Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»केशव मौर्य का तीखा वार: धर्मांतरण पर चुप्पी साधे हैं कांग्रेस-सपा और चुनावी हिंदू
    राज्य

    केशव मौर्य का तीखा वार: धर्मांतरण पर चुप्पी साधे हैं कांग्रेस-सपा और चुनावी हिंदू

    AdminBy AdminJuly 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केशव मौर्य का तीखा वार: धर्मांतरण पर चुप्पी साधे हैं कांग्रेस-सपा और चुनावी हिंदू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लखनऊ 
    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखे शब्दों में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कथित धर्मनिरपेक्ष ताकतों पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा को मुस्लिम धर्मांतरण के नापाक हथकंडों से लगातार छलनी करने का षड्यंत्र किया जा रहा है, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि जिन्हें खुद को 'हिंदू' कहलाने का शौक सिर्फ चुनावी मौसम में चढ़ता है- उनकी जुबान पर आज भी तुष्टिकरण की राष्ट्रविरोधी परत चढ़ी हुई है. उनका यह बयान छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन प्रकरण के संदर्भ में था, जिसे हाल ही में अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

    केशव प्रसाद मौर्य ने इस मामले में चुप्पी साधने के लिए विपक्ष की आलोचना की. उन्होने कहा कि कांग्रेस और सपा का असली चेहरा अब जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुका है. इन दलों की तुष्टिकरण की राजनीति, छलावरण से लिपटी धर्मनिरपेक्षता, और मजहबी वोटबैंक के लिए राष्ट्रहित से समझौता करने की नीति अब जनता को स्वीकार नहीं है. उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि जो पार्टी ‘सांप्रदायिक सौहार्द्र बिल’ जैसे विधेयक लाने का दुस्साहस अपने शासनकाल में कर सकती है, उसका उद्देश्य हिंदू समाज को कानूनी रूप से अपमानित करना और कट्टरपंथी मानसिकता को प्रश्रय देना है. 
     
    भाजपा सरकार में तुष्टिकरण की कोई जगह नहीं: मौर्य
    यूपी के उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा, 'यह बिल सौहार्द्र का नहीं, धार्मिक पक्षपात का विधायी दस्तावेज था- जिसमें बहुसंख्यकों के अधिकारों को दबाकर, कट्टरपंथियों को ढाल देने की तैयारी की गई थी.' केशव मौर्य ने स्पष्ट कहा कि मोदी सरकार के रहते हुए धर्मांतरण के काले मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र पर कार्य करती है- लेकिन इसमें 'तुष्टिकरण’ की कोई जगह नहीं है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो लोग भारत के सामाजिक ताने-बाने को तोड़कर वोटों की खेती करना चाहते हैं, वे जान लें कि जनता अब पूरी तरह जाग चुकी है.

    उन्होंने कहा कि कांग्रेसी और उसके दरबारी कुनबे की इस साझा तुष्टिकरण मंडली को लोकतंत्र और राष्ट्र की जनता समय-समय पर लगातार करारा जवाब दे रही है और धर्मांतरण, तुष्टिकरण तथा राष्ट्रविरोधी सोच को अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 75 वर्ष का होने के बाद सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए. उन्होंने नागपुर में एक कार्यक्रम में कहा था, 'जब आपको कोई 75 साल का होने पर बधाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपको रुक जाना चाहिए. दूसरों को काम करने का मौका देना चाहिए.' इस पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'सरसंघचालक जी के किसी बयान पर टिप्पणी करने का ना तो मुझे नैतिक अधिकार है और ना ही मैं उन पर कोई टिप्पणी कर सकता हूं.' विपक्षी दलों ने भागवत के इस बयान को पीएम मोदी के लिए संदेश बताया.

    अखिलेश का PDA है परिवार डेवलपमेंट एजेंसी: मौर्य
    उन्होंने सपा प्रमुख पर करारा हमला करते हुए कहा कि अखिलेश यादव अपने फर्जी पीडीए यानी परिवार डेवलपमेंट एजेंसी के चेयरमैन हैं और उनके परिवार के अलग-अलग लोग ही इसमें डायरेक्टर हैं. उन्होंने सपा को गुंडों, माफिया और अपराधियों का संरक्षक बताया और कहा कि उसका कोई राजनी​तिक भविष्य नहीं है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब तक भारत विकसित, आर्थिक महाशक्ति समेत सभी क्षेत्रों में अपना परचम नहीं लहरा देगा, तब तक भाजपा का कमल जनता खिलाती रहेगी और हमारी कोशिश रहेगी कि 2027 में समाजवादी पार्टी 47 का अकड़ा भी ना छू पाए. अब सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए 2047 तक देश और प्रदेश में सत्ता के दरवाजे बंद हैं.

    उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को मुझसे डर लगा करता है. वह फर्जी पीडीए की बात करते हैं, लेकिन उनको पिछड़े वर्ग का नेता ही बर्दाश्त नहीं है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इतिहास के पन्नों को खोलने पर पता चलता है कि उनकी भाषा निम्न स्तर की है, उनके कारनामों को हम उजागर करते रहेंगे और उनके पीडीए की हवा निकल चुकी है. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विरासत की सियासत करते हैं और ऐसी बातें बोल देते हैं जो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्हें नहीं बोलनी चाहिए. झूठ के आधार पर कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनावों में 99 सीटों तक पहुंच गई, लेकिन अब मुझे स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि 2047 तक वह अर्धशतक लगाने के लिए तरसेगी.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को माँ शारदा के पट बंद, मैहर जाने वाले श्रद्धालु जानें कब खोले जाएंगे गर्भगृह के द्वार

    March 3, 2026

    MP में टोल वसूली का बड़ा घोटाला: आदेश से पहले करोड़ों रुपये वसूले गए, PWD मंत्री का बयान

    March 3, 2026

    राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश में हलचल, होली बधाई के दौरान नेता कर रहे दावेदारी, बायोडाटा सौंप रहे

    March 3, 2026

    मध्य प्रदेश में मत्स्यपालकों के लिए अच्छी खबर, सरकार ला रही है मत्स्य नीति, किसान कल्याण वर्ष में कैबिनेट बैठक हर अंचल में

    March 3, 2026

    चंद्र ग्रहण के बावजूद महाकाल के दरबार में खुलेंगे पट, बाबा महाकाल खेलेंगे रंग-गुलाल

    March 3, 2026

    भोजशाला परिसर में कब्रों पर उठे नए विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट के बाद मुस्लिम पक्ष का कोर्ट जाने का ऐलान

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    तेल की कीमतों में उबाल, बाजार में हलचल: क्या भारतीय निवेशकों को चिंता करनी चाहिए? इतिहास से क्या सिखें?

    March 3, 2026

    फरवरी 2026 में कारों की बिक्री में तेजी, Tata की बिक्री 34% और Mahindra की 19% बढ़ी

    March 3, 2026

    Amazon ने कम की फीस, अब सस्ती होगी ऑनलाइन शॉपिंग, लाखों ग्राहकों को होगा लाभ

    March 3, 2026

    चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को माँ शारदा के पट बंद, मैहर जाने वाले श्रद्धालु जानें कब खोले जाएंगे गर्भगृह के द्वार

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.