Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश और  तेज आंधी का अलर्ट, जाने मौसम का हाल
    राज्य

    झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश और  तेज आंधी का अलर्ट, जाने मौसम का हाल

    By June 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश और  तेज आंधी का अलर्ट, जाने मौसम का हाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रांची के कुछेक जगहों पर हुई बूंदाबांदी व हल्की वर्षा ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है। वहीं रामगढ़ में हुई वर्षा के बाद यहां का तापमान 40 से लुढ़ककर गिरकर 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो कि इस गर्मी का अब तक का सबसे कम तापमान है।

    रांची में भी बुधवार को दिनभर काले बादल छाए रहे और तापमान 40 से गिरकर 37 पहुंच चुका है जबकि रात में यह आंकड़ा 30 के नीचे पहुंच चुका है। अब लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। बूंदाबांदी के बाद रात में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बह रही हवा ने काफी राहत दी है।

    झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 20 जून को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज के साथ साथ दक्षिण हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    तेज आंधी का भी अलर्ट

    साथ ही इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आमजनों को मौसम के बदलते तेवर से सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं राजधानी में 20 से 25 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन एवं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई जबकि धनबाद के पंचेत में 65.4 मिमी के साथ सर्वाधिक वर्षा हुई।

    राज्य के कई जिलों में हीटवेव की स्थिति

    अभी भी राज्य के कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस देवघर का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा: 1000 करोड़ की अनुदान मांगें पास, 8 लाख करोड़ निवेश के प्रस्ताव मिले

    March 13, 2026

    ग्वालियर में लाड़ली बहना सम्मेलन में CM मोहन यादव होंगे शामिल, बहनों को मिलेगा 1836 करोड़

    March 13, 2026

    दुर्ग-राजनांदगांव में पारा 39°C चढ़ा पारा

    March 13, 2026

    देश की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार तीजन बाई अस्पताल में भर्ती, रायपुर AIIMS के ICU में चल रहा इलाज

    March 13, 2026

    प्रदेश में घरेलू गैस की कमी नहीं, सप्लाई लगातार जारी रहेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधायक मती मंगली बाई रावटे के निधन पर जताया गहरा शोक

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सोना-चांदी के दाम गिरे, अचानक सस्ती हुई धातुएँ, बाजार में दिखी उत्सुकता

    March 13, 2026

    प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा: 1000 करोड़ की अनुदान मांगें पास, 8 लाख करोड़ निवेश के प्रस्ताव मिले

    March 13, 2026

    ग्वालियर में लाड़ली बहना सम्मेलन में CM मोहन यादव होंगे शामिल, बहनों को मिलेगा 1836 करोड़

    March 13, 2026

    मोजतबा खामेनेई कोमा में और पैर कटने की अफवाह, वेस्टर्न मीडिया में सनसनी

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.