Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»क्रिकेटर और डायरेक्टर की लव स्टोरी: प्यार में डूबी स्मृति मंधाना
    खेल

    क्रिकेटर और डायरेक्टर की लव स्टोरी: प्यार में डूबी स्मृति मंधाना

    AdminBy AdminJuly 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्रिकेटर और डायरेक्टर की लव स्टोरी: प्यार में डूबी स्मृति मंधाना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ. इसके अलावा उनका क्रिकेट से पूराना नाता है. साल 2014 में इंग्लैंड में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरूआत करने वाली स्मृति आज भारतीय टीम की एक स्टार प्लेयर हैं. उन्होंने भारत के लिए अभी तक कुल 7 टेस्ट मैच, 103 वनडे और 153 टी20I खेले हैं. जिसमें टेस्ट में 629 रन, वनडे में 4501 रन 46.40 के औसत से बनाए हैं. वहीं टी20I में 123.97 के स्ट्राइक रेट से 3982 रन बनाए हैं. 

    Smriti Mandhana: स्मृति के अनसुने किस्से

    स्मृति मंधाना एक ऐसे परिवार से आती हैं जहाँ क्रिकेट का गहरा जुड़ाव रहा है. उनके पिता और भाई सांगली जिले के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं, और उनका भाई महाराष्ट्र की अंडर-16 टीम का भी हिस्सा रह चुका है. क्रिकेट का यह माहौल बचपन से ही स्मृति के आसपास था, और इसी प्रेरणा से उन्होंने बहुत छोटी उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया. सिर्फ 9 साल की उम्र में उनका चयन महाराष्ट्र की अंडर-15 टीम में हुआ और 11 साल की उम्र में वह राज्य की अंडर-19 टीम का हिस्सा बन गईं.

    2013 में स्मृति ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. उन्होंने वेस्ट जोन अंडर-19 टूर्नामेंट में गुजरात के खिलाफ 150 गेंदों पर 224 रनों की जबरदस्त पारी खेली और वनडे में दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं. क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण इतना गहरा था कि उन्होंने 2014 के वर्ल्ड टी20 के लिए अपनी 12वीं की परीक्षा छोड़ दी और इंग्लैंड दौरे के चलते कॉलेज में दाखिला भी नहीं लिया.

    मैदान पर भले ही स्मृति गंभीर नज़र आती हों, लेकिन निजी जीवन में वह काफी मस्तमौला हैं. उन्हें मजाक करना, अरिजीत सिंह के गाने सुनना, किताबें पढ़ना और अच्छा खाना बहुत पसंद है. उनके बड़े भाई को राहुल द्रविड़ ने जो बैट गिफ्ट किया था, उसे स्मृति आज भी अपने किट बैग में सहेजकर रखती हैं, हालाँकि वह उससे खेलती नहीं हैं.

    शुरुआती दिनों में वह मैथ्यू हेडन की तरह बैटिंग करना चाहती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा को अपना आदर्श बना लिया क्योंकि उन्हें उनकी टाइमिंग बहुत पसंद आई. उनकी शानदार बैटिंग देखकर ऑस्ट्रेलिया के हेडन ने भी उनकी प्रशंसा की थी.

    सितंबर 2016 में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को वीमेन बिग बैश लीग में खेलने का मौका मिला, जिससे वे इस लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर्स बन गईं. उनके क्रिकेट करियर में उनके परिवार का बड़ा योगदान है. पिता उनका शेड्यूल तय करते हैं, माँ उनका खानपान संभालती हैं और भाई उनकी प्रैक्टिस में मदद करता है.

    उनकी काबिलियत और मेहनत का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2016 में उन्हें आईसीसी की महिला टीम ऑफ द ईयर में जगह दी गई, और वह उस वर्ष इस टीम में शामिल होने वाली अकेली भारतीय खिलाड़ी थीं. स्मृति मंधाना आज भारतीय महिला क्रिकेट का एक चमकता सितारा हैं और लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी.

    पलाश के साथ क्या है स्मृति का रिश्ता

    बात अगर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य समृति मंधाना की हो और उसमें जिक्र उनके बॉयफ्रेंड पलाश का न हो ये संभव ही नहीं है. बता दे कि स्मृति के  बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल एक संगीतकार और फिल्म निर्देशक हैं. दोनों ही साल 2019 से इस रिश्ते में बने बंधे हुए हैं. इसके अलावा पलाश, गायिका पलक मुच्छल के भाई हैं. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ कार्यक्रमों और समारोहों में साथ दिखाई देते हैं. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Smriti Mandhana
    Admin

    Related Posts

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

    February 15, 2026

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    February 15, 2026

    IND vs PAK मैच अपडेट: पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी, भारत पर बड़ी पारी का दबाव

    February 15, 2026

    IND vs PAK मैच में शामिल होंगे मोहसिन नकवी, ICC अधिकारियों से मुलाकात तय

    February 15, 2026

    एडेन मार्करम का धमाका, कप्तान के तौर पर रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक; रोहित शर्मा की लिस्ट में शामिल

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.