Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»अग्नि-5 की तरह मिसाइल बनाने चला पाकिस्तान, अबाबील टेस्ट में बुरी तरह नाकाम
    विदेश

    अग्नि-5 की तरह मिसाइल बनाने चला पाकिस्तान, अबाबील टेस्ट में बुरी तरह नाकाम

    AdminBy AdminJuly 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अग्नि-5 की तरह मिसाइल बनाने चला पाकिस्तान, अबाबील टेस्ट में बुरी तरह नाकाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
     भारत से नकल में पीछे नहीं रहने वाले पाकिस्तान के वैज्ञानिक और इंजीनियर बैलेस्टिक मिसाइल नहीं बना पा रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके जनरल असीम मुनीर का सपना बार-बार टूट रहा है। हाल ही में पाकिस्तानी वैज्ञानिकों ने मीडियम रेंज की बैलेस्टिक मिसाइल (MRBM) अबाबील का एक बार फिर टेस्ट किया, मगर यह परीक्षण नाकाम साबित हो गया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद 6-7 मई से 10 मई तक चले भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पाकिस्तान भारत के ऐसे हथियारों से मात खा गया था। उसके डिफेंस सिस्टम और हथियार नाकाम साबित हुए थे। इसके बाद से ही पाकिस्तान में बेहद खौफ है।

    अबाबील मिसाइल क्यों बनाना चाहता है पाकिस्तान
    अबाबील एक तीन चरणों वाला ठोस ईंधन से चलने वाली मिसाइल है। इसकी रेंज करीब 2,000 किलोमीटर बताई जाती है। इसका पहली बार परीक्षण जनवरी, 2017 में किया गया था। इसमें MIRV तकनीक (Multiple Independent Re-entry)) का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो एकसाथ दुश्मन के कई ठिकानों को तबाह करने की ताकत रखती है। यही खूबी पाकिस्तान अपने जंगी बेड़े में चाहता है, मगर उसका सपना बार-बार टूट रहा है। हालिया टेस्ट से पहले अक्टूबर, 2023 में भी अबाबील का परीक्षण फेल हो गया था। सोशल मीडिया पर अबाबील के टेस्ट के दौरान उसका मलबा दिखाया जा रहा है और यह दावा किया जा रहा है कि यह परीक्षण फेल हो गया है।

    अग्नि-5 के चक्कर में बार-बार फेल हो रहा पाकिस्तान
    वेबसाइट IDRW के अनुसार, MIRV तकनीक इंटरकॉन्टिनेंट बैलेस्टिक मिसाइलों(ICBMs) के लिए काफी बेहतर मानी जाती है। आईसीबीएम की खूबी ये है कि ये 5,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है। जैसे भारत की अग्नि-5 मिसाइल , जिसका मार्च, 2024 में टेस्ट काफी कामयाब रहा था। वहीं, इसकी नकल करने में पाकिस्तान बार-बार फेल हो रहा है।

    चीन की चुनौती के चलते भारत ने बनाई आईसीबीएम मिसाइलें
    बीबीसी की एक रिपोर्ट में डिफेंस एक्सपर्ट राहुल बेदी के हवाले से कहा गया है कि भारत ने चीन की चुनौती को देखते हुए आईसीबीएम मिसाइल विकसित की है। 1998 में भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण जब किया था तो उस वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को लिखे पत्र में चीन की चुनौती का जिक्र किया था।

    पाकिस्तान के पास एक भी आईसीबीएम नहीं
    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान ने अपनी क्षेत्रीय जरूरतों के हिसाब से हथियार प्रणाली का विकास किया है। पाकिस्तान के पास आईसीबीएम मिसाइलें नहीं हैं। पाकिस्तान को इसकी जरूरत भी नहीं है। उसकी पूरी तैयारी भारत के खिलाफ ही है। पाकिस्तानन ने शाहीन सीरीज की मिसाइलें बनाई हैं, जो शॉर्ट, मीडियम और लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम हैं।

    पाक बार-बार क्यों फेल हो रहा है, क्या कहते हैं एक्सपर्ट
    अबाबील मिसाइल टेस्ट में बार-बार फेल होने के बाद भी पाकिस्तान लगातार ये दावे करता रहा है कि उसने मीडियम रेंज की बैलेस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया है। एक्स पर पोस्ट में कुछ डिफेंस एक्सपर्ट ने ये सवाल उठाए हैं कि पाकिस्तान के पास इंजीनियरिंग में काफी दिक्कतें हैं। सिस्टमैटिक इश्यू समेत पर्याप्त टेस्ट ढांचे का अभाव, विदेशी तकनीक खासतौर पर चीन पर निर्भरता और संसाधनों की कमी इस मामले में पाकिस्तान को कमजोर बनाती है, वहीं इस मामले में भारत के पास खुद का मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर है। उसके ताकतवर ढांचे में डीआरडीओ, हाल लैसी रक्षा कंपनियां हैं।

    किसके पास कितना है दम, यहां जान लीजिए
    ग्लोबल फायर पॉवर की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास 172 परमाणु हथियार है। वहीं, पाकिस्तान के पास अभी 170 ही है। वहीं, आईसीबीएम मिसाइलों के मामले में भारत के पास अग्नि-5 जैसी मिसाइलें हैं, जो 5,000 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक मार कर सकती हैं। इसकी रेंज 8,000 से 10,000 किलोमीटर तक बढ़ाई जा सकती है। पाकिस्तान के पास ऐसी कोई मिसाइल अभी उसके जंगी बेड़े में नहीं है। उसके पास मीडियम रेंज की भी बैलिस्टिक मिसाइल नहीं है। वह अबाबील जैसी मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलों का टेस्ट करना चाहता है

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Ababil missile test top-news
    Admin

    Related Posts

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026

    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव, United States Embassy ने जॉर्डन-यरुशलम जाने पर दी सख्त सलाह

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: ईंधन महंगा, बंदरगाहों पर अटका चावल का बड़ा स्टॉक

    March 3, 2026

    ईरान पर सख्त तेवर में Benjamin Netanyahu, बोले- ‘कई साल नहीं लगेंगे, जल्द होगा फैसला’

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के एक्शन से अमेरिका बैकफुट पर, जानें कौन से 10 फैसले लिए

    March 3, 2026

    एमपी सरकार का फैसला: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आधारित फिल्म ‘शतक’ हुई टैक्स फ्री

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.