Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»ब्रिक्स सम्मेलन: निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्रियों से की बातचीत, द्विपक्षीय सहयोग पर रहा फोकस
    व्यापार

    ब्रिक्स सम्मेलन: निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्रियों से की बातचीत, द्विपक्षीय सहयोग पर रहा फोकस

    AdminBy AdminJuly 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्रिक्स सम्मेलन: निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्रियों से की बातचीत, द्विपक्षीय सहयोग पर रहा फोकस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रियो डी जेनेरियो
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ब्रिक्स समकक्षों के साथ बैठकें की और इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा हुई। यह जानकारी आधिकारिक सरकारी बयान में गई। ब्रिक्स वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान रूसी वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव के साथ अपनी बैठक में वित्त मंत्री सीतारमण ने भारत-रूस की दीर्घकालिक साझेदारी पर चर्चा की।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वित्त मंत्रालय की पोस्ट के अनुसार, वित्त मंत्री सीतारमण ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया।

    मंत्रालय ने बताया, “केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि भारत और रूस के बीच आपसी विश्वास और समझ का स्तर सराहनीय है और हमारी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी मजबूत और दृढ़ बनी हुई है।”

    उन्होंने 2024 में ब्रिक्स की सफल अध्यक्षता के लिए रूस को बधाई दी और कहा कि भारत साझा हितों के क्षेत्रों में दक्षिण-दक्षिण सहयोग बनाने के लिए ब्रिक्स मंच का लाभ उठाना जारी रखेगा। उन्होंने हाल ही में ब्रिक्स में शुरू की गई विभिन्न पहलों के तौर-तरीकों पर भी चर्चा की। दोनों पक्षों ने वित्तीय क्षेत्र में सहयोग सहित द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर और न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की।

    वित्त मंत्री सीतारमण ने ब्राजील के वित्त मंत्री फर्नांडो हद्दाद से मुलाकात की और दक्षिण-दक्षिण सहयोग, वैश्विक दक्षिण की आवाज को बढ़ावा देने, सीओपी30 और जलवायु वित्त मुद्दों और संयुक्त राष्ट्र, जी20, ब्रिक्स, डब्ल्यूटीओ और आईबीएसए जैसे क्षेत्रीय और वैश्विक मंचों में भागीदारी सहित आपसी हितों के मुद्दों पर बातचीत की।

    ब्रिक्स की अध्यक्षता के दौरान ब्राजील द्वारा किए गए गहन कार्य की सराहना करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारत ब्राजील द्वारा निर्धारित एजेंडे और प्राथमिकताओं का समर्थन करता है और उम्मीद करता है कि जनवरी 2026 में जब भारत अध्यक्षता संभालेगा तो इस सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा।

    वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि भारत और ब्राजील, रणनीतिक साझेदार के रूप में कई क्षेत्रों में गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण संबंध साझा करते हैं और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं।

    चीन के वित्त मंत्री लैन फोआन के साथ अपनी बैठक में वित्त मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और चीन समावेशी वैश्विक विकास और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए अद्वितीय स्थिति में हैं, क्योंकि दोनों देश दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं हैं।

    मंत्रालय के अनुसार, वित्त मंत्री ने कहा कि भारत और चीन साझा समृद्ध मानव पूंजी, गहरे सभ्यतागत संबंध और बढ़ते आर्थिक प्रभाव के कारण कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत कर सकते हैं। वित्त मंत्री ने सुझाव दिया कि दोनों देशों के बीच गहन जुड़ाव विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की आवाज को बढ़ाने और वैश्विक नैरेटिव को आकार देने में मदद कर सकता है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured
    Admin

    Related Posts

    भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा का नया गठबंधन, जानें क्यों इसे कहा जा रहा है गेमचेंजर

    March 3, 2026

    सऊदी दूतावास हमले के बाद ट्रंप का बड़ा कदम, कुवैत में US एंबेसी बंद, पाकिस्तान और इजरायल में सेवाएं प्रभावित

    March 3, 2026

    नामों से पुकार कर, स्नेहिल थपकी देकर गायों-गोवंश को खूब दुलारा मुख्यमंत्री ने

    March 3, 2026

    खामेनेई की मौत पर ईरान में जश्न, लेकिन भारत में क्यों छाया मातम?

    March 3, 2026

    जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर में 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

    March 3, 2026

    खामेनेई की मौत के बाद भारत में बढ़ा हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा का नया गठबंधन, जानें क्यों इसे कहा जा रहा है गेमचेंजर

    March 3, 2026

    ‘मदद के लिए मांगना नहीं पड़ता’ वाले कमेंट पर सोनू सूद ने दिया करारा जवाब

    March 3, 2026

    सऊदी दूतावास हमले के बाद ट्रंप का बड़ा कदम, कुवैत में US एंबेसी बंद, पाकिस्तान और इजरायल में सेवाएं प्रभावित

    March 3, 2026

    ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा, हरमनप्रीत कौर की भी छलांग

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.