Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की मजबूत पकड़, तीसरे दिन स्टम्प तक 544/7
    खेल

    मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की मजबूत पकड़, तीसरे दिन स्टम्प तक 544/7

    AdminBy AdminJuly 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की मजबूत पकड़, तीसरे दिन स्टम्प तक 544/7
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मैनचेस्टर 

     भारत-इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर जारी है. इस मुकाबले में तीसरे दिन (25 जुलाई) का खेल समाप्त हो चुका है. तीसरे दिन स्टम्प तक इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 544 रन बनाए और उसके 7 विकेट गिरे हैं. बेन स्टोक्स 77 और लियाम डॉसन 21 रन बनाकर नॉटआउट हैं.

    इंग्लैंड की लीड अब 186 रनों की हो चुकी है. मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे. इंग्लिश टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है. ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' बन चुका है. अगर भारतीय टीम यह मुकाबला हार जाती है तो इंग्लैंड सीरीज अपने नाम कर लेगा.

    इंग्लैंड की पहली पारी में बेन डकेट और जैक क्राउली ने मिलकर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की पार्टनरशिप हुई. बेन डकेट ने 100 गेंदों पर 94 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल रहे. वहीं जैक क्राउली ने 84 रनों का योगदान दिया, जिसमें 13 चौके के आलावा एक सिक्स शामिल रहा. रवींद्र जडेजा ने जैक क्राउली को चलता किया, वहीं अंशुल कम्बोज ने डकेट का विकेट लिया.

    तीसरे दिन के खेल में भारतीय गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन पहला सेशन उसके लिए काफी खराब रहा. पहले सेशन में भारतीय गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले पाए. इस दौरान जो रूट और ओली पोप ने भारतीय टीम को कोई मौका ही नहीं दिया. रूट ने जहां 6 चौके की मदद से 99 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, वहीं पोप ने 50 रनों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 93 गेंदें लीं और 6 चौके लगाए.

    लंच के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने बैक टू बैक दो विकेट झटके. सुंदर ने सबसे पहले ओली पोप को आउट किया, जिन्होंने 71 रन बनाए. पोप और जो रूट के बीच तीसरे विकेट के लिए 144 रनों की पार्टनरशिप हुई. फिर सुंदर ने हैरी ब्रूक को 3 रनों के निजी स्कोर पर स्टम्प आउट कराया. यहां से जो रूट और बेन स्टोक्स ने पारी को आगे बढ़ाया और शतकीय पार्टनरशिप की है.  रूट ने 178 गेंदों पर शतक पूरा किया. 34 वर्षीय रूट के टेस्ट करियर का ये 38वां और भारत के खिलाफ 12वां शतक रहा. उधर बेन स्टोक्स ने भी 97 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. हालांकि स्टोक्स 66 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए. स्टोक्स को क्रैम्प आ गया था और वो लंगड़ाते हुए ड्रेसिंग रूम में गए.

    इंग्लैंड का पांचवां विकेट जो रूट के रूप में गिरा जो 150 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की बॉल पर स्टम्प आउट हुए. रूट ने 248 गेंदों की पारी में 14 चौके लगाए. जेमी स्मिथ (9 रन) कुछ खास नहीं कर पाए और जसप्रीत बुमराह का शिकार बने. फिर मोहम्मद सिराज ने क्रिस वोक्स (4 रन) को बोल्ड कर दिया. वोक्स के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स फिर से बैटिंग करने उतरे. स्टोक्स और लियाम डॉसन ने मिलकर तीसरे दिन इंग्लैंड को कोई और नुकसान नहीं होने दिया.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Joe Root
    Admin

    Related Posts

    2026 में IPL से हो सकती है इन 5 दिग्गजों की विदाई, धोनी भी शामिल

    March 18, 2026

    मैदान में शतक, क्लास में औसत: कप्तान सूर्या ने खुद खोला पढ़ाई का राज

    March 17, 2026

    वॉर्मअप मुकाबलों से नेमार बाहर, वर्ल्ड कप से पहले ब्राजील की बढ़ी चिंता

    March 17, 2026

    देविशा बनीं सूर्यकुमार यादव की ताकत, बोले—उन्होंने मेरी जिंदगी को नई दिशा दी

    March 17, 2026

    ICC लगाएगी बैन, बांग्लादेश क्रिकेट में नया बखेड़ा, सरकार को दी गई चेतावनी

    March 17, 2026

    रैकेट से दुनिया जीतने वाली भारतीय चैंपियन, ओलंपिक पदक के साथ बनीं आइकन

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ‘चोर’ बंदरों से बचाने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा, वृंदावन में लगाए जाएंगे लंगूरों के कटआउट

    March 18, 2026

    इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा

    March 18, 2026

    अब यूपी में अंडों पर अनिवार्य होगी एक्सपायरी डेट, सरकार ने जारी किया आदेश

    March 18, 2026

    राज्यसभा में 13 नई सीटों से बीजेपी बहुमत के और करीब, अब लक्ष्य कितना दूर?

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.