Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»शाहनवाज हुसैन का बयान – बिहार में कानून का राज, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई
    व्यापार

    शाहनवाज हुसैन का बयान – बिहार में कानून का राज, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    AdminBy AdminJuly 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शाहनवाज हुसैन का बयान – बिहार में कानून का राज, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    पटना के उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या मामले में नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर थी। इस मामले में जांच चल रही और अब भाजपा नेता की हत्या मामले में विपक्ष ने पूरी तरह से नीतीश सरकार को घेर लिया है। विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था को संभालने में डबल इंजन सरकार की विफलता को उजागर कर रहा है। बिहार की कानून व्यवस्था पर भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित है और राज्य ने किसी भी तरह के अपराधियों के साथ कोई समझौता नहीं किया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन है। अपराध की घटना होती है, उस पर कार्रवाई की जाती है।

    हुसैन ने गोपाल खेमका हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया। एक अपराधी का एनकाउंटर हुआ। कुछ की गिरफ्तारी हुई। अपराध के खिलाफ नीतीश सरकार एक्शन लेती है और आगे भी एक्शन जारी रहेगा। रविवार को जो घटना हुई, उस पर भी एक्शन लिया जाएगा।

    तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें कानून व्यवस्था पर ज्ञान देने से पहले लालू प्रसाद यादव के जंगलराज को याद करना चाहिए। लालू राज में अपराधियों के साथ सरकार का तालमेल होता था। आज की सरकार में अपराधियों पर कड़ा एक्शन लिया जाता है, अपराध और अपराधियों से समझौता नहीं होता है, सीधे एक्शन होता है। जो अपराध करेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई निश्चित होगी।

    उन्होंने कहा कि बिहार में मतदाता सत्यापन और पुनरीक्षण का काम सही तरीके से हो रहा है। कुछ लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोर्ट ने इस पर कोई रोक नहीं लगाई। बिहार के लोग ही बिहार के भाग्य का फैसला करेंगे। वेरिफिकेशन सही तरीके से हो रहा है। इस दौरान नेपाल, बांग्लादेश के लोग भी मिल रहे हैं, जो बिहार में वोटर बने हुए हैं। ऐसे लोगों को वोटर लिस्ट से बाहर करने का काम किया जाएगा। चुनाव में बिहार के वोटर ही वोट डालेंगे। 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    राज्यसभा रेस में नितिन नवीन, बंगाल पर फोकस बढ़ा; BJP ने जारी की 8 कैंडिडेट की लिस्ट

    March 3, 2026

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी या झटका? HRA दरों और शहरों की श्रेणी पर 8वें वेतन आयोग की नजर

    March 3, 2026

    BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, नितिन नवीन जाएंगे संसद; बिहार की दूसरी सीट पर सस्पेंस

    March 3, 2026

    ग्लोबल टेंशन का असर: क्या सच में ₹3 लाख पार करेगी चांदी, 2 लाख का होगा सोना?

    March 3, 2026

    सोने-चांदी के दाम में फिर हुआ बदलाव, भोपाल, दिल्ली और जयपुर के ताजे रेट जानें

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.