Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खत्म नहीं, पाकिस्तान ने उकसाया तो दोहराएंगे कार्रवाई
    देश

    लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खत्म नहीं, पाकिस्तान ने उकसाया तो दोहराएंगे कार्रवाई

    AdminBy AdminJuly 28, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लोकसभा में गरजे राजनाथ सिंह – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ खत्म नहीं, पाकिस्तान ने उकसाया तो दोहराएंगे कार्रवाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

     संसद में दोपहर दो बजे फिर से मॉनसून सत्र की कार्यवाही शुरु हो गई है। दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के साथ शुरु हुई। इस चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने साफ कहा कि भारत ने यह सैन्य कार्रवाई किसी के दबाव में आकर नहीं रोकी, बल्कि अपने सभी तय लक्ष्यों को हासिल करने के बाद ही इसे विराम दिया गया था। राजनाथ सिंह के इस बयान से पाकिस्तान को लेकर एक बार फिर कड़ा संदेश गया है।

    'ऑपरेशन सिंदूर' का उद्देश्य-

    राजनाथ सिंह ने बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू करने का मुख्य मकसद पाकिस्तान में वर्षों से पल रहे आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से खत्म करना था। भारतीय सेनाओं ने सिर्फ उन्हीं जगहों और लोगों को निशाना बनाया जो आतंकियों को लगातार मदद दे रहे थे और भारत पर हमला करने में शामिल थे। उनका यह भी कहना था कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य पाकिस्तान के साथ युद्ध छेड़ना बिल्कुल नहीं था, बल्कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना था।

    राजनाथ सिंह के मुताबिक 10 मई की सुबह जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की एयरफील्ड्स पर जबरदस्त हमला किया, तब पाकिस्तान ने अपनी हार मान ली। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO से संपर्क किया और कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई। राजनाथ सिंह ने कहा, "पाकिस्तान ने हमारे डीजीएमओ से बात की और कहा कि महाराज अब रोकिए।"

    भारत ने इस अपील को इस शर्त पर स्वीकार किया कि यह ऑपरेशन केवल अस्थायी रूप से रोका गया है। राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि अगर भविष्य में पाकिस्तान की तरफ से कोई भी आतंकी गतिविधि होती है, तो यह ऑपरेशन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

    जब लोकसभा में राजनाथ के सामने खड़े हुए राहुल गांधी, सीजफायर पर पूछा सवाल 

    लोकसभा में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर तय चर्चा की शुरुआत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में कहा कि भारत की सैन्य कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी, उनके हैंडलर और ट्रेनर मारे गए हैं. इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर रुका नहीं है बल्कि स्थगित हुआ है और भविष्य में पाकिस्तान की तरफ से कोई हिमाकत होती है तो फिर से ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया जाएगा.

    भाषण के बीच खड़े हुए राहुल गांधी

    इस चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ राजनाथ सिंह बहस भी देखने को मिली. राजनाथ ने सदन को बताया कि भारतीय सेना ने जब पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया तो पड़ोसी देश पूरी तरह हार मान चुका था. इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर की गुहार लगाई गई. इस बीच राहुल गांधी अचानक अपनी चेयर से खड़े हो गए और पूछा कि फिर आपने ऑपरेशन रोका क्यों? राहुल के बयान के साथ ही विपक्षी सांसद भी सदन में शोर करने लगे. हालांकि राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरा पूरा बयान होने दीजिए, मैं हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं.

    अपने जवाब को आगे बढ़ाते हुए राजनाथ सिंह लोकसभा में कहा कि यह कहना कि ऑपरेशन किसी के दबाव में रोका गया, पूरी तरह से गलत है. भारत ने अपनी सैन्य कार्रवाई रोकी क्योंकि सभी तय लक्ष्य हासिल किए जा चुके थे. उन्होंने कहा कि भारत का मकसद जंग छेड़ना नहीं था, बल्कि आतंकवाद को प्रॉक्सी के तौर पर इस्तेमाल करने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था.

