Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»स्ट्रॉन्ग सिस्टम की बदौलत मध्यप्रदेश में 1 महीने के अंदर ही 17.4 इंच बारिश हो गई
    मध्यप्रदेश

    स्ट्रॉन्ग सिस्टम की बदौलत मध्यप्रदेश में 1 महीने के अंदर ही 17.4 इंच बारिश हो गई

    AdminBy AdminJuly 14, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्ट्रॉन्ग सिस्टम की बदौलत मध्यप्रदेश में 1 महीने के अंदर ही 17.4 इंच बारिश हो गई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    स्ट्रॉन्ग सिस्टम की बदौलत मध्यप्रदेश में 1 महीने के अंदर ही कोटे की 45% यानी, औसत 17.4 इंच बारिश हो गई है। निवाड़ी में कोटा फुल हो चुका है। यहां 102% पानी गिर चुका है। टीकमगढ़ में 90 फीसदी बारिश हुई है।मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में आंधी और बारिश वाला मौसम रहा। सबसे ज्यादा बारिश रतलाम और गुना जिलों में हुई। श्योपुर में 2.8 इंच और गुना में 2.7 इंच पानी गिर गया। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी बारिश का दौर जारी रहा।

    प्रदेश में मानसून के एंटर हुए 16 जुलाई को 1 महीना हो जाएगा। हालांकि, मानसूनी सीजन 1 जून से ही शुरू हो गया था। यानी, डेढ़ महीने में करीब आधी बारिश हो चुकी है। इस बार लगातार स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहे। इस कारण पूर्वी हिस्से में बाढ़ आ गई। छतरपुर, मंडला, सिवनी, शिवपुरी, उमरिया समेत कई जिलों में एक सप्ताह से बाढ़ के हालात है। नदियां उफान पर हैं। नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस वजह से बारिश का आंकड़ा भी बढ़ा है।

    मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आज अति भारी बारिश की चेतावनी

    मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर अभी जारी है। प्रदेश के भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम मंदसौर और नीमच जिलों में आज अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इंदौर और आस-पास के इलाकों में सुबह से फुहारों का दौर जारी है।

    टीकमगढ़ 24 घंटे में 167 मिमी बारिश से मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया। इससे जिले का झांसी, ललितपुर, छतरपुर, सागर से संपर्क टूट गया है। सबसे ज्यादा बारिश टीकमगढ़ तहसील क्षेत्र में 215.0 मिमी बारिश दर्ज हुई है। बाढ़ जैसे हालात बनने से हर कोई परेशान है। बान सुजारा बांध के गेट खुलने से धसान नदी भी काफी उफान पर रही, जिसमें 10 से 12 फीट तक जलस्तर बढ़ गया।

    प्रशासन ने अगले 24 घंटों में टीकमगढ़ के अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ बहुत भारी बारिश 115.0 मिमी से 204.4 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई है। निवाड़ी के बछोंड़ा-पृथ्वीपुर मार्ग पर पड़ने वाले बरुआ नाले में रविवार को एक पिकअप वाहन गिर गया। जेसीबी की मदद से उसे निकला गया।
    शिवपुरी में नाले में बहे युवक, पेड़ पकड़कर बची जान

    शिवपुरी में आधी रात के बाद से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछोर के ग्राम मनका में नाला उफान पर आ गया। गांव के सुरदीप यादव, राजदीप यादव सहित एक अन्य युवक ने बाइक पर सवार होकर उफनते नाले को पार करने का स्टंट दिखाना चाहा। बीच नाले में पहुंचते ही पानी के तेज बहाव में चालक बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा।

    मौसम विभाग के अनुसार, अभी भी मानसून सीजन के ढाई महीने बाकी है। ऐसे में मौसम विभाग ने 125 प्रतिशत यानी, 45 इंच से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। बता दें कि मौसम विभाग ने इस बार प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है।

    मंडला में 33 इंच से ज्यादा पानी गिरा मंडला की औसत बारिश 47 इंच है। जिसके मुकाबले 33.17 इंच पानी गिर चुका है। इंच में यह सबसे ज्यादा बारिश है। निवाड़ी में साढ़े 30 इंच की जगह 31.27 इंच बारिश हो चुकी है। यानी, इस जिले में कोटा पूरा हो गया। टीकमगढ़ की औसत 35.89 इंच बारिश के मुकाबले 32 इंच पानी गिर चुका है।

    कई डैम ओवरफ्लो हुए अब तक हुई बारिश की वजह से कई डैम 
    ओवरफ्लो हो गए हैं। भोपाल के बड़ा तालाब, केरवा-कलियासोत डैम में भी पानी आया है। हालांकि, पिछले साल जुलाई में ही कई डैमों के सभी गेट खुल गए थे। इस बार भी जौहिला, बरगी डैम के गेट खुल चुके हैं।
     

    30 इंच से ज्यादा बारिश वाले जिले

        मंडला, टीकमगढ़, निवाड़ी।

    20 से 30 इंच तक बारिश वाले जिले

        रायसेन, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, श्योपुर, सीधी, नर्मदापुरम।

    10 से 19 इंच बारिश वाले जिले

        भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, हरदा, बैतूल, सतना, सिंगरौली, रीवा, मुरैना, भिंड, नीमच, रतलाम, ग्वालियर, गुना, छिंदवाड़ा।

    इन जिलों में हुई 10 इंच से कम बारिश

        इंदौर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, दतिया, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, आगर-मालवा।

    इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रतलाम, शिवपुरी, खरगोन, टीकमगढ़, रायसेन, मंडला, सागर, उमरिया, दतिया, छिंदवाड़ा, बैतूल, बालाघाट, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा, आगर-मालवा, राजगढ़ समेत कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा।

    सोमवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल में मानसून टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) का असर देखने को मिलेगा। कुल 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें से 9 जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    MP Monsoon
    Admin

    Related Posts

    स्वदेश का धागा – ग्रामीण भारत की करघे से बुनी कहानी

    March 7, 2026

    Keshav Prasad Maurya का हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सुरक्षित, धुएँ से मचा हड़कंप

    March 7, 2026

    अस्पतालों में हीट स्ट्रोक प्रबंधन कक्ष, दवाइयों और ORS की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    March 7, 2026

    लाड़ली बहना योजना ने बदली मंजू यादव की जिंदगी, सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर

    March 7, 2026

    सस्ती दवाओं का विस्तार: पैक्स के जरिए हर पंचायत तक पहुंचेंगे जन औषधि केंद्र – मंत्री सारंग

    March 7, 2026

    3 हजार करोड़ की लागत के बनेगा मार्ग इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में विकास के नए युग का होगा सूत्रपात

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    चीनी सेना में हलचल! शी जिनपिंग का सफाई अभियान, कई बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज

    March 7, 2026

    बढ़ती दौलत की रफ्तार: भारत में 308 अरबपति, वैश्विक रैंकिंग में तीसरा स्थान

    March 7, 2026

    स्वदेश का धागा – ग्रामीण भारत की करघे से बुनी कहानी

    March 7, 2026

    Iran Tension: ट्रंप बोले– अमेरिका करेगा हथियारों का उत्पादन 4 गुना, सेना को मिलेगी नई ताकत

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.