता. रूसी कमांडर यह जानते थे कि वे दुश्मन के घर में हैं और वे ‘घिरे हुए’ हैं.
    यह कब्जा था, हमला नहीं

    हमें यह समझना होगा कि अमेरिका ने जहाज को डुबोया नहीं, बल्कि जब्त किया है. अगर अमेरिका जहाज पर मिसाइल दागकर उसे डुबो रहा होता और रूसी क्रू की जान खतरे में होती, तो शायद सबमरीन कुछ आक्रामक कदम जैसे चेतावनी देना, उठा सकती थी. लेकिन यहां अमेरिका ने बोर्डिंग टीम भेजी और जहाज को अपने कंट्रोल में ले लिया. ऐसे में सबमरीन के पास करने के लिए कुछ नहीं था. वह पानी के नीचे से लाउडस्पीकर पर चेतावनी नहीं दे सकती और न ही टॉरपीडो दाग सकती है.
    पुतिन की खामोशी रणनीतिक

    रूसी सबमरीन का हमला न करना कमजोरी नहीं, बल्कि रणनीतिक संयम था. अगर रूसी सबमरीन टॉरपीडो दाग देती, तो दुनिया तीसरे विश्व युद्ध का सामना कर रही होती. रूस अब इसका जवाब कूटनीतिक तरीके से या किसी और मोर्चे जैसे यूक्रेन या साइबर अटैक पर देगा. समुद्र में उस वक्त खामोश रहना ही रूसी कमांडर के लिए एकमात्र विकल्प था. आसान शब्दों में कहें तो आप एक शतरंज के प्यादे को बचाने के लिए अपने वजीर की कुर्बानी नहीं देते, खासकर तब जब सामने वाला खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ बैठा हो.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Russia submarine
    Admin

    Related Posts

    थमी नहीं बांग्लादेश में हिंसा: अल्पसंख्यक हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना

    January 16, 2026

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात: वंदे भारत स्लीपर में मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं, पहली यात्रा में ही बन जाएंगे फैन

    January 16, 2026

    स्टार्टअप इंडिया की बड़ी सफलता: 2 लाख पंजीकृत स्टार्टअप, 21 लाख से अधिक नौकरियां सृजित

    January 16, 2026

    ग्रीनलैंड में तनाव बढ़ा, अमेरिका सैनिक भेजे, यूरोप ने ट्रंप की नीति पर जताई नाराजगी

    January 16, 2026

    ट्रेड ज्वार: अमेरिका ने ताइवान से बड़े सौदे के साथ शुल्क घटाया, चीन पर दबाव बढ़ा

    January 16, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश स्तरीय पंचायत सचिव सम्मेलन को किया संबोधित

    January 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    17 जनवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल और किस राशि की किस्मत में आएगा बड़ा बदलाव

    January 16, 2026

    प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित, शुद्ध एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

    January 16, 2026

    श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिये हुई पहली रजिस्ट्री

    January 16, 2026

    स्टार्टअप इंडिया के 10 साल : उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

    January 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.