Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मेगा कैंप से ग्रामीणों को मिलेगा समुचित स्वास्थ्य लाभ – स्वास्थ्य मंत्री
    छत्तीसगढ़

    मेगा कैंप से ग्रामीणों को मिलेगा समुचित स्वास्थ्य लाभ – स्वास्थ्य मंत्री

    AdminBy AdminJune 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेगा कैंप से ग्रामीणों को मिलेगा समुचित स्वास्थ्य लाभ – स्वास्थ्य मंत्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर : मेगा स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल

    मेगा कैंप से ग्रामीणों को मिलेगा समुचित स्वास्थ्य लाभ – स्वास्थ्य मंत्री

    जिले को मिलेगा 6 नया सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस- स्वास्थ्य मंत्री

    रायपुर

    जिला मुख्यालय बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय परिसर में दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जिला प्रशासन एवं दीन-हीन सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया है। जिसका उद्देश्य जिले के सुदूर एवं वनांचल क्षेत्रों में निवासरत लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, सरगुजा सांसद श्री चिन्तामणी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हिरामुनि निकुंज, उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर उपस्थित थे।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर तीन बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों को योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नियमित योगाभ्यास करने को कहा। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम निरोगी बनते हैं। स्वस्थ रहने के लिए मनुष्य के जीवन में योगाभ्यास जरूरी है। इसके लिए सभी अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करें और जीवन भर स्वस्थ्य रहे।
    स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कृषि मंत्री श्री नेताम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय मेगा कैंप के आयोजन से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को समुचित स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच कर ईलाज किया जा रहा है। यह क्षेत्र के लिए उपलब्धि है। इस दौरान उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने सभी विकासखण्डों के लिए सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस की घोषणा की।
    इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पंजीयन काउंटर एवं विभिन्न रोगों के लिए बनाये गये कक्षों, दवाई वितरण व्यवस्था का अवलोकन भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदान कक्ष का अवलोकन किया वहां उपस्थित आमनागरिकों से मुलाकात कर अधिक से अधिक रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का कार्य है और प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन कर चिकित्सकीय दलों को लोगों का स्वास्थ्य जांच कर बेहतर उपचार करने को कहा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    17 जनवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल और किस राशि की किस्मत में आएगा बड़ा बदलाव

    January 16, 2026

    प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित, शुद्ध एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

    January 16, 2026

    श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिये हुई पहली रजिस्ट्री

    January 16, 2026

    स्टार्टअप इंडिया के 10 साल : उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

    January 16, 2026

    बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    January 16, 2026

    योगी सरकार के नेतृत्व में यूपी में औद्योगिक विस्तार को नई रफ्तार, डिफेंस कॉरिडोर में 1000 एकड़ भूमि आवंटन की तैयारी

    January 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    17 जनवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल और किस राशि की किस्मत में आएगा बड़ा बदलाव

    January 16, 2026

    प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित, शुद्ध एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

    January 16, 2026

    श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिये हुई पहली रजिस्ट्री

    January 16, 2026

    स्टार्टअप इंडिया के 10 साल : उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

    January 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.