Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»प्रियंका चोपड़ा की ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के लिए कड़ी तैयारी, दिखाया एक्शन के पीछे का सच
    मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा की ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के लिए कड़ी तैयारी, दिखाया एक्शन के पीछे का सच

    AdminBy AdminJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रियंका चोपड़ा की ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के लिए कड़ी तैयारी, दिखाया एक्शन के पीछे का सच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई,

     प्रियंका चोपड़ा जोनास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने फैंस को फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के एक्शन सीन्स की कुछ झलक दिखाई।

    प्रियंका ने कड़ी ट्रेनिंग और स्टंट रिहर्सल के कुछ वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। वीडियो में वह एक्शन स्टंट करते दिख रही हैं। वीडियो की शुरुआत में प्रियंका दरवाजा खटखटाती हैं, फिर कैमरे की तरफ देखकर हंसती हैं। इसके बाद वीडियो में वह हॉलीवुड की स्टंटवुमन और एक्ट्रेस अनीशा गिब्स से मुश्किल एक्शन स्टंट सीखती दिख रही हैं।

    उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इसे घर पर न आजमाएं… जब तक आपके पास अनीशा गिब्स ना हो। ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।”

    ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में प्रियंका चोपड़ा, जॉन सीना और इदरीस एल्बा लीड रोल में हैं। यह एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर है।

    इदरीस एल्बा ने जहां यूके के प्रधानमंत्री सैम क्लार्क का किरदार निभाया है, वहीं जॉन सीना यूएस के राष्ट्रपति विल डेरिंगर की भूमिका में हैं। इनके अलावा, प्रियंका चोपड़ा ने एम16 एजेंट नोएल बिसेट का रोल अदा किया है।

    फिल्म की कहानी यूके के प्रधानमंत्री सैम क्लार्क और अमेरिका के राष्ट्रपति विल डेरिंगर के बीच की नापसंदगी और झगड़े के बारे में है। दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता है। एक दिन जब हवाई यात्रा के दौरान उन पर जानलेवा हमला होता है, तब राज्य के इन दो प्रमुखों को एयरफोर्स वन से आपातकालीन स्थिति में बेलारूस के पास पैराशूट से उतरना पड़ता है। इस एयरफोर्स वन को हवा में मार गिराया जाता है।

    अब दोनों की जान खतरे में है, क्योंकि कई लोग उनकी हत्या करना चाहते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए एम16 एजेंट नोएल बिसेट को रखा जाता है। फिल्म की शुरुआत में ही वह एक मिशन के दौरान घायल दिखाई जाती है। नोएल और क्लार्क का अतीत भी है, जिसका खुलासा मिशन के दौरान होता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे तीनों मिलकर जान बचाने और दुनिया को सुरक्षित करने की कोशिश करते हैं।

    फिल्म में पैडी कॉनसिडाइन, स्टीफन रूट, कार्ला गुगीनो, जैक क्वैड, सारा नाइल्स और अलेक्सांद्र कुजनेत्सोव भी अहम किरदार में हैं। फिल्म को इल्या नाइशुलर ने निर्देशित किया है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    बिना किसी कट के ‘उस्ताद भगत सिंह’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक

    March 11, 2026

    युवाओं से सोनू सूद की अपील: ड्राइविंग करते वक्त याद रखें, किसी की जिंदगी आपके हाथ में है

    March 11, 2026

    4 साल में टूटा रिश्ता: Hansika Motwani और उनके पति का तलाक, शादी को लेकर पहले भी रही थी चर्चा

    March 11, 2026

    टीवी शो से मिला पहला ब्रेक, श्रेया घोषाल की आवाज ने संजय लीला भंसाली को कर दिया था मंत्रमुग्ध

    March 11, 2026

    सेलिब्रिटी वेडिंग का अलग अंदाज: कृतिका कामरा-गौरव कपूर के कार्ड का मैसेज हुआ वायरल

    March 10, 2026

    पेरेंट्स बनने से पहले रणदीप हुडा-लिन लैशराम का खास मैटरनिटी शूट, तस्वीरों में झलका प्यार

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    MP पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने चयनित 46 उम्मीदवारों को दी नौकरी की आधिकारिक मंजूरी

    March 12, 2026

    राज्य के चिन्हांकित 43 जनजातियों और उपजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का प्रदर्शन

    March 12, 2026

    बुरे वक्त के लिए खास इंतजाम, जानें भारत ने कहां बनाए भूमिगत तेल भंडार

    March 12, 2026

    मध्य प्रदेश कॉलेजों में हलचल, 800 प्रोफेसरों का पद घटाने का फैसला

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.