Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राजनीती»भाजपा और शिंदे सेना की जंग- वक्त आने दो…जवाब भी देंगे, हिसाब भी लेंगे
    राजनीती

    भाजपा और शिंदे सेना की जंग- वक्त आने दो…जवाब भी देंगे, हिसाब भी लेंगे

    By June 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा और शिंदे सेना की जंग- वक्त आने दो…जवाब भी देंगे, हिसाब भी लेंगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई। सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली में शिवसेना दफ्तर के बाहर लगे एक बैनर पर लिखा है, वक्त आने दो, जवाब भी देंगे और हिसाब भी लेंगे। इस बैनर पर शिवसेना कोटे से शिंदे सरकार में मंत्री उदय सामंत और उनके भाई किरण सामंत की तस्वीरें लगाई गई हैं। ये दोनों इसी जिले के वासी हैं। उदय सामंत रत्नागिरी से लगातार चार बार के विधायक हैं। किसे जवाब देंगे और किससे हिसाब लेंगे ये स्पष्ट नहीं है लेकिन महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन की तनातनी खबरें जरुर आ रहीं हैं। पहले अजित पवार की एनसीपी और भाजपा के बीच मनमुटाव की बातें सामने आईं और अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और भाजपा के बीच तकरार छिड़ी है। नतीजा ये हुआ कि राज्य के सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली में जगह-जगह लगाए गए बैनर दोनों घटक दलों के बीच अंदरखाने चल रही खींचतान की कहानी बयां कर रहे हैं। 
    दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी और शिंदे गुट के बीच दरार चौड़ी हो गई है। पहले तो सामंत बंधु चाहते थे कि रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट उनके पास रहे लेकिन भाजपा ने वहां से तत्कालीन केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को उतार दिया। राणे के बेटे नीलेश राणे का आरोप है कि सामंत बंधुओं ने क्षेत्र में मदद नहीं की। हालांकि, नारायण राणे वहां से जीतने में कामयाब रहे।माना जा रहा है कि इस बैनर के जरिए शिवसेना ने राणे को चेतावनी देने की कोशिश की है। एबीपी माझा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैनर की चर्चा पूरे जिले में है और कई तरह के तर्क दिये जा रहे हैं। बैनर पर बाला साहब ठाकरे और सीएम एकनाथ शिंदे की तस्वीर भी छापी गई है और एक बड़ा बाघ भी दिखाया गया है। इसके अलावा, बैनर में उदय सामंत और किरण सामंत की बड़े आकार की तस्वीरें हैं। इसके बाद कंटेंट में शिवसेना सिंधुदुर्ग जिला पदाधिकारी और शिवसैनिक लिखा गया है।
    एनडीए को 48 में से मात्र 17 सीटें मिली थीं
    बता दें कि लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में एनडीए बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी है। राज्य की कुल 48 सीटों में से एनडीए ने 17 सीटें जीती हैं, जबकि यूपीए ने 30 और एक सीट निर्दलीय ने जीती है। चुनाव परिणाम आने के बाद एनडीए गठबंधन में पहली चिंगारी रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र में ही भड़की थी, जब नवनिर्वाचित सांसद नारायण राणे के बेटे और पूर्व सांसद नीलेश राणे ने उदय सामंत पर आरोप लगाया कि  पालक मंत्री होने के बावजूद उदय सामंत जिले में नारायण राणे को बढ़त क्यों नहीं दिला सके। राणे ने यह भी कहा था कि वह सामंत बंधुओं के व्यवहार को कभी नहीं भूलेंगे। राणे ने आरोप लगाया कि उदय सामंत के विधानसभा क्षेत्र रत्नागिरी में हम माइनस में रहे। ऐसे में उन्हें यह बात बतानी चाहिए कि हमें लीड क्यों नहीं दिला सके। नीलेश राणे ने सामंत बंधुओं पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पालक मंत्री होने के बावजूद उदय सामंत जिले में हमें नेतृत्व दिला पाने में नाकाम रहे। राणे ने कहा कि उदय सामंत रत्नागिरी के संरक्षक मंत्री हैं। अभिभावक मंत्री के तौर पर उन्हें जो करना चाहिए था, वह उन्होंने नहीं किया। 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    ‘अडाणी-अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया GST’, राहुल गांधी

    September 26, 2024

    जम्मू-कश्मीर में अकेले दम पर सरकार बनाने वाले अब कर रहे गठबंधन

    September 26, 2024

    हंगामे के साथ शुरू हुई सदन की कार्यवाही, AAP का एलजी पर हमला, भाजपा ने किया पलटवार

    September 26, 2024

    रैली में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,कांग्रेस आई तो हरियाणा को बर्बाद कर देगी

    September 26, 2024

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप

    September 26, 2024

      आतिशी को दिल्ली पुलिस ने ‘जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की

    September 26, 2024
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 6 दिसंबर: जानें, मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा

    December 5, 2025

    बिना इजाजत लगेगा स्मार्ट मीटर! MP सरकार के जवाब से बढ़ा विवाद

    December 5, 2025

    नेताओं की फिजूलखर्ची पर उमा भारती का हमला: बोले—‘काला धन शादियों में किया जाता है खर्च’

    December 5, 2025

    पाकिस्तान का परमाणु ‘बटन’ अब असीम मुनीर के पास, क्या बढ़ेगा भारत के लिए खतरा?

    December 5, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    December 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.