Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»Ahmedabad Plane Crash में आठ लोगों के परिजनों के डीएनए सैंपल फिर मांगे गए, अब तक 247 लोगों की हुई शिनाख्त
    देश

    Ahmedabad Plane Crash में आठ लोगों के परिजनों के डीएनए सैंपल फिर मांगे गए, अब तक 247 लोगों की हुई शिनाख्त

    AdminBy AdminJune 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Ahmedabad Plane Crash में आठ लोगों के परिजनों के डीएनए सैंपल फिर मांगे गए, अब तक 247 लोगों की हुई शिनाख्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अहमदाबाद
     अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण विमान हादसे में मारे गए लोगों में से 247 पीड़ितों की पहचान अब तक डीएनए टेस्ट के माध्यम से की जा चुकी है और 232 शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। यही नहीं, डीएनए मिलान न होने पर विमान हादसे के शिकार आठ लोगों के परिजनों के सैंपल फिर मांगे गए हैं।
    हादसे में कुल 275 लोगों की जान गई थी

    इस विमान ने उस दिन अहमदाबाद से लंदन के लिए दोपहर 1:39 पर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और चंद क्षणों में ही यह एक मेडिकल कालेज परिसर से टकरा गया था। इस हादसे में कुल 275 लोगों की जान गई थी।

    शनिवार की शाम तक 247 डीएनए नमूनों का मिलान

    विमान में सवार 242 में से 241 यात्री मारे गए थे, जबकि एक आश्चर्यजनक रूप से बच गया था। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने कहा- ''शनिवार की शाम तक 247 डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है। इनमें 187 भारतीय, 52 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई शामिल हैं।''

    इन 187 भारतीयों में से 175 विमान में सवार थे। डा. जोशी ने बताया कि ये लोग गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, दीव और नगालैंड आदि से थे। अधिकारी ने कहा कि आठ पीडि़तों के परिवारों के डीएनए मैच नहीं हुए हैं। इसलिए इनके किसी एक अन्य परिजन के सैंपल लिए जाएंगे ताकि डीएनए मिलान किया जा सके।

    फिल्म निर्माता महेश जिरवाला की भी मौत हुई

    उधर, अहमदाबाद विमान दुर्घटना में फिल्म निर्माता महेश जिरवाला की भी मौत हो गई है। डीएनए मिलान से इसकी पुष्टि हुई। वह विमान हादसे के बाद से लापता थे। 34 वर्षीय जिरवाला उस वक्त अपने दोपहिया वाहन से वहां से गुजर रहे थे जहां एअर इंडिया का विमान हादसाग्रस्त हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

    क्रू मेंबर पाठक के अंतिम संस्कार में हजारों की भीड़ उमड़ी

    ठाणे के बदलापुर में हजारों शोकाकुल लोगों की मौजूदगी में विमान के क्रू-मेंबर दीपक पाठक को अंतिम विदाई दी गई। 34 वर्षीय पाठक पिछले 11 वर्षों से एयरलाइन में सेवा दे रहे थे। हादसे के नौवें दिन डीएनए परीक्षण के माध्यम से उनकी शिनाख्त हुई। उधर पुणे में एक और क्र मेंबर 22 वर्षीय इरफान शेख को उनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने भावभीनी विदाई दी।

    महाराष्ट्र में पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया

    महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शुक्रवार को डीएनए मिलान के बाद इरफान के शरीर के अवशेषों को शनिवार तड़के पुणे लाया गया।

    एक रिश्तेदार ने बताया कि इरफान दो साल पहले ही कोर्स पूरा करने के बाद केबिन क्रू के सदस्य के रूप में एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े थे। उन्होंने शुरुआत में विस्तारा के साथ काम किया और एअर इंडिया-विस्तारा विलय के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें शुरू कीं।

    एअर इंडिया ने 25 लाख की अंतरिम मुआवजा राशि देनी शुरू की

    एअर इंडिया ने शनिवार को घोषणा की कि उसने 12 जून को अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के मृतकों और घायलों के परिवारों को 25 लाख रुपये की अंतरिम मुआवजा राशि जारी करना शुरू कर दिया है। एयरलाइन के अनुसार, 20 जून से यह प्रक्रिया चल रही है और तीन परिवारों को अब तक भुगतान किया जा चुका है।

    एयरलाइन ने 14 जून को घोषणा की थी कि वह प्रत्येक मृतक और बचे हुए लोगों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये की अंतरिम सहायता देगी। यह राशि टाटा संस द्वारा घोषित एक करोड़ रुपये के मुआवजे के अतिरिक्त है।

    अहमदाबाद हादसे के पीड़ित परिवारों की होगी ट्रामा काउंसलिंग

    एयरलाइन ने बताया कि अहमदाबाद हादसे के पीड़ित परिवारों को ट्रामा काउंसलिंग और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिकों और चिकित्सकों की एक टीम तैनात की गई है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    airindia
    Admin

    Related Posts

    गढ़चिरौली के सुदूर गांव में आजादी के बाद पहली बार पहुंची सरकारी बस, ग्रामीणों में खुशी

    July 17, 2025

    अमरनाथ यात्रा पर बारिश का ब्रेक, हालात सामान्य होने पर 18 जुलाई से बहाली संभव

    July 17, 2025

    आधार कार्ड हो सकता है निष्क्रिय, UIDAI ने जारी की चेतावनी – तुरंत करें ये अपडेट

    July 17, 2025

    भारतीयों की थाली में ज़रूरत से ज़्यादा नमक! ICMR ने दी चेतावनी, जानिए कितना है सुरक्षित

    July 17, 2025

    कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई शहरों के लिए मुसीबत ला रहा OZONE pollution!

    July 17, 2025

    जापानी कंपनियों की भारत के टेक्सटाइल सेक्टर में दिलचस्पी, AEPC ने जताए सकारात्मक संकेत

    July 16, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मास्टरमाइंड छांगुर बाबा का भतीजा सोहराब गिरफ्तार, आजमगढ़ में बड़ी कार्रवाई

    July 17, 2025

    लंदन की संसद में गूंजा बागेश्वर धाम का नाम, धीरेंद्र शास्त्री ने सांसदों को किया आमंत्रित

    July 17, 2025

    पूर्व ऑलराउंडर ने गिल की आक्रामकता का किया समर्थन- इंग्लैंड का बेस्ट निकला, सोया शेर जगा दिया

    July 17, 2025

    महिला पर बौद्ध भिक्षुओं को ब्लैकमेल कर 100 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप

    July 17, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.