Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अब नहीं बख्शे जाएंगे नकली बीज बेचने वाले, सीएम शिवराज ने की सख्त घोषणा
    मध्यप्रदेश

    अब नहीं बख्शे जाएंगे नकली बीज बेचने वाले, सीएम शिवराज ने की सख्त घोषणा

    AdminBy AdminJuly 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब नहीं बख्शे जाएंगे नकली बीज बेचने वाले, सीएम शिवराज ने की सख्त घोषणा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायसेन
     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रायसेन जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान वे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल हुए. यहां उन्होंने पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर किए और लोगों के नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई. इसके अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने नकली खाद बनाने और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की बात कही.

    रायसेन को आदर्श जिला बनाने के लिए करें काम

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिशा बैठक की शुरुआत की. उन्होंने कहा, "रायसेन को आदर्श जिला बनाने की दिशा में सभी को समन्वय के साथ कार्य करना होगा. अधिकारियों का प्रयास होना चाहिए कि सभी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले." शिवराज सिंह ने बैठक में जिले में चल रही सभी योजनाओं की समीक्षा की. साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों से योजनाओं को लेकर सवाल जवाब किए.

    सभी को सरकारी योजनाओं का मिले लाभ

    शिवराज सिंह ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि योजनाओं, और सड़क विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि "जनता के हित के लिए जो योजनाएं बनाई गई हैं. उन्हें जमीन पर ईमानदारी से लागू करना हम सबकी जिम्मेदारी है." उन्होंने ग्रामीण विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया.

    लोगों को नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

    रायसेन पहुंचने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. वहीं जिला मुख्यालय में बुके देकर उनका स्वागत किया गया. वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में बनी नशा मुक्ति की रंगोली की शिवराज सिंह ने सराहना की. उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत वहां मौजूद लोगों ने नशा के खिलाफ शपथ दिलाई. इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने रायसेन जिले के नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की.

    मीटिंग में गणमान्य लोग रहे उपस्थित

    बैठक में स्वास्थ्य राज्यमंत्री विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल, नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और समिति के सदस्यों के साथ रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी पंकज पांडेय और जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया भी उपस्थित रहे.

    नकली खाद-बीज बेचने वालों की खैर नहीं

    प्रदेश में चल रहे नकली खाद के रैकेट के सवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा, "मिलावटी खाद, घटिया बीज और नकली कीटनाशक बनाने और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. लेकिन मौजूदा कानून में 1000 रुपए का जुर्माना देकर नकली खाद बनाने वाले लोग छूट जाते हैं. केंद्र सरकार इस पर सख्त कानून लाने की तैयारी में है, जिससे कि इस तरह के कामों पर रोक लगाई जा सके. गैर कानूनी गतिविधियां करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सके."

    कारगिल विजय दिवस पर दी शुभकामनाएं

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिपरिया के लोगों को फोन से कारगिल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बलिदान हुए वीर सैनिकों का स्मरण किया. उन्होंने कहा कि, ''भारत के वीर जवानों ने देश के शौर्य को बनाए रखने के लिए बलिदान दिया है. जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.'' वहीं केंद्रीय मंत्री ने वीर जवानों के लिए फोन पर कविता भी सुनाई.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    shivraj
    Admin

    Related Posts

    चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को माँ शारदा के पट बंद, मैहर जाने वाले श्रद्धालु जानें कब खोले जाएंगे गर्भगृह के द्वार

    March 3, 2026

    MP में टोल वसूली का बड़ा घोटाला: आदेश से पहले करोड़ों रुपये वसूले गए, PWD मंत्री का बयान

    March 3, 2026

    राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश में हलचल, होली बधाई के दौरान नेता कर रहे दावेदारी, बायोडाटा सौंप रहे

    March 3, 2026

    मध्य प्रदेश में मत्स्यपालकों के लिए अच्छी खबर, सरकार ला रही है मत्स्य नीति, किसान कल्याण वर्ष में कैबिनेट बैठक हर अंचल में

    March 3, 2026

    चंद्र ग्रहण के बावजूद महाकाल के दरबार में खुलेंगे पट, बाबा महाकाल खेलेंगे रंग-गुलाल

    March 3, 2026

    भोजशाला परिसर में कब्रों पर उठे नए विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट के बाद मुस्लिम पक्ष का कोर्ट जाने का ऐलान

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    तेल की कीमतों में उबाल, बाजार में हलचल: क्या भारतीय निवेशकों को चिंता करनी चाहिए? इतिहास से क्या सिखें?

    March 3, 2026

    फरवरी 2026 में कारों की बिक्री में तेजी, Tata की बिक्री 34% और Mahindra की 19% बढ़ी

    March 3, 2026

    Amazon ने कम की फीस, अब सस्ती होगी ऑनलाइन शॉपिंग, लाखों ग्राहकों को होगा लाभ

    March 3, 2026

    चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को माँ शारदा के पट बंद, मैहर जाने वाले श्रद्धालु जानें कब खोले जाएंगे गर्भगृह के द्वार

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.