Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»‘हमेशा मेरे दोस्त बने रहना’, भाई राहुल गांधी को प्रियंका गांधी ने किया बर्थडे विश
    देश

    ‘हमेशा मेरे दोस्त बने रहना’, भाई राहुल गांधी को प्रियंका गांधी ने किया बर्थडे विश

    By June 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘हमेशा मेरे दोस्त बने रहना’, भाई राहुल गांधी को प्रियंका गांधी ने किया बर्थडे विश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार (19 जून) को अपने भाई और सांसद राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के मौके पर बर्थडे विश किया. प्रियंका ने राहुल को विश करते हुए कहा कि आप हमेशा मेरे दोस्त और मार्गदर्शक बने रहना. राहुल गांधी आज 54 साल के हो गए हैं. कांग्रेस नेता का जन्म 19 जून, 1970 को दिल्ली में हुआ था. प्रियंका के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है. प्रियंका गांधी ने अपनी और राहुल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिसका जीवन, ब्रह्मांड और अन्य चीजों को लेकर दृष्टिकोण रास्ते को रोशन कर देता है. हमेशा मेरे दोस्त, मेरे सहयात्री, तर्कशील मार्गदर्शक, दार्शनिक और नेता बने रहना. चमकते रहो, तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार!" प्रियंका की तरफ से जो तस्वीर शेयर की गई है, वह एक राजनीतिक कार्यक्रम से जुड़ी हुई है. इसमें दोनों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. खरगे ने कहा, "राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. भारत के संविधान में निहित मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और लाखों अनसुनी आवाजों के प्रति आपकी सशक्त करुणा, ऐसे गुण हैं जो आपको दूसरों से अलग करते हैं." उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी का विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा का लोकाचार आपके सभी कार्यों में दिखाई देता है, क्योंकि आप सत्ता को सच्चाई का आईना दिखाकर अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने के अपने मिशन में लगे हुए हैं. मैं आपके लंबे, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं."

    बेजुबानों के लिए आवाज हैं राहुल गांधी: वेणुगोपाल

    कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी राहुल को जन्मदिन की मुबारकबाद दी. उन्होंने कहा, "मैं अपने प्रिय नेता राहुल गांधी जी को शुभकामनाएं देने वाले करोड़ों भारतीय नागरिकों में खुद को शामिल करता हूं. राहुल जी भारत के गरीबों, वंचितों और पिछड़े नागरिकों के निर्विवाद नेता हैं. वह बेजुबानों की आवाज, कमजोरों के लिए शक्ति का स्तंभ, हमारे संविधान के संरक्षक, न्याय योद्धा और गौरवशाली भविष्य के लिए भारत की सबसे उज्ज्वल आशा हैं."
     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की रिपोर्ट

    March 15, 2026

    टैक्स सुधार में नाकामी पड़ी भारी, IMF की 1 अरब डॉलर की किस्त के लिए पाकिस्तान की बातचीत रुकी

    March 15, 2026

    पहाड़ों पर लौटी सर्दी: बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से मौसम सुहाना

    March 15, 2026

    बर्फबारी का असर: जम्मू-कश्मीर की अहम सड़क बंद, यात्रियों को परेशानी

    March 15, 2026

    अटल टनल में भारी जाम: बर्फबारी का दीदार करने पहुंचे सैकड़ों वाहन फंसे, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    March 15, 2026

    दौलत की रेस में भारतीय महिला का जलवा, सावित्री जिंदल बनीं दुनिया की सबसे अमीर महिला

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का होगा दिन शुभ, और कौन रहे सतर्क, जानें पूरी जानकारी

    March 15, 2026

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की रिपोर्ट

    March 15, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.