Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जल जीवन मिशन से ज्ञानपुर ने बहाई खुशहाली की जीवन धारा
    छत्तीसगढ़

    जल जीवन मिशन से ज्ञानपुर ने बहाई खुशहाली की जीवन धारा

    AdminBy AdminNovember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जल जीवन मिशन से ज्ञानपुर ने बहाई खुशहाली की जीवन धारा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कवर्धा,

     

    "छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के छोटे से गांव ज्ञानपुर की यह कहानी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह न केवल जल संकट से मुक्ति की मिसाल है, बल्कि यह बताती है कि सही योजना और दृढ़ इच्छाशक्ति से समाज की बड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।"

    कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा स्थित ग्राम ज्ञानपुर ने "हर घर जल" के सपने को साकार कर जल संकट से हमेशा के लिए मुक्ति पा ली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को गाँव तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया, जिसका नतीजा आज ग्रामीणों के जीवन में दिख रहा है।

    ग्राम ज्ञानपुर, जिसकी जनसंख्या 1108 है और जहाँ 196 परिवार निवास करते हैं, लंबे समय से जल संकट की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। गर्मी के दिनों में बोर सूख जाने से ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था। यह समस्या न केवल समय और ऊर्जा की बर्बादी करती थी, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती थी। इस समस्या का स्थायी समाधान आज जल जीवन मिशन से हो गया है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के लक्ष्य को प्राथमिकता दी। उनके निर्देश पर ज्ञानपुर में जल जीवन मिशन के तहत 96.59 लाख रुपए की लागत से व्यापक परियोजना शुरू की गई। जिसके तहत ज्ञानपुर में 50,000 लीटर क्षमता का उच्चस्तरीय जलागार बनाया गया। 2,600 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई। सभी 196 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिया गया और प्रतिदिन सुबह और शाम दो-दो घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

    ग्रामवासियों का अनुभव और उत्साह

    इस परियोजना ने ग्रामवासियों के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। गाँव की बुजुर्ग महिला सुशीला देवी ने बताया कि पहले पानी के लिए दूर जाना पड़ता था। गर्मी के दिनों में तो हालत और भी खराब हो जाती थी। लेकिन अब नल में पानी देखकर दिल को सुकून मिलता है। मुख्यमंत्री जी का यह प्रयास हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं।
    युवा किसान रमेश कुमार का कहना है कि, "अब हमें सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए पानी आसानी से मिल जाता है। समय की बचत होने से हम खेती और अन्य कामों पर ध्यान दे पा रहे हैं।

    स्थानीय सहभागिता से बनी आत्मनिर्भरता

    योजना के संचालन और रखरखाव के लिए ग्राम पंचायत ने 75 रुपए प्रति परिवार मासिक शुल्क निर्धारित किया है। ग्रामीण इसे सहर्ष अदा कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पानी की नियमित और गुणवत्ता युक्त आपूर्ति मिल रही है।

    हर घर जल: मुख्यमंत्री को ग्रामवासियों का धन्यवाद

    ग्रामवासियों ने "हर घर जल" का सपना साकार करने के लिए केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जल जीवन मिशन का हृदय से आभार व्यक्त किया है। गाँव के सरपंच ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हमारे गाँव की सबसे बड़ी समस्या का समाधान कर दिया। आज गाँव के हर घर में पानी पहुँच रहा है। हम उनके प्रति कृतज्ञ हैं।"

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    लाडली बहनों के खातों में पहुंचेगी योजना की 34वीं किश्त

    March 12, 2026

    एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, कालाबाजारी व जमाखोरी पर तत्काल एफआईआर के निर्देश

    March 12, 2026

    केंद्र से मिली कई अहम मंजूरियां मुख्यमंत्री के प्रयासों से किसानों को मिली अहम सौगातें

    March 12, 2026

    कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का असर, प्रदेश की बड़ी सफलता पर मंत्री वर्मा का बयान

    March 12, 2026

    ‘फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026’ में बेहतर वित्तीय प्रबंधन की झलक

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “13 मार्च 2026 राशिफल: जानें आज किस राशि का भाग्य बदलेगा, किसे मिलेगा ध्यान रखने की जरूरत”

    March 12, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    ये तो बस शुरुआत है — LPG और तेल संकट पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, संसद में तीखी बहस

    March 12, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.