Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»एक्टर आस‍िफ खान को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती
    मनोरंजन

    एक्टर आस‍िफ खान को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती

    AdminBy AdminJuly 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एक्टर आस‍िफ खान को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    'पंचायत' और 'भूतनी' जैसी लोकप्रिय फिल्म-वेब सीरीज में काम कर चुके एक्टर आसिफ खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्टर को 2 दिन पहले दिल का दौरा पड़ा. ये खबर जानने के बाद फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गई है. ये घटना अचानक हुई, लेकिन समय रहते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया. अब वो ठीक हैं और कुछ दिनों में अस्पताल से उनकी छुट्टी हो सकती है. 

    एक्टर आसिफ खान को पड़ा दिल का दौरा
    आसिफ 34 साल के हैं और इस उम्र में उन्हें दिल का दौरा पड़ने की खबर शॉकिंग है. लेकिन अच्छी बात ये है कि अब एक्टर की हालत स्थिर है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है. कहा जा रहा है कि आसिफ जब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते, तब तक वो डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे. राहत की बात ये है कि वो खतरे से बाहर हैं.

    हेल्थ को लेकर क्या बोले आसिफ
    हार्ट अटैक आने के बाद आसिफ खान ने अपनी हेल्थ को लेकर बात की है. इंडिया टुडे संग बातचीत में उन्होंने कहा कि 'पिछले कुछ घंटों से मैं कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था, जिसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. शुक्र है, अब मेरी तबीयत में सुधार है और मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं. आप सभी के प्यार, चिंता और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद. आपका साथ मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं जल्द ही वापसी करूंगा. तब तक मुझे अपनी दुआओं में याद रखने के लिए शुक्रिया.'
     
    इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया भावुक मैसेज
    जैसे ही उनकी तबीयत ठीक हुई, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक कर देने वाला मैसेज शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि पिछले 36 घंटों से ये सब देखने के बाद ये एहसास हुआ. जिंदगी बहुत छोटी है, एक भी दिन को हल्के में मत लीजिए. एक पल में सबकुछ बदल सकता है. 

    आगे वो लिखते हैं कि 'आपके पास जो कुछ है, उसके लिए शुक्रगुजार रहिए. अपनों को पहचानिए और उन्हें हमेशा प्यार दीजिए. जिंदगी एक तोहफा है और हम वाकई खुशनसीब हैं.'

    आसिफ को 'मिर्जापुर' और 'पाताल लोक' जैसे वेब सीरीज में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है. वो छोटे पर दमदार किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं.  

    एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने पिछले साल 10 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड जेबा संग निकाह किया था. निकाह के बाद वो जेबा संग अपनी ड्रीमी लाइफ जी रहे हैं. शादी के बाद वो अपनी वाइफ जेबा संग उमराह करने भी जा चुके हैं. आसिफ इंस्टग्राम पर एक्टिव हैं और उन्हें फैन्स को छोटी से छोटी अपडेट देना अच्छा लगता है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Actor Asif Khan
    Admin

    Related Posts

    कियारा की बिकिनी तस्वीर पर राम गोपाल वर्मा के अश्लील कमेंट्स, अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया

    March 6, 2026

    मंदाना करीमी ने कहा- खामेनेई की मौत के बाद ईरान लौटना चाहती हूं, इंडिया में धोखा हुआ

    March 6, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की बेडरूम हैबिट्स का खुलासा: निक जोनस बोले– उन्हें गर्म रहना पसंद

    March 5, 2026

    Shakira India Tour: दिल्ली और मुंबई में कॉन्सर्ट, आगे की सीट के लिए कितने लाख देने होंगे?

    March 5, 2026

    जब सिद्धू बने सुनील ग्रोवर ने मलाइका संग की मस्ती, रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजपुरी – ‘पगला जईबा लोग’

    March 5, 2026

    इब्राहिम के बर्थडे पर करीना का खास मैसेज, बुआ ने कहा– इस साल सारे सपने पूरे हों

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    07 मार्च 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ

    March 6, 2026

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.