Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»राज्यसभा में नए चेहरों के लिए खुलेंगे रास्ते, गले एक साल में खाली होंगी 75 सीटें
    देश

    राज्यसभा में नए चेहरों के लिए खुलेंगे रास्ते, गले एक साल में खाली होंगी 75 सीटें

    AdminBy AdminJuly 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राज्यसभा में नए चेहरों के लिए खुलेंगे रास्ते, गले एक साल में खाली होंगी 75 सीटें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नईदिल्ली 

    सरकार ने पिछले दिनों चार लोगों को राज्‍यसभा के लिए मनोनीत किया है. ये सब ऐसे वक्‍त पर हो रहा है जब अगले एक साल के भीतर राज्‍यसभा की करीब 75 सीटें खाली होने वाली हैं. नवंबर-अप्रैल 2026 के बीच कई बड़े नेता राज्‍यसभा से रिटायर होंगे. कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, जेडीयू सांसद हरिवंश, सपा नेता रामगोपाल यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कई बड़े नाम इस फेहरिस्‍त में शामिल हैं. इन सीटों को भरने के लिए अलग-अलग राज्‍यों में चुनाव होंगे. 

    राज्‍यसभा की सदस्‍य संख्‍या
    चार नए सदस्‍यों के मनोनीत होने से राज्‍यसभा की मौजूदा संख्‍या बढ़कर 240 हो गई है. इसी साल 24 जुलाई को इनमें से छह सदस्‍य रिटायर होंगे. रिटायर होने वालों में पीएमके नेता अंबुमणि रामदास और डीएमके नेता विल्‍सन शामिल हैं. एचडी देवगौड़ा, हरिवंश और शरद पवार अप्रैल, 2026 में रिटायर होंगे. मल्लिकार्जुन खरगे 25 जून, 2026 को रिटायर होंगे. महाराष्‍ट्र से प्रियंका चतुर्वेदी और रामदास अठावले समेत सात सदस्‍य रिटायर होंगे. 

    राज्यसभा से रिटायर होने वाले नेताओं की लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, भाजपा नेता हरदीप पुरी, जेडीयू सांसद हरीवंश, सपा सांसद राम गोपाल यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, प्रियंका चतुर्वेदी और आरएलडी नेता उपेंद्र कुशवाहा जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। इन सीटों को भरने के लिए राज्यों में चुनाव होंगे। राज्यसभा में कुल 75 सीटें खाली होने वाली हैं, जिन्हें भरने के लिए अलग-अलग राज्यों में चुनाव कराए जाएंगे।

    24 जुलाई को रिटायर होंगे दो सदस्य
    2026 में इन नेताओं के रिटायर होने से पहले इन साल मॉनसून सत्र के शुरू होने के तीन दिन बाद ही 24 जुलाई को डीएमके के विल्सन और पीएमके के डॉ. अंबुमणि रामदास समेत छह नेता रिटायर होंगे। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चार सदस्यों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। इससे राज्यसभा की संख्या 236 से बढ़कर 240 हो गई है लेकिन 24 जुलाई को छह सदस्यों के रिटायर होने के बाद यह संख्या फिर से 235 हो जाएगी।

    25 जून 2026 को रिटायर होंगे मल्लिकार्जुन खरगे
    वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 25 जून 2026 को रिटायर होंगे। एचडी देवेगौड़ा और हरिवंश 9 अप्रैल 2026 को रिटायर होंगे। एनसीपी नेता शरद पवार भी अप्रैल में ही रिटायर होंगे। महाराष्ट्र से सात सदस्य रिटायर होंगे, जिनमें प्रियंका चतुर्वेदी और रामदास अठावले शामिल हैं। जेएमएम के शिबू सोरेन और कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल भी 2026 में रिटायर होंगे।

    गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दिग्विजय सिंह जैसे सांसद भी रिटायर हो रहे हैं। कांग्रेस को इन नेताओं को दोबारा चुनकर लाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि देश की सबसे पुरानी पार्टी के पास कर्नाटक और हिमाचल के साथ-साथ तेलंगाना में ही सरकार है। ऐसे में कुछ सीटों पर दावेदार ज्यादा होंगे। देखना रोचक होगा कि कांग्रेस क्या कदम उठाएगी।
    अभिषेक पाण्डेय

    कांग्रेस की दिक्‍कत
    खरगे के अलावा कांग्रेस के दिग्‍गज नेता दिग्विजय सिंह भी राज्‍यसभा से रिटायर होंगे. कांग्रेस के सामने समस्‍या ये है कि उसके कई नेता रिटायर होंगे लेकिन उनको दोबारा उच्‍च सदन में भेजने के लिए पार्टी को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ेगा. ऐसा इसलिए क्‍योंकि कांग्रेस की इस वक्‍त हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में ही राज्‍य सरकारें हैं. उसके कई नेता पहले से ही उच्‍च सदन में जाने का रास्‍ता देख रहे हैं ऐसे में यदि दिग्‍गजों को लगातार फिर से पार्टी उच्‍च सदन में भेजने का सोचती है तो उसके कोटे में आने वाली हर सीट पर पार्टी के भीतर से ही एक से अधिक दिग्‍गज चेहरे होंगे. ऐसे में ये देखना दिलचस्‍प होगा कि पार्टी किस फॉर्मूले के तहत प्रत्‍याशियों का चयन करेगी? 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Rajya Sabha
    Admin

    Related Posts

    संसद में उठी विरासत बचाने की आवाज, धरोहरों पर बढ़ते हमलों को लेकर चिंता जाहिर

    February 13, 2026

    भोपाल नगर निगम की अपील पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा—सिर्फ नियम नहीं, जमीन पर दिखे सुधार

    February 13, 2026

    दुनिया से व्यापार का तरीका बदल रहे एफटीए, भारत की बढ़ती ताकत: गोयल

    February 13, 2026

    वेटलैंड संरक्षण पर मंथन, राज्य प्राधिकरण की चौथी बैठक संपन्न

    February 13, 2026

    अमरकंटकताप विद्युत गृह चचाई की यूनिट नंबर 5 नाट आउट 500 दिन

    February 13, 2026

    DGCA का बड़ा एक्शन: सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर एयर इंडिया पर एक करोड़ का फाइन

    February 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 फरवरी: इन राशियों के लिए खास दिन, जानें क्या कहती है ग्रह-नक्षत्रों की चाल

    February 13, 2026

    संसद में उठी विरासत बचाने की आवाज, धरोहरों पर बढ़ते हमलों को लेकर चिंता जाहिर

    February 13, 2026

    भोपाल नगर निगम की अपील पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा—सिर्फ नियम नहीं, जमीन पर दिखे सुधार

    February 13, 2026

    दुनिया से व्यापार का तरीका बदल रहे एफटीए, भारत की बढ़ती ताकत: गोयल

    February 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.