Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सतना विधायक की चुप्पी पर लगे ‘गुमशुदा’ के पोस्टर
    मध्यप्रदेश

    सतना विधायक की चुप्पी पर लगे ‘गुमशुदा’ के पोस्टर

    AdminBy AdminFebruary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सतना विधायक की चुप्पी पर लगे ‘गुमशुदा’ के पोस्टर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सतना

    सतना मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट में किए गए बजट में कटौती के चलते शहर में विरोध का माहौल गर्माता जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए स्वीकृत 550 करोड़ रुपए की राशि को घटाकर 383 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जिससे कैंसर यूनिट समेत कई महत्वपूर्ण सुविधाओं को हटा दिया गया है।

    विधायक के लगे 'गुमशुदा' होने के पोस्टर
    बजट में कटौती को लेकर आम जनता, व्यापारी संगठन और राजनीतिक दल खुलकर विरोध जता रहे हैं। सोमवार रात को शहर के विभिन्न इलाकों में कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के 'गुमशुदा' होने के पोस्टर चस्पा कर दिए गए।

    भाजपा नेताओं ने भी किया विरोध
    इस मामले में विरोध सिर्फ विपक्ष तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सत्ता पक्ष के नेता भी इसमें खुलकर सामने आ गए हैं। नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने इस कटौती का विरोध किया है। वहीं, भाजपा जिला महामंत्री ऋषभ सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जनता की भावनाओं से अवगत कराया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर इस फैसले के खिलाफ विरोध जताया।

    सोशल मीडिया पर भी उठा मुद्दा
    सोशल मीडिया पर भी लोग इस मुद्दे पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर सतना मेडिकल कॉलेज से जुड़ी योजनाओं में कटौती के विरोध में पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। आम लोग सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

    व्यापारी संगठन भी उतरे मैदान में
    मेडिकल कॉलेज से कैंसर यूनिट हटाए जाने को लेकर व्यापारियों में भी नाराजगी देखी जा रही है। विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने इस मुद्दे पर बुधवार शाम 4 बजे बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि यह विषय सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सतना के विकास से भी जुड़ा हुआ है। इस बैठक में व्यापारी समुदाय मिलकर आगे की रणनीति तय करेगा।

    जनता की मांग – निर्णय पर पुनर्विचार हो
    सतना की जनता सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग कर रही है। कैंसर यूनिट जैसी महत्वपूर्ण सुविधा को हटाना न सिर्फ मरीजों के लिए हानिकारक है, बल्कि यह पूरे विंध्य क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को भी प्रभावित करेगा। जनता चाहती है कि सरकार इस फैसले को वापस ले और पहले की तरह 550 करोड़ रुपये की पूरी राशि मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए जारी करे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Satna Medical College top-news
    Admin

    Related Posts

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026

    अन्नदाताओं के खातों में पहुंची सम्मान की राशि: किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत है डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी को गति देने की पहल, राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को

    March 13, 2026

    IDFC First Bank घोटाले में जांच तेज: 19 लोकेशन पर रेड, 90+ बैंक खाते सीज

    March 13, 2026

    जिले में पदस्थ महिला शक्ति के सहयोग से हासिल हुई उपलब्धि

    March 13, 2026

    विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री गजेन्द्र यादव ने इस बजट केे लिए सदन के सदस्यों से सुझाव भी लिए

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.