Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»बिहार का वांछित अपराधी डब्लू यादव यूपी में एनकाउंटर में मारा गया, 50 हजार था इनाम
    राज्य

    बिहार का वांछित अपराधी डब्लू यादव यूपी में एनकाउंटर में मारा गया, 50 हजार था इनाम

    AdminBy AdminJuly 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार का वांछित अपराधी डब्लू यादव यूपी में एनकाउंटर में मारा गया, 50 हजार था इनाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     हापुड़

    यूपी के हापुड़ जिले के सिंभावली में नोएडा एसटीएफ और यूपी पुलिस ने बिहार के कुख्यात अपराधी डब्लू यादव को मार गिराया. डब्लू यादव पर बिहार में 24 से अधिक संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह 50 हजार रुपये के इनाम का घोषित अपराधी था.

    डब्लू यादव, मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना अंतर्गत ज्ञानडोल गांव का निवासी था. वह पिछले डेढ़ दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और उसका नाम बेगूसराय के अपराधियों की सूची में सबसे ऊपर रहा है.

    संगीन वारदातों का लंबा इतिहास

    डब्लू यादव के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, रंगदारी, अवैध हथियार रखना, गवाही देने वालों पर हमला, अपहरण जैसे कुल 24 संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे. इनमें से 22 मुकदमे सिर्फ बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में दर्ज हैं. इसके अलावा एक मुकदमा बलिया (उत्तर प्रदेश) और एक मुंगेर (बिहार) में दर्ज है.

    उसका गैंग बेगूसराय में वर्षों से सक्रिय था और यह गैंग जिला स्तर पर हत्या, जबरन वसूली और अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल रहा है. पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक, डब्लू यादव एक सुनियोजित गैंग ऑपरेटर था जो डर और हिंसा के बल पर इलाके में अपना प्रभाव बनाए रखता था. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम पार्टी) के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार यादव उर्फ राकेश कदम को दिनांक 24 मई 2025 को अगवा कर दियारा क्षेत्र में ले जाकर उनकी हत्या कर शव को बालू में गाड़ दिया गया था. इस मामले में भी डब्लू यादव पर केस दर्ज है.

    इसके अलावा डब्लू यादव पर यह भी आरोप था कि उसने एक मुकदमे में गवाही देने के कारण 2017 में महेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस केस में थाना साहेबपुर कमाल में मुकदमा दर्ज है. उस पर डकैती, अपहरण और जबरन वसूली के 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. जिनमें कई बार स्थानीय व्यवसायियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को धमकाकर रंगदारी वसूली गई थी.

    हथियारों से गहरा रिश्ता

    डब्लू यादव के खिलाफ लगभग एक दर्जन मुकदमे अकेले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हैं. ये मामले अवैध हथियार रखने, उसका उपयोग करने और सार्वजनिक स्थान पर गोली चलाने से जुड़े रहे हैं. पुलिस के अनुसार, उसके पास हमेशा एक टीम रहती थी जो उसे सुरक्षा देने के साथ-साथ हमला करने में भी सहयोग करती थी.

    खौफ का पर्याय बन चुका था डब्लू यादव

    बेगूसराय और आसपास के क्षेत्रों में डब्लू यादव का नाम लोगों के बीच खौफ और दहशत से जुड़ा हुआ था. उस पर आरोप था कि वह राजनीतिक रसूख और लोकल नेटवर्क का उपयोग कर लंबे समय तक कानून की पकड़ से बाहर बना रहा.

    इतना ही नहीं, पुलिस रिकॉर्ड यह भी दर्शाते हैं कि उसके खिलाफ कई ऐसे मामले थे जिनमें गवाहों को धमकाया गया, मुकदमों को प्रभावित किया गया या पीड़ितों को प्रताड़ित किया गया.

    पुलिस का आधिकारिक बयान

    नोएडा एसटीएफ द्वारा जारी बयान के अनुसार दिनांक 27/28-07-2025 की रात सिंभावली थाना क्षेत्र में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान कुख्यात अपराधी डब्लू यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था. उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. उसके पास से भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद हुए हैं. वह बिहार पुलिस को कई मामलों में वांछित था और 50,000 रुपये का इनामी था.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    encounter
    Admin

    Related Posts

    वन विकास निगम में ‘डिजिटल क्रांति‘ और ‘रोजगार संगम‘ का सफल मॉडल

    February 26, 2026

    अतिथि शिक्षकों पर सरकार का यू-टर्न, खत्म हुआ सेवा समाप्ति का फैसला

    February 26, 2026

    केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ली वर्चुअल बैठक

    February 26, 2026

    पर्यटन विशेषज्ञ किर्सी ने ग्रामीण महिलाओं संग किया महुआ संग्रहण, बस्तर की जैव विविधता और लोकसंस्कृति से हुए अभिभूत

    February 26, 2026

    महिलाओं की सुरक्षा से सशक्त होंगे एमपी के पर्यटन स्थल, भोपाल में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

    February 26, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ समन्वय बैठक आयोजित

    February 26, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राशिफल 27 फरवरी 2026: किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

    February 26, 2026

    सत्ता की जंग के बीच संतुलन का सवाल: नई नेपाली सरकार भारत-चीन में किसे चुनेगी?

    February 26, 2026

    शिक्षा मंत्री बोले—न्यायपालिका सर्वोपरि, NCERT मामले में जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

    February 26, 2026

    बढ़ते तनाव में ईरान का बड़ा कदम, बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च कर दिखाई ताकत, रेंज जानकर चौंकेंगे

    February 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.