Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»सरकार ने PF खातों में डाला ब्याज, 32 करोड़ लोग लाभांवित – ऐसे करें स्टेटस चेक
    व्यापार

    सरकार ने PF खातों में डाला ब्याज, 32 करोड़ लोग लाभांवित – ऐसे करें स्टेटस चेक

    AdminBy AdminJuly 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरकार ने PF खातों में डाला ब्याज, 32 करोड़ लोग लाभांवित – ऐसे करें स्टेटस चेक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    EPF खातों में जमा अपने रिटायरमेंट फंड पर सालाना ब्याज जमा होने का इस वर्ष लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 96.51 प्रतिशत सदस्यों (32.39 करोड़ पीएफ खाते) को समाप्त वित्त वर्ष का 8.25 प्रतिशत सालाना ब्याज उनके PF खाते में जमा करा दिया गया है। श्रम मंत्रालय के अनुसार ईपीएफ खाते में 2024-25 अब तक ब्याज की करीब 4000 करोड़ रूपए की राशि जमा करा दी गई है। जबकि बाकी बचे ईपीएफ खातों में भी अगले एक हफ्ते में सालाना ब्याज जमा करा दिए जाने की पूरी संभावना है।
     
    केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी जानकारी
    श्रम मंत्रालय के अनुसार इसके बाद ही इसके सदस्यों के खाते में ब्याज जमा करने की तैयारियां शुरू हुई और छह जून से वार्षिक खातों का अपडेट कार्य शुरू हुआ।
    केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुार इस वर्ष, 13.88 लाख प्रतिष्ठानों में 33.56 करोड़ सदस्यों के खातों का अपडेट किया जाना है। इनमें से आठ जुलाई तक 13.86 लाख प्रतिष्ठानों में 32.39 करोड़ सदस्यों के खाते में सालाना ब्याज की रकम जमा करायी जा चुकी है।

    मंडाविया के अनुसार आंकड़ों की कसौटी पर अब तक 99.9 प्रतिशत प्रतिष्ठानों और 96.51 प्रतिशत सदस्यों के ईपीएफ खाते में सालाना ब्याज की रकम जमा करने का काम पूरा हो गया है। साथ ही हमें भरोसा है कि इस सप्ताह के भीतर बाकी प्रतिष्ठानों के सालाना अकाउंट अपडेशन का कार्य भी पूरा कर बचे सदस्यों के खाते में ब्याज जमा करा दी जाएगी।

    पांच महीने पहले जमा हुई PF की ब्याज दर
    ईपीएफ सदस्यों के खाते में सालाना ब्याज की राशि इस वर्ष करीब पांच महीने पहले जमा हुई है। मालूम हो कि पिछले वर्ष 2023-24 के ब्याज की रकम जमा कराने की प्रक्रिया अगस्त महीने में शुरू हुई और दिसंबर के आखिर तक ही सबके ईपीएफ खाते में यह जमा हो पायी।

    श्रम मंत्री के अनुसार इस वर्ष प्रक्रिया को पहले और पूरी रफ्तार देते हुए खातों का सालाना अपडेशन कार्य जून महीने में ही पूरा कर लिया गया जिसकी वजह से ईपीएफ खातों में इस बार ब्याज पांच महीने पहले जमा कराने में सफलता मिली है।

    कितनी है PF की ब्याज दर
    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन केंद्र सरकार के जरिए हर वर्ष EPFO के लिए घोषित ब्याज दर के अनुरूप इसके सदस्यों के ईपीएफ खाते में ब्याज की यह रकम जमा की जाती है। वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वित्त मंत्रालय ने 8.25 प्रतिशत सालाना ब्याज के ईपीएफओ प्रस्ताव को 22 मई को स्वीकृति दी थी।

    ऐसे चेक करें PF का पैसा
    पीएफ का पैसा चेक करने के लिए आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN टाइप करके 7738299899 पर सेंड कर दें। इतना करते हैं आपको एसएमएस के जरिए पीएफ बैलेंस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इसके अलावा आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 01122901406 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इसके अलावा आप UMANG App के जरिए भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। 

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    दुनियाभर में TVS का दबदबा, टू-व्हीलर मार्केट में यामाहा को पछाड़ा और बनाई तीसरी पोजीशन

    March 5, 2026

    प्रियंका चतुर्वेदी के पक्ष में संजय राउत का वीटो, उद्धव सेना में आदित्य ठाकरे की योजना रद्द

    March 5, 2026

    तेल की कीमत में उछाल, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर

    March 5, 2026

    युद्ध के बीच ChatGPT पर नाराज़गी, 300% तक बढ़ा अनइंस्टॉलेशन रेट

    March 5, 2026

    कांग्रेस का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए सिंघवी, रेड्डी, फूलो और बौद्ध सहित 6 उम्मीदवार घोषित

    March 5, 2026

    कोहराम के बाद बाजार में रैली, क्या खत्म होने वाली है जंग? तेजी के पीछे ये 3 वजहें

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    फूलों की खेती से रत्ना ने लिखी सफलता की कहानी, बिहान योजना से मिला सहारा

    March 5, 2026

    20 हजार से अधिक सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई किट का वितरण

    March 5, 2026

    कटनी में तनाव: पुरानी दुश्मनी में चली बमबाजी, 9 जख्मी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    March 5, 2026

    इब्राहिम के बर्थडे पर करीना का खास मैसेज, बुआ ने कहा– इस साल सारे सपने पूरे हों

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.