Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»सेंसेक्स व निफ्टी ने शुरुआती तेजी बरकरार रखी, सेंसेक्स में 325 अंकों की मजबूती
    व्यापार

    सेंसेक्स व निफ्टी ने शुरुआती तेजी बरकरार रखी, सेंसेक्स में 325 अंकों की मजबूती

    AdminBy AdminJuly 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेंसेक्स व निफ्टी ने शुरुआती तेजी बरकरार रखी, सेंसेक्स में 325 अंकों की मजबूती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    शेयर बाजार (Stock Market) में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी जोरदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. सेंसेक्स-निफ्टी अपने पिछले बंद के मुकाबले उछाल के साथ ओपन हुए. BSE का 30 शेयरों वाला Sesnex जहां 300 अंक से ज्यादा चढ़कर खुला, तो वहीं NSE के निफ्टी इंडेक्स ने भी ग्रीन जोन में शुरुआत की. इस बीच जहां Eternal और Paytm तक के शेयर तेज रफ्तार से भागते दिखे, तो वहीं देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस का शेयर (Reliance Share) खुलते ही धड़ाम नजर आया. 

    82500 के पार निकला सेंसेक्स
    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 82,200.34 की तुलना में तेज छलांग लगाते हुए करीब 327 अंक चढ़कर खुला. ये 82,527 पर ओपन होने के बाद और तेज पकड़ते हुए 82,538 के लेवल पर पहुंच गया. BSE Sensex की तरह से ही NSE Nifty ने भी बीते कारोबारी दिन की तेजी को बरकरार रखा और अपने पिछले बंद 25,090.70 के मुकाबले तेजी के साथ खुलने के बाद 25,182 के लेवल तक उछल गया. 

    Reliance के शेयर को हुआ क्या? 
    लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के बावजूद अरबपति मुकेश अंबानी (Billionaire Mukesh Ambani) की मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी Reliance Industries का शेयर मंगलवार को भी सुस्त नजर आया. बीते कारोबारी दिन 3.24 फीसदी की तगड़ी गिरावट के साथ बंद होने के बाद RIL Share शुरुआती कारोबार में ही टूटकर 1417.70 रुपये पर आ गया. शेयर में लगातार जारी गिरावट का असर Reliance Market Cap पर भी दिखा और ये कम होकर 19.32 लाख करोड़ रुपये रह गया. 

    Bajaj Finance का शेयर भी फिसला
    रिलायंस के साथ ही एक और दिग्गज कंपनी बजाज फाइनेंस का शेयर ग्रीन जोन में ओपन होने के बाद अचानक फिसलकर रेड जोन में आ गया. Bajaj Finance Share का शेयर 940 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इस कंपनी में टॉप लेवल पर हुए बड़े फेरबदल का असर शेयर पर देखने को मिला है. बता दें कि कंपनी के एमडी अनूप कुमार साहा (Bajaj Finance MD Resigns) ने नियुक्ति के चार महीने के बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और ये जिम्मेदारी अब कंपनी में वाइस चेयरमैन राजीव जैन को दी गई है, जो 31 मार्च 2028 तक एमडी रहेंगे. 

    14% उछल गया जोमैटो का शेयर
    मंगलवार को जिन शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली उनमें सबसे ज्यादा तेजी फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) की पैरेंट कंपनी एटरनल लिमिटेड के शेयर (Eternal Share) में आई और ये देखते ही देखते मिनटों में 14.55 फीसदी तक उछल गया. इस स्टॉक ने 293 रुपये पर ओपनिंग की और फिर 311.25 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. 

    ये 10 शेयर भी तेज रफ्तार के साथ भागे
    बाजार की तेजी में रफ्तार पकड़ने वाले अन्य शेयरों की बात करें, तो  BEL, Trent जैसे लार्जकैप शेयर जहां 1 फीसदी से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहे थे. तो वहीं मिडकैप कैटेगरी में शामिल Paytm Share (3.09%), Dalmia Bharat Share (2.52%), SunTv Share (2.31%), Emcure Pharma Share (2%) की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा स्मॉलकैप कंपनियों में Primo Share (8.78%), AeroFlex Share (7.26%), Raclgear Share (7.07%) और Advait Share (6.78%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहा था. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    bse top-news
    Admin

    Related Posts

    अमेरिका में टैरिफ विवाद खत्म! ट्रंप का फैसला, अब नहीं लगेगा अवैध टैक्स, जानें कब से लागू

    February 23, 2026

    संघर्ष से सफलता की ओर: श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप को मिला संस्कार सिटी स्कूल का सहारा

    February 23, 2026

    बिजली व्यवस्था की पड़ताल: जायका टीम ने MP Transco के प्रोजेक्ट्स का लिया जायजा

    February 23, 2026

    जीत का सिलसिला टूटा तो बदलेगी प्लेइंग XI! अभिषेक, तिलक या रिंकू पर गिरेगी गाज

    February 23, 2026

    मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को घेरा, ममता बनर्जी को INDIA गठबंधन का नेता बताया

    February 23, 2026

    MP में 70 हजार अतिथि शिक्षकों को तगड़ा झटका, ये कदम नहीं उठाया तो नौकरी पर बन सकती है खतरे की तलवार

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सीएम योगी के सिंगापुर दौरे के पहले दिन यूपी को मिली बड़ी निवेश सफलता, लगभग 20 हजार करोड़ रुपये के एमओयू हस्ताक्षरित

    February 23, 2026

    रोहित शेट्टी बने हार्पिक के नये ब्रांड एंबेसडर

    February 23, 2026

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण दुर्घटना: लखनऊ में बस पलटने से मचा हड़कंप, कई घायल

    February 23, 2026

    उन्नत खेती की राह दिखा रहे कृषि विज्ञान मेले, मंत्री कंषाना ने किसानों से उठाने को कहा लाभ

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.