Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»निशातपुरा थाना प्रभारी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया
    मध्यप्रदेश

    निशातपुरा थाना प्रभारी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया

    AdminBy AdminJuly 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    निशातपुरा थाना प्रभारी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    राजधानी भोपाल में निशातपुरा थाना प्रभारी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. फिलहाल उनका ICU में इलाज जारी है. सूचना मिलते ही विभाग के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे.

    थाना प्रभारी ने की आत्महत्या की कोशिश

    निशातपुरा थाना प्रभारी रुपेश दुबे ने आत्महत्या की कोशिश की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक तनाव की वजह से थाना प्रभारी रुपेश दुबे ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. यह घटना रविवार की देर रात की है. 

    रूपेश दुबे वर्तमान में निशातपुरा थाने के प्रभारी हैं और थाने के पास ही एक किराये के कमरे में रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे कोलार स्थित उनके निजी मकान में रहते हैं। शनिवार रात पत्नी से फोन पर विवाद के बाद दुबे ने घर न आने की बात कही, जिसके बाद उन्होंने जहर खा लिया। पत्नी को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत थाने के स्टाफ को सूचना दी और थाने की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी देर रात अस्पताल पहुंचे और टीआई दुबे की हालत पर नजर बनाए हुए हैं। शहर के कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। दुबे के कई बैचमेट्स भोपाल के विभिन्न थानों में पदस्थ हैं, जिनमें टीआई मनीषराज सिंह भदौरिया और सुधीर अरजरिया भी शामिल हैं।

    पारिवारिक विवाद बना आत्मघाती कदम की वजह
    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टीआई दुबे और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ महीनों से मतभेद चल रहे थे। पारिवारिक कलह के चलते ही वे थाने के पास अलग किराए के कमरे में रह रहे थे। पहले भी दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आ चुकी हैं, हालांकि तब अधिकारियों की मध्यस्थता से मामला शांत हो गया था। शनिवार रात भी विवाद के दौरान दुबे ने जहर खाकर आत्महत्या करने की धमकी दी और जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। इसके बाद उनकी पत्नी कोलार से बच्चों के साथ निशातपुरा पहुंचीं और तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। फिलहाल पुलिस अधिकारी उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पारिवारिक कारणों की भी गहराई से जांच कर रहे हैं। 

    गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    बता दें कि रात में ही पत्नी ने रुपेश दुबे को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं हालात गंभीर होने के बाद उन्हें  निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है. 

    पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    इधर, घटना की सूचना मिलते ही विभाग के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उचित चिकित्सा सुविधा देने के लिए कहा.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    suicide
    Admin

    Related Posts

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026

    ‘SP में गए नसीमुद्दीन से नहीं पड़ेगा असर’, प्रयागराज से बृजेश पाठक का दावा—2027 में BJP बनाएगी सरकार

    February 14, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

    February 14, 2026

    ‘वंदे मातरम्’ विवाद: उज्जैन के इमाम की मुस्लिम अभिभावकों से स्कूल बदलने की अपील

    February 14, 2026

    जनसेवा से जनविश्वास तक: CRPF 65वीं बटालियन के सिविक एक्शन कार्यक्रम से 250 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

    February 14, 2026

    नक्सलियों को बड़ा झटका: सुरक्षा बलों ने हथियार और IED का डंप किया जब्त

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.