Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»एआई से एम्‍स बदल रहा इतिहास: फेफड़े के संक्रमण को रोकेगा एआई
    राज्य

    एआई से एम्‍स बदल रहा इतिहास: फेफड़े के संक्रमण को रोकेगा एआई

    By June 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एआई से एम्‍स बदल रहा इतिहास: फेफड़े के संक्रमण को रोकेगा एआई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छाती और पेट की सर्जरी के बाद मरीज के फेफड़े के संक्रमण को रोकने में एम्स और दिल्ली आईआईटी का कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रिडिक्शन मॉडल मददगार बनेगा। इन गंभीर सर्जरी के बाद मरीज को इन पोस्ट-ऑपरेटिव पल्मोनरी जटिलताएं (पीपीसी) होने की आशंका अधिक रहती हैं। कई बार मरीज देखने में सामान्य लगता है, लेकिन समय पर आंकलन न हो पाने के कारण स्थिति गंभीर हो जाती है। ऐसे में यह तकनीक 24 से 48 घंटे पहले ही मरीज की ब्लड रिपोर्ट, क्लीनिकल रिपोर्ट, मेडिकल हिस्ट्री व अन्य का विश्लेषण कर डॉक्टर को सूचित कर देगा। आंकलन के आधार पर मरीज को जरूरत के अनुसार, आईसीयू या वेंटिलेटर सपोर्ट, फिजियोथेरेपी, इलाज में बदलाव या विशेष उपचार सहित अन्य सुविधाएं समय से पूर्व दी जा सकेंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि पेट और छाती की सर्जरी गंभीर श्रेणी में आती है। सर्जरी के बाद मरीज को पीपीसी होने की आशंका काफी अधिक रहती है। इसके कारण कई बार मरीज की स्थिति काफी गंभीर हो जाती है और उसे बचा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे मरीजों को ध्यान में रखते हुए इस मॉडल को विकसित किया गया है। एम्स के एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टर सौविक मैत्रा ने बताया कि आईआईटी दिल्ली से डॉ. अमित मेहंदीरत्ता के सहयोग से गंभीर देखभाल और आपातकालीन देखभाल के लिए एआई प्रिडिक्शन मॉडल विकसित किया जा रहा है। शुरुआती चरण में इस मॉडल का परीक्षण 450 मरीजों पर किया गया। इन मरीजों की छाती व पेट की सर्जरी हुई थी। शुरुआती परिणाम बेहतर आए हैं। इसकी मदद से मरीज की स्थिति खराब होने का आंकलन समय पूर्व लगाने में काफी मदद मिली। अब इसके विश्लेषण के आधार पर अध्ययन किया जा रहा है जिसे जल्द प्रकाशित किया जाएगा। साथ ही मॉडल को और अपडेट करने के लिए भविष्य में 500 अतिरिक्त मरीज पर इसका परीक्षण किया जाएगा ताकि किसी भी गलती की आशंका को खत्म किया जा सके। मौजूदा समय में इस मॉडल की मदद से मरीज का आंकलन आसान हुआ है। साथ ही ऐसा होने के बाद मरीज की स्थिति को गंभीर होने से बचाया जा सकेगा।

    समय के साथ अपडेट होगा वर्जन

    डॉ. मैत्रा ने बताया कि एआई मॉडल को अपडेट करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मौजूदा समय में इस मॉडल का 450 मरीजों पर परीक्षण किया गया। आने वाले दिनों में 500 और मरीज पर परीक्षण होगा। इन परीक्षण के बाद मॉडल को अपग्रेड करने के लिए इसमें और अधिक डाटा अपलोड भी किए जाएंगे ताकि भविष्य में इसे और बेहतर बनाया जाएगा।

    मॉडल ऐसे करेगा आकलन

    एआई प्रिडिक्शन मॉडल में मरीज की ब्लड रिपोर्ट, क्लीनिकल रिपोर्ट, मेडिकल हिस्ट्री सहित अन्य जानकारी अपलोड की जाएगी। मॉडल मिली जानकारी के आधार पर आंकलन कर बताएगा कि अगले 24 या 48 घंटे में मरीज की हालत में गिरावट हो सकती है या नहीं। ऐसा देखा गया है कि 10 में से तीन मरीजों में छाती में संक्रमण हो जाता है। इससे मरीज की हालत काफी गंभीर हो जाती है। लेकिन समय पूर्व जानकारी मिलने से देखभाल में सुधार हो सकेगा।

    भविष्य के लिए तैयार होगा एप

    अध्ययन के दूसरे चरण में आगे चलकर एप विकसित किया जाएगा। यह एप एआई प्रिडिक्शन मॉडल का अपडेट वर्जन होगा। डॉ. मैत्रा ने कहा कि इस एप के बनने के बाद कोई भी डॉक्टर आसानी से इस्तेमाल कर सकेगा। उनका कहना है कि कई बार ऐसे मरीजों को विशेष इलाज की जरूरत होती है। इसके अलावा फिजियोथेरेपी सहित अन्य देना होना पड़ता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    लाडली बहनों के खातों में पहुंचेगी योजना की 34वीं किश्त

    March 12, 2026

    एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, कालाबाजारी व जमाखोरी पर तत्काल एफआईआर के निर्देश

    March 12, 2026

    केंद्र से मिली कई अहम मंजूरियां मुख्यमंत्री के प्रयासों से किसानों को मिली अहम सौगातें

    March 12, 2026

    कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का असर, प्रदेश की बड़ी सफलता पर मंत्री वर्मा का बयान

    March 12, 2026

    ‘फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026’ में बेहतर वित्तीय प्रबंधन की झलक

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “13 मार्च 2026 राशिफल: जानें आज किस राशि का भाग्य बदलेगा, किसे मिलेगा ध्यान रखने की जरूरत”

    March 12, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    ये तो बस शुरुआत है — LPG और तेल संकट पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, संसद में तीखी बहस

    March 12, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.