Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»अब नहीं चलेगा लाइव सर्जरी के नाम पर धंधा, सुप्रीम कोर्ट सख्त, NMC ने लागू किए नए दिशा-निर्देश
    देश

    अब नहीं चलेगा लाइव सर्जरी के नाम पर धंधा, सुप्रीम कोर्ट सख्त, NMC ने लागू किए नए दिशा-निर्देश

    AdminBy AdminJuly 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब नहीं चलेगा लाइव सर्जरी के नाम पर धंधा, सुप्रीम कोर्ट सख्त, NMC ने लागू किए नए दिशा-निर्देश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    लाइव सर्जरी को लेकर देश की सबसे बड़ी मेडिकल अथॉरिटी नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने बड़ा फैसला लिया है. अब किसी अस्पताल या डॉक्टर को मनमर्जी से ऑपरेशन को लाइव दिखाने की इजाजत नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक याचिका में ये मुद्दा उठा था कि कई निजी अस्पताल मरीजों को मॉडल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रोडक्ट प्रमोशन और खुद की ब्रांडिंग हो सके. इसके बाद NMC ने 26 जुलाई 2025 को सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं. 

    सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ था?

    जनहित याचिका में आरोप लगाया गया था कि कई निजी अस्पताल मरीजों को बिना पर्याप्त जानकारी दिए लाइव सर्जरी में शामिल कर रहे हैं. याचिकाकर्ता राहिल चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि कई निजी अस्पताल लाइव सर्जरी के जरिए मरीजों का व्यावसायिक शोषण कर रहे हैं. कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स का प्रचार करती हैं, सर्जन अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन करते हैं और अस्पताल अपनी सुविधाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं. इस दौरान मरीजों की सुरक्षा और गोपनीयता को ताक पर रखा जाता है. NMC ने इस याचिका के जवाब में एक कमेटी बनाई जिसकी सिफारिशों के आधार पर ये सख्त गाइडलाइंस तैयार की गई हैं. 

    अब क्या बदलेगा? पढ़िए नई गाइडलाइंस की खास बातें

    लाइव सर्जरी के लिए पहले मंजूरी जरूरी
    अब किसी भी लाइव सर्जरी को प्रसारित करने से पहले राज्य मेडिकल काउंसिल या संस्था प्रमुख से इजाजत लेनी होगी.

    विदेश से आए डॉक्टर को सर्जरी करने से पहले NMC की अनुमति और विशेषज्ञ पैनल की मंजूरी लेनी होगी.

    मरीज को अब सिर्फ पढ़कर नहीं, समझकर देना होगा सहमति

    मरीज को बताना जरूरी होगा कि उनकी सर्जरी लाइव प्रसारित की जाएगी.

    वो कभी भी अपनी सहमति वापस ले सकता है.

    उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

    कोई प्रोमोशन नहीं, कोई ब्रांडिंग नहीं

    लाइव सर्जरी का इस्तेमाल डॉक्टर, अस्पताल या किसी मेडिकल प्रोडक्ट की ब्रांडिंग या प्रचार के लिए नहीं किया जा सकेगा.

    अगर डॉक्टर या अस्पताल का किसी उपकरण में वित्तीय हित है तो वो उसका उपयोग नहीं कर सकता.

    सर्जरी के दौरान कैमरा, मगर संवाद नहीं

    ऑपरेशन करते वक्त सर्जन को दर्शकों से बातचीत की इजाजत नहीं होगी ताकि उसका फोकस मरीज पर रहे.

    स्पेशल केस में एक कमेंटेटर साइड से गाइड कर सकता है.

    पैसे का लालच नहीं चलेगा

    मरीज को कोई पैसे का लालच या लाभ नहीं दिया जाएगा. हां, उसे इंश्योरेंस कवर दिया जा सकता है ताकि किसी गड़बड़ी की स्थिति में खर्च का बोझ उस पर न पड़े.
    अगर सर्जरी में कोई गड़बड़ी होती है तो उसका इलाज अस्पताल फ्री में किया जाएगा.

    हर तरह की तैयारी जरूरी

    OT में सभी जरूरी उपकरण और एक्सपर्ट मौजूद होने चाहिए.

    लाइव सर्जरी के दौरान किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए पूरा प्लान पहले से तैयार होना चाहिए.

    अगर सेटअप ठीक नहीं मिला तो सर्जरी की रिकॉर्डिंग दिखाई जाएगी, लाइव नहीं.

    क्या कहते हैं डॉक्टर?

    वैसे तो मेडिकल क्षेत्र में एक विचार यह भी है कि लाइव सर्जरी से छात्रों को तकनीक समझने में मदद मिलती है. मगर NMC का कहना है कि इसके लिए रिकॉर्डेड वीडियो, कैडेवरिक ट्रेनिंग और सिमुलेशन लैब ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी विकल्प हैं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured live surgery Supreme Court
    Admin

    Related Posts

    इंदौर अग्निकांड पर पीएम मोदी का शोक संदेश, पीड़ित परिवारों को दी जाएगी आर्थिक मदद

    March 18, 2026

    रीवा-रायपुर हवाई सेवा से विकास को मिलेगा नया गति: उपमुख्यमंत्री शुक्ल

    March 18, 2026

    एमपी में LPG की बढ़ी डिमांड, 4 दिन तक वेटिंग; होटल-रेस्टोरेंट के लिए कमर्शियल सिलेंडर की नई गाइडलाइन

    March 18, 2026

    मुख्यमंत्री ने महिला कल्याण के कार्यों को भी गिनाया

    March 18, 2026

    अंबेडकरनगर में ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश, 20 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त

    March 18, 2026

    ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को मजबूती, जल जीवन मिशन 2.0 के साथ शुरू हुआ नया चरण

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    हाईकोर्ट ने गेस्ट फैकल्टी के नियमितीकरण की याचिका खारिज की, सिंगल बेंच ने दी अहम टिप्पणी

    March 18, 2026

    इंदौर अग्निकांड पर पीएम मोदी का शोक संदेश, पीड़ित परिवारों को दी जाएगी आर्थिक मदद

    March 18, 2026

    Guest Teachers Issue: सदन में हंगामा, नियमितीकरण को लेकर असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट

    March 18, 2026

    ‘चुनाव आते ही दलित प्रेम जागता है’: कांशीराम जयंती पर मायावती ने सपा-कांग्रेस को घेरा

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.