Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»आरआईसी में 259 औद्योगिक इकाइयों का हुआ भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
    मध्यप्रदेश

    आरआईसी में 259 औद्योगिक इकाइयों का हुआ भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

    AdminBy AdminJanuary 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आरआईसी में 259 औद्योगिक इकाइयों का हुआ भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश के संतुलित औद्योगिक निवेश का स्वर्णिम अध्याय लिखा गया। इस दौरान प्रदेश के 6 शहरों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आर.आई.सी) आयोजित की गई, जिनमें 259 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया। अधिकांश निवेशकों को कॉन्क्लेव के दौरान ही भूमि आवंटित कर दी गई। इन कॉन्क्लेव्स के परिणामस्वरूप प्रदेश में 18 हजार 197 करोड़ रूपये का निवेश आएगा और 32 हजार 905 लोगों को रोजगार मिलेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान औद्योगिक विकास को समर्पित एक ऐतिहासिक नवाचार है। इन आयोजनों के माध्यम से सरकार ने न केवल निवेश आकर्षित किया है, बल्कि औद्योगिक विकास के जरिये सामाजिक और आर्थिक प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त किया है। इस वर्ष उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और नर्मदापुरम में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए गए। नई औद्योगिक इकाइयों से प्रदेश में रोजगार, विकास और समृद्धि का रास्ता खुलेगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का हर शहर और हर गांव विकास यात्रा का मूक-दर्शक नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदार बनेगा। इससे आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में प्रदेश की महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से न केवल बड़े शहरों में अपितु कस्बों और गांवों तक औद्योगिक निवेश का लाभ पहुँचेगा। उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा और सागर जैसे क्षेत्रों में हुए निवेश से क्षेत्रीय असंतुलन को कम करने और विकास के विकेंद्रीकरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। आर.आई.सी. में आए निवेशों से छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) को बढ़ावा मिलेगा। कृषि प्रसंस्करण, कपड़ा, खाद्य उद्योग, और नवकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश से न केवल औद्योगिक उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर कारीगरों, किसानों और उद्यमियों को भी सशक्त बनाया जाएगा। औद्योगिक इकाइयों के स्थापित होने से बुनियादी ढांचे का विकास होगा। बिजली, पानी, सड़कों और लॉजिस्टिक नेटवर्क का विस्तार होगा, जो स्थानीय निवासियों और व्यवसायियों के लिए लाभकारी होगा।

    6 आरआईसी में आए 259 औद्योगिक इकाइयों के लिए 18 हजार 197 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
            उज्जैन आरआईसी में 61 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण हुआ, इनसे 10 हजार 59 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 16 हजार 968 रोजगार सृजित होंगे।
            जबलपुर आरआईसी में 67 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण हुआ, जिनसे एक हजार 531 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 4 हजार 560 रोजगार सृजित होंगे।
            ग्वालियर आरआईसी में 28 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण हुआ, जिनसे एक हजार 321 करोड़ रूपये का निवेश आएगा और 3 हजार 785 रोजगार सृजित होंगे।
            रीवा आरआईसी में 21 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण हुआ, जिनसे 2 हजार 690 करोड़ रूपये का निवेश आएगा और एक हजार 830 रोजगार सृजित होंगे।
            नर्मदापुरम आरआईसी में 82 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण हुआ, जिनसे 2 हजार 595 करोड़ रूपये का निवेश आएगा और 5 हजार 762 रोजगार सृजित होंगे।
            सागर आरआईसी में आए प्रस्तावों से 1,646 करोड़ रूपए के निवेश आएगा और 5,944 रोजगार सृजित होंगे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    अप्रैल माह में पैक्स से 10 लाख किसानों को जोड़ने के लिए चलाया जाएगा वृहद सदस्यता अभियान

    March 12, 2026

    मोनालिसा की शादी से मचा विवाद, डायरेक्टर का आरोप — ‘यह लव जिहाद है, मेरे साथ धोखा हुआ’

    March 12, 2026

    कोनी में अवैध गैस रिफिलिंग का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 55 सिलेंडर किए जब्त

    March 12, 2026

    मंत्री राजवाड़े के विभागों के लिए 11,763 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें पारित

    March 12, 2026

    महिला सशक्तिकरण और शहरी विकास का संगम बनेगा भारत मंडपम: आयुक्त भोंडवे

    March 12, 2026

    सरगुजा में NEET-JEEटेस्ट सीरीज के लिए कोचिंग संस्थानों से आवेदन आमंत्रित

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अप्रैल माह में पैक्स से 10 लाख किसानों को जोड़ने के लिए चलाया जाएगा वृहद सदस्यता अभियान

    March 12, 2026

    मोनालिसा की शादी से मचा विवाद, डायरेक्टर का आरोप — ‘यह लव जिहाद है, मेरे साथ धोखा हुआ’

    March 12, 2026

    सोनू निगम से मुलाकात पर दिव्या दत्ता की खुशी, तस्वीर के साथ लिखा खास संदेश

    March 12, 2026

    कोनी में अवैध गैस रिफिलिंग का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 55 सिलेंडर किए जब्त

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.