Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»YouTube का नया धमाका! अब वीडियो को दे सकेंगे ‘Hype’ रिएक्शन
    तकनीकी

    YouTube का नया धमाका! अब वीडियो को दे सकेंगे ‘Hype’ रिएक्शन

    AdminBy AdminJuly 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    YouTube का नया धमाका! अब वीडियो को दे सकेंगे ‘Hype’ रिएक्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्‍ली
     यूट्यूब ने भारत में 'हाइप' (Hype) नाम का नया फीचर लॉन्च किया है। यह छोटे और मझोले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अपनी पहुंच बढ़ाने और कमाई के अवसर पैदा करने का नया तरीका है। यह उन क्रिएटर्स पर केंद्रित है जिनके 500 से 5,00,000 सब्सक्राइबर हैं। यूट्यूब का हाइप फीचर एक तरह का इंगेजमेंट टूल है, जो दर्शकों को अपने पसंदीदा वीडियो को 'हाइप' करने की सुविधा देता है। यह 'लाइक', 'शेयर' और 'सब्सक्राइब' से परे जाकर क्रिएटर्स को समर्थन देने का नया तरीका है।

    छोटे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अक्सर नए दर्शकों तक पहुंचना बड़ी चुनौती होती है। भले ही उनके पास एक समर्पित फैनबेस हो। एल्गोरिथम बड़े चैनलों को अधिक प्राथमिकता देता है।

    गेम चेंजर हो सकता है साब‍ित
    हाइप फीचर छोटे क्रिएटर्स को 'लेवल प्लेइंग फील्‍ड' प्रदान करता है। जब दर्शक किसी वीडियो को हाइप करते हैं तो उस वीडियो को पॉइंट्स मिलते हैं। कम सब्सक्राइबर वाले क्रिएटर्स के वीडियो को बोनस पॉइंट्स मिलते हैं। इससे उन्हें लीडरबोर्ड पर ऊपर आने में मदद मिलती है।

    बढ़ी हुई विजिबिलिटी का सीधा मतलब है ज्‍यादा व्यूज, ज्‍यादा सब्सक्राइबर और अंत में ज्‍यादा कमाई। जब कोई वीडियो 'एक्‍सप्‍लोर' सेक्शन के तहत टॉप 100 हाइप्ड वीडियो के लीडरबोर्ड में आता है या उसे यूट्यूब होम फीड में प्रमोट किया जाता है तो यह नए दर्शकों तक पहुंचता है, जिससे चैनल की ग्रोथ में तेजी आती है।

    ऑडियंस एनगेजमेंट की समस्‍या का समाधान
    दर्शक केवल यूजर होते हैं। उन्हें क्रिएटर्स का समर्थन करने के लिए सक्रिय तरीके कम मिलते हैं। Hype दर्शकों को अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने की अनुमति देता है। यह 'पॉइंट्स' के रूप में सीधा फीडबैक देता है कि कौन सी सामग्री दर्शकों को सबसे ज्‍यादा पसंद आ रही है।

    मजबूत दर्शक जुड़ाव ब्रांड निष्ठा को बढ़ाता है। जब दर्शक महसूस करते हैं कि वे किसी चैनल की सफलता में योगदान दे रहे हैं तो वे अधिक लॉयल बनते हैं। यह भविष्य में मोनेटाइजेशन के नए अवसर पैदा कर सकता है, जैसे कि सशुल्क 'Hype' विकल्प या विशेष प्रशंसक लाभ।

    चूंकि Hype दर्शकों की ओर से दिया जाता है, यह सीधे तौर पर दर्शकों की पसंद और सामग्री की क्‍वालिटी को दर्शाता है। 'हाइप्ड वीडियो' को बैज भी मिल सकते हैं जो दर्शाते हैं कि वे दर्शकों के पसंदीदा हैं।

    जब गुणवत्ता वाली सामग्री को पहचान मिलती है तो यह क्रिएटर्स को बेहतर सामग्री बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह अंत में पूरे प्लेटफॉर्म पर सामग्री के समग्र स्तर को ऊपर उठाता है। इससे ज्‍यादा दर्शक आकर्षित होते हैं और विज्ञापन राजस्व बढ़ता है।

    छोटे क्रिएटर्स के पास अक्सर यह समझने के लिए पर्याप्त डेटा नहीं होता है कि कौन सी सामग्री सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाइप्ड वीडियो और लीडरबोर्ड रैंकिंग क्रिएटर्स को यह समझने में मदद करेगी कि उनके दर्शक किस प्रकार की सामग्री के साथ सबसे अधिक 'वाइब' कर रहे हैं।

    बिजनेस पर सीधा इंपैक्ट
    यह डेटा क्रिएटर्स को अपनी कंटेंट स्‍ट्रैटेजी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इससे वे ऐसी सामग्री बना सकें जो उनके दर्शकों के साथ अधिक प्रतिध्वनित हो। यह अंत में चैनल की निरंतर ग्रोथ और मोनेटाइजेशन के लिए महत्वपूर्ण है।

    तुर्की, ताइवान और ब्राजील में बीटा परीक्षण के शुरुआती चार हफ्तों में 50 लाख से से अधिक Hype और 50,000 से अधिक चैनलों की भागीदारी, भारत में इस फीचर की संभावित सफलता और व्यापार प्रभाव का एक मजबूत संकेत देती है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    youtube
    Admin

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी में नया अध्याय: Jio–Google–Microsoft की Trusted Tech Alliance, भारत के डिजिटल भविष्य पर क्या होगा असर?

    February 14, 2026

    सस्ता और पावरफुल: मोटोरोला का 5G फोन 24GB RAM के साथ सिर्फ ₹12,500 में

    February 14, 2026

    सिर्फ फोटो-QR कोड से आधार वेरिफिकेशन! क्या नए आधार ऐप से बदल जाएगा पहचान का तरीका

    February 14, 2026

    भर्ती के पुराने नियम होंगे खत्म! इस कंपनी में इंसानों से आगे निकले AI एजेंट

    February 13, 2026

    Apple ला रहा है बजट MacBook, इतनी कम कीमत कि यकीन करना मुश्किल!

    February 13, 2026

    AI की दुनिया में अगला धमाका: OpenAI लॉन्च करेगा अपना स्पेशल डिवाइस

    February 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.