Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»शनिवार 03 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता
    धर्म

    शनिवार 03 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

    AdminBy AdminMay 2, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शनिवार 03 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेष राशि- मेष राशि वालों के जीवन में नए महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। ऑफिस में छोटी-मोटी डिस्टर्बेंस रहेगी। कार्यों की अलोचना हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें और सफलता प्राप्त करने के निरंतर प्रयास करते रहें। रिश्तों में गलतफहमियों के चलते परेशानियां बढ़ सकती है। ऑफिस में बॉस के सुझावों को ध्यान से सुनें। नेगेटिविटी से दूर रहें। आय में वृद्धि के नए मार्गों की तलाश करें और धन से जुड़े फैसले बहुत होशियारी से लें।

    वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले आर्थिक मामलों में सावधान रहें। धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। रिलेशनशिप में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से डिस्टर्बेंस बढ़ने न दें। इस माह फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। भावुक होकर कोई निर्णय न लें और इमोशन्स पर नियंत्रण रखें।

    मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और उन्हें हासिल करने के लिए निंरतर प्रयास करते रहें। साथी से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

    कर्क राशि- रिश्तों में दूरियां बढ़ेंगी। साथी से अनबन के संकेत हैं। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर बनाने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। प्रोफेशनल लाइफ में की परेशानियों को दूर करने के लिए अपनों के सलाह को नजरअंदाज न करें। आप नए चैलेंजिंग टास्क को हैंडल करने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्यों के आयोजन से खुशियों का माहौल होगा।

    सिंह राशि- जीवन में नए रोमांचक पलों को एंजॉय करने के लिए तैयार रहें। प्रोफेशनल लाइफ में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनाएगी। करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे। जीवन में कई नए अनुभव दिलाएगा।

    कन्या राशि- कार्यों की चुनौतियां दूर होंगी। करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। मुश्किलों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। चुनौतियों से घबराने के बजाए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। इससे ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा और जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। हालांकि, परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। धैर्य बनाएं रखें और क्रोध पर काबू रखें।

    तुला राशि- ऑफिस में कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी टास्क हैंडल करें और जरूरत पड़ने पर सहकर्मियों की मदद लेने में संकोच न करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ के नए अवसरों पर नजर रखें। इस माह फैमिली के सपोर्ट से परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में विस्तार होगा। धन का आवक बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

    वृश्चिक राशि- जीवन में नए बदलावों के लिए तैयार रहें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रिश्तों में गलतफहमियां ज्यादा बढ़ने न दें। साथी का ख्याल रखें। ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। इससे अप्रेजल या प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। इस माह पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। रिश्तों में सुधार आएगा। फैमिली और फ्रेंड्स से धन को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

    धनु राशि- रिश्तों में नए सकारात्मक बदलाव के लिए तैयार रहें। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। ऑफिस में बॉस आपके परफॉर्मेंस से इंप्रेस होंगे। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेंगे। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

    मकर राशि- साथी से तकरार के संकेत हैं। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर बनाने की कोशिश करें। बातचीत के जरिए रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा, लेकिन अनियोजित खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं और बजट के अनुसार ही खर्चे तय करें।

    कुंभ राशि- साथी से अनबन के संकेत हैं। रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है। पार्टनर के विचारों का सम्मान करें। रिश्ते में एक-दूसरे को गलत साबित करने के बजाए साथ मिलकर रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें। साथी का सम्मान करें। अपने सपने को साकार करने के लिए एक-दूसरे को सपोर्ट करें। प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी टास्क हैंडल करें। इससे कार्यों की चुनौतियों दूर होंगी और आय में वृद्धि के नए मार्ग खुलेंगे।

    मीन राशि- रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। साथी से अपनी फीलिंग्स को न छुपाएं और बिना किसी संकोच से उनसे अपने इमोशन्स को शेयर करें। आने वाले माह में नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। इस माह में जीवन में कई रोमांचक मोड़ आएंगे। प्रेम-संबंधों में मिठास बढ़ेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। करियर ग्रोथ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। चुनौतियों का सामना करने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाहे सफलता मिलेगी और लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    rashifal
    Admin

    Related Posts

    शांति भरा जीवन चाहिए तो इन 5 लोगों से रहें सावधान

    November 6, 2025

    “ग्रहों का कहर! अतिचारी गुरु और वक्री शनि से बढ़ेगी दुर्घटनाओं की संभावना?”

    November 6, 2025

    वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा क्यों मानी जाती है सुख-समृद्धि की कुंजी

    November 6, 2025

    आज का राशिफल (6 नवम्बर 2025): मकर राशि को मिलेगी खुशखबरी, देखें बाकी राशियों का भविष्यफल

    November 5, 2025

    मार्गशीर्ष मास 2025: क्या करें और किन बातों से बचें इस पवित्र माह में

    November 5, 2025

    देव दीपावली विशेष: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार!

    November 5, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सुनवाई टली, अगली तारीख 17 नवंबर तय

    November 6, 2025

    रूसी कंपनियों पर US प्रतिबंध विफल, भारत कर रहा है फीडस्टॉक की बड़ी खरीद: अलीपोव

    November 6, 2025

    नवंबर का सवेरा जिसने पाकिस्तान के इतिहास को मोड़ दिया

    November 6, 2025

    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ विवाद का निर्णायक दिन, वैश्विक बाजार की नज़रें टिकीं

    November 6, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    November 2025
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.