    हमले से पस्त हुआ पाकिस्तान

    लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना के जबरदस्त हमलों, बॉर्डर पर थल सेना की मजबूत जवाबी कार्रवाई और इंडियन नेवी की तरफ से हमले के डर ने पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हार सिर्फ सैन्य विफलता नहीं बल्कि यह उनके सैन्यबल और मनोबल दोनों की हार है. उन्होंने कहा कि 10 मई को पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ को फोन पर संपर्क किया और सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की.

    रक्षा मंत्री ने लोकसभा में कहा कि 12 मई दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच औपचारिक संवाद हुआ और तब जाकर दोनों पक्षों ने सैन्य कार्रवाई पर विराम लगाने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि परीक्षा में रिजल्ट मैटर करता है. हमें बच्चे के मार्क्स का ध्यान रखना चाहिए, इस बात का नहीं कि एग्जाम के दौरान उसकी पेंसिल टूट गई थी. रिजल्ट यह है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था, उसे पूर्ण रूप से प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की है. 

    राजनाथ सिंह ने सदन को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने का मकसद उन टेरर नर्सरीज को खत्म करना था, जिन्हें पाकिस्तान में वर्षों से पाला-पोसा गया था. हमारी सेनाओं ने सिर्फ उनको टारगेट किया, जो इन आतंकियों का समर्थन कर भारत पर हमले करने में लगातार शामिल थे. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन का मसकद युद्ध छेड़ना नहीं था.

    विपक्ष नहीं पूछ रहा सही सवाल

    राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष के लोग यह पूछते रहे हैं कि हमारे कितने विमान गिरे. ये सवाल जनभावनाओं का सही से प्रतिनिधित्व नहीं करता. उन्होंने हमसे कभी यह नहीं पूछा कि हमारी सेनाओं ने दुश्मन के कितने विमान मार गिराए. उनको सवाल ही पूछना है तो यह पूछें कि क्या ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा, उत्तर है हां. 

    राजनाथ सिंह ने कहा कि लक्ष्य जब बड़े हों, तो छोटे-मोटे मुद्दों पर ध्यान नहीं जाना चाहिए. इससे देश की सुरक्षा, सैनिकों के सम्मान और उत्साह से ध्यान हट सकता है. विपक्ष के मित्र ऑपरेशन सिंदूर पर सही सवाल नहीं पूछ पा रहे, तो मैं क्या बताऊं. उन्होंने कहा कि चार दशक से ज्यादा समय के अपने सियासी सफर में कभी मैंने राजनीति को शत्रुतापूर्ण नजरिये से नहीं देखा. आज हम सत्तापक्ष में हैं, तो जरूरी नहीं कि हमेशा सत्ता में ही रहेंगे. जनता ने हमें जब विपक्ष में रहने का दायित्व सौंपा, तब हमने उसे सकारात्मक तरीके से निभाया भी है.

    पाकिस्तान की सैन्य और मनोबल दोनों की हार

    रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान की यह हार केवल एक सामान्य विफलता नहीं थी, बल्कि यह उसके सैन्य बल और मनोबल, दोनों की करारी हार थी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से बातचीत कर कार्रवाई रोकने की अपील की थी और दोनों देशों के बीच संवाद के बाद ही भारत ने इसे रोकने का फैसला लिया। राजनाथ सिंह ने गर्व से कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सेनाओं के अदम्य शौर्य और पराक्रम को 140 करोड़ भारतीयों ने देखा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured rajnath
    Admin

    Related Posts

    अमित शाह का बड़ा बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे

    March 7, 2026

    क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0 को CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026

    सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    March 7, 2026

    ईरानी जहाज विवाद पर विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक, कहा— भारत का फैसला सही था

    March 7, 2026

    मध्यप्रदेश में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 डिब्बे पटरी से उतरे; बिलासपुर-कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

    March 7, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन करेगी TMC

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अमित शाह का बड़ा बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे

    March 7, 2026

    बर्मिंघम में लक्ष्य सेन की स्वर्णिम दौड़, वर्ल्ड नंबर 6 को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

    March 7, 2026

    नक्सल संगठन को तगड़ा झटका, देवजी के बाद 124 माओवादी आत्मसमर्पण को तैयार

    March 7, 2026

    क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0 को CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.