Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»जितेश शर्मा 2025-26 के घरेलू सत्र से पहले विदर्भ से बड़ौदा चले गए
    खेल

    जितेश शर्मा 2025-26 के घरेलू सत्र से पहले विदर्भ से बड़ौदा चले गए

    AdminBy AdminJuly 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जितेश शर्मा 2025-26 के घरेलू सत्र से पहले विदर्भ से बड़ौदा चले गए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    विदर्भ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने आगामी घरेलू सत्र को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जितेश अब विदर्भ के बजाए बड़ौदा के लिए खेलेंगे। 31 वर्षीय जितेश 2024-25 सत्र में रणजी ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं खेले थे। वह विदर्भ के सीमित ओवर टीम का हिस्सा थे जिसकी अगुआई करुण नायर कर रहे थे। 

    ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, बड़ौदा में स्थानांतरण की योजना पिछले कुछ समय से चल रही थी और माना जा रहा है कि बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या के साथ जितेश के करीबी संबंधों ने इस कदम को आसान बनाने में मदद की, जो इस साल की शुरुआत में आरसीबी की पहली आईपीएल खिताब जीत के दौरान उनके साथी थे। विदर्भ से बड़ौदा में आकर जितेश के पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नियमित रूप से स्थान सुनिश्चित करने का मौका होगा। 

    जितेश ने 2015-16 सत्र से डेब्यू किया था और पिछले 10 सत्र में वह 18 प्रथम श्रेणी मैच खेल सके हैं। उनका औसत 24.48 का है जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने आखिरी बार 18 महीने पहले प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला था। लाल गेंद वाले क्रिकेट में सीमित मैचों के बावजूद, जितेश ने पिछले कुछ वर्षों में छोटे प्रारूपों में अपनी छाप छोड़ी है। 2023 में पंजाब किंग्स के लिए खेलने के बाद, जितेश ने उसी वर्ष अक्तूबर में एशियाई खेलों के दौरान भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया। उन्होंने नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

    आरसीबी के लिए निभाई फिनिशर की भूमिका
    जितेश ने आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई और अपना पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ नाबाद 85 रनों की पारी खेली जिससे टीम अंक तालिका में शीर्ष दो में रहने में सफल रही। जितेश उपकप्तान भी रहे और जब आरसीबी के नियमित कप्तान रजत पाटीदार चोटिल होने के कारण अनुपलब्ध थे तो जितेश ने कमान संभाली थी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    इंसानियत की मिसाल: अफगान क्रिकेटर्स ने काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के घायलों से की मुलाकात

    March 19, 2026

    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    March 19, 2026

    Indian Premier League 2026: Virat Kohli पहुंचे भारत, 28 मार्च को हैदराबाद से RCB की टक्कर

    March 18, 2026

    रोहित-विराट के भविष्य पर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गंभीर को नहीं कोई दिक्कत

    March 18, 2026

    ओरलियंस मास्टर्स में भारतीयों का जलवा: हरिहरन-अर्जुन दूसरे दौर में, आकर्षी मेन ड्रॉ में एंट्री

    March 18, 2026

    बड़ा झटका! BCCI के निर्णय से Jasprit Bumrah को करोड़ों का नुकसान, अब क्या करेगा बोर्ड?

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राजस्थान और MP में बारिश और ओलों का अलर्ट, हरियाणा में सड़कों पर पानी, गंगोत्री धाम में बर्फबारी

    March 19, 2026

    आर्मी के मेजर की शादी में सादगी की मिसाल: दहेज में एक रुपया और शगुन में नारियल, सहारनपुर में लिया फेरे

    March 19, 2026

    इंसानियत की मिसाल: अफगान क्रिकेटर्स ने काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के घायलों से की मुलाकात

    March 19, 2026

    नवीन हॉस्टल भवन निर्माण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.