Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»वक़्त बदला, रिकॉर्ड थमे रहे! रवींद्र जडेजा का घरेलू मैदान पर आखिरी अर्धशतक कब आया?
    खेल

    वक़्त बदला, रिकॉर्ड थमे रहे! रवींद्र जडेजा का घरेलू मैदान पर आखिरी अर्धशतक कब आया?

    AdminBy AdminJanuary 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वक़्त बदला, रिकॉर्ड थमे रहे! रवींद्र जडेजा का घरेलू मैदान पर आखिरी अर्धशतक कब आया?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    15 जनवरी 2013…क्या आपको यह तारीख किसी वजह से याद है? धुंधली-धुंधली ही सही? शायद नहीं…इस समय तक ना तो विराट कोहली कभी आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बने थे और ना ही नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी। अब आप सोच रहे होंगे कि इस तारीख में ऐसा क्या खास है। तो बता दें, यह वही तारीख है जब भारतीय हरफनमौला रवींद्र जडेजा ने वनडे क्रिकेट में भारत में अपना आखिरी अर्धशतक जड़ा था। जी हां, क्यों दिमाग चकरा गया ना…। रवींद्र जडेजा की भारतीय वनडे टीम में जगह पर इस समय सवाल उठ रहे हैं। जैसा कुछ दिनों पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर उठ रहे थे।
     
    इन दोनों दिग्गजों पर लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने का दबाव बनाया जा रहा था और लगातार कहा जा रहा था कि अगली सीरीज में उनका परफॉर्मेंस तय करेगा कि रोहित-कोहली 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तो विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन कर सभी आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया है। वहीं 2025 का अंत होते-होते दोनों ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया।

    रोहित शर्मा और विराट कोहली के फ्यूचर पर तो अब कोई सवाल नहीं है, मगर धीरे-धीरे इस सवाल के घेरे में जरूर रवींद्र जडेजा आ गए हैं। रवींद्र जडेजा के अगर पिछले 10 वनडे मुकाबलों को उठाकर देखें तो 7 बार उन्हें बैटिंग करने का मौका मिला है, जिसमें वह सिर्फ एक ही बार 30 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे हैं। पिछले 10 वनडे में जडेजा के बल्ले से कुल 114 ही रन निकले हैं, जिसमें वह तीन बार नॉट आउट भी रहे हैं। इन 10 मुकाबलों में चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच भी शामिल है, जिसमें जडेजा ने विनिंग शॉट लगाकर भारत को जीत दिलाई थी।

    जडेजा टीम में एक हरफनमौला की भूमिका निभाते हैं। माना कि भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर मजबूत होने से उन्हें बैटिंग का कम ही मौका मिला है, मगर बॉलिंग में भी उनका प्रदर्शन काफी फीका रहा है। पिछले 10 वनडे मैचों में जडेजा ने कुल 6 ही विकेट चटकाए हैं और 5 बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा है।

    रवींद्र जडेजा के वनडे करियर के कुछ हैरान कर देने वाले आंकड़े
        जडेजा ने भारत में आखिरी वनडे अर्धशतक जनवरी 2013 में लगाया था।
        जडेजा 209 वनडे खेल चुके हैं, मगर अभी तक उनके इस फॉर्मेट में 3000 रन पूरे नहीं हुए हैं।
        जडेजा ने वनडे में सिर्फ 2 बार 5 विकेट हॉल लिया है। एक 2023 में और एक 2013 में।
        जडेजा ने अपने वनडे करियर में कभी शतक नहीं लगाया, उनका हाईएस्ट स्कोर 87 रन का है जो 2014 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।
        जडेजा ने 209 वनडे में सिर्फ 13 अर्धशतक बनाए हैं।

    जडेजा फिलहाल 37 साल के हैं, 2027 वर्ल्ड कप आते-आते वह करीब-करीब 39 साल के हो जाएंगे। वनडे क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देखते हुए लगता है कि चयनकर्ता और टीम मैनेजमें को उनके विकल्प के बारे में सोचना चाहिए। अक्षर पटेल जडेजा के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। अगर उन्हें मौका दिया जाए तो वह आगामी समय में टीम में एक बेहतरीन हरफनमौला की भूमिका अदा कर सकते हैं। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर के साथ-साथ रियान पराग और आयुष बदोनी के रूप में कई उभरती प्रतिभाएं भी हैं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    kohli
    Admin

    Related Posts

    इतिहास बना गया IND vs PAK मैच: व्यूअरशिप में टूटा 2024 फाइनल का बड़ा रिकॉर्ड

    February 20, 2026

    800 मीटर में इतिहास रच गईं Keely Hodgkinson, पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

    February 20, 2026

    सुपर-8 मुकाबले से पहले अश्विन की चेतावनी: वैभव की तरह खेलो, पर भूल न करो ये गलती

    February 20, 2026

    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    February 20, 2026

    जेल में बंद सुशील कुमार को राहत मिलेगी या नहीं? हाईकोर्ट ने पुलिस को भेजा नोटिस

    February 20, 2026

    चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

    February 20, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राशिफल 21 फरवरी 2026: 12 राशियों का हाल, आज किसे मिलेगा लाभ और किसे झेलनी पड़ेगी चुनौती

    February 20, 2026

    ‘भैरव देव’ की झांकी जल्द शुरू, श्रद्धा और उत्साह का संगम; क्या है इसकी खासियत

    February 20, 2026

    इतिहास बना गया IND vs PAK मैच: व्यूअरशिप में टूटा 2024 फाइनल का बड़ा रिकॉर्ड

    February 20, 2026

    ‘डेटा कॉलोनी’ पर सियासत तेज: राहुल गांधी ने पीएम के फैसलों पर उठाए सवाल

    February 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.