Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बच्चों के संस्कार में आना चाहिये कि जल अमृत है, इसे व्यर्थ न बहायें : नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय
    मध्यप्रदेश

    बच्चों के संस्कार में आना चाहिये कि जल अमृत है, इसे व्यर्थ न बहायें : नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय

    By August 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बच्चों के संस्कार में आना चाहिये कि जल अमृत है, इसे व्यर्थ न बहायें : नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि आज जरूरी है कि बच्चों के संस्कार में आना चाहिये कि जल अमृत है, इसे व्यर्थ न बहायें। यदि यह कार्य शत-प्रतिशत होता है, तो देवास देश को मार्गदर्शन देने वाला शहर बन जायेगा। नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय आज देवास के मल्हार स्मृति मंदिर में हुए अमृत संचय अभियान को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विधायक अरुण भीमावत, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

    नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि जल संचय के लिये अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि इंदौर में इस सीजन में अब तक जन-भागीदारी से 51 लाख पेड़ लगाये जा चुके हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि एक पीपल का पेड़ 10 हजार से एक लाख लीटर पानी जमीन में पहुँचाता है। उन्होंने बताया कि नर्मदा के किनारे नगरीय निकायों में एसटीपी लगाने का कार्य किया जायेगा। मंत्री विजयवर्गीय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत मल्हार स्मृति मंदिर में पौध-रोपण भी किया। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि पूर्व में देवास में इंदौर से नर्मदा मैया का पानी लाना पड़ता था। अब क्षिप्रा नदी पर डेम बनने से देवास में तीसरी मंजिल तक पानी पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि अगले साल तक हमें एक हजार करोड़ लीटर वर्षा का जल बचाना है। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री विज्ञान भारती प्रवीण रामदास ने भी संबोधित किया।

    कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बताया कि देवास में 100 दिन पहले अमृत संचय अभियान शुरू हुआ है। सभी के सहयोग से हमने 225 करोड़ लीटर पानी बचाने के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले में बोरीबंधान का कार्य किया जा रहा है। क्षिप्रा नदी के आसपास लगने वाले 104 ग्रामों में सोकपिट बनाये जा रहे हैं। नदी के आसपास से अतिक्रमण हटाकर पौध-रोपण किया जा रहा है। जिले के तालाबों में मत्स्य-पालन के लिये यूजर ग्रुप बनाये जा रहे हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    खंडवा में सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने मजदूरों को बनाया बंधक; 12 बोर बंदूक और कैश लूटा

    March 12, 2026

    अप्रैल माह में पैक्स से 10 लाख किसानों को जोड़ने के लिए चलाया जाएगा वृहद सदस्यता अभियान

    March 12, 2026

    मोनालिसा की शादी से मचा विवाद, डायरेक्टर का आरोप — ‘यह लव जिहाद है, मेरे साथ धोखा हुआ’

    March 12, 2026

    कोनी में अवैध गैस रिफिलिंग का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 55 सिलेंडर किए जब्त

    March 12, 2026

    मंत्री राजवाड़े के विभागों के लिए 11,763 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें पारित

    March 12, 2026

    महिला सशक्तिकरण और शहरी विकास का संगम बनेगा भारत मंडपम: आयुक्त भोंडवे

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    खंडवा में सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने मजदूरों को बनाया बंधक; 12 बोर बंदूक और कैश लूटा

    March 12, 2026

    अप्रैल माह में पैक्स से 10 लाख किसानों को जोड़ने के लिए चलाया जाएगा वृहद सदस्यता अभियान

    March 12, 2026

    मोनालिसा की शादी से मचा विवाद, डायरेक्टर का आरोप — ‘यह लव जिहाद है, मेरे साथ धोखा हुआ’

    March 12, 2026

    सोनू निगम से मुलाकात पर दिव्या दत्ता की खुशी, तस्वीर के साथ लिखा खास संदेश

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.