Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»किसानों के लिए खुशखबरी: PM-Kisan की अगली किस्त 2 अगस्त को होगी जारी
    देश

    किसानों के लिए खुशखबरी: PM-Kisan की अगली किस्त 2 अगस्त को होगी जारी

    AdminBy AdminJuly 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किसानों के लिए खुशखबरी: PM-Kisan की अगली किस्त 2 अगस्त को होगी जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

     पीएम मोदी देशभर के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. केंद्र सरकार अगस्त के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment) जारी करेंगे. किसानों को लंबे समय से सम्मान निधि की 20वीं किस्त का इंतजार है. अब इसकी तारीख आधिकारिक तौर पर तय हो चुकी है. 

    पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?
    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने अधिकारिक X अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के किसानों के लिए पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त, 2025 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जारी करेंगे.अब किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 2 अगस्त को सुबह 11 बजे सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे. बता दें कि फरवरी माह में किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी होने के साथ देश के करीब 9.3 करोड़ किसानों को बड़ा फायदा मिला था.

    सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए e-KYC कराना अनिवार्य
    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी होना अनिवार्य है. वहीं, लाभार्थी किसानों के पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट होना जरूरी है.इस स्कीम का लाभ लेने के लिए किसानों को अपनी जमीन का सत्यापन करवाना भी जरूरी है. इनमें से किसी भी डॉक्यूमेंट के ना होने पर पर किसान पीएम किसान योजना से वंचित रह सकते हैं.

    क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
    पीएम किसाम सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं.किसानों के खाते में ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में 3 किस्तों में ट्रांसफर की जाती है. हर किस्त में 2,000 रुपये दिये जाते हैं.

    इस योजना के लाभार्थी किसान pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. सिर्फ उन्हीं किसानों को इस किस्त का लाभ मिलेगा जिन्होंने  अपनी ई-केवाईसी पूरी कर ली है और उनकी जमीन के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन हो चुका है. 

    ऐसे चेक करें बेनिफिशयरी लिस्ट में नाम है या नहीं

    आधिकारिक वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
    “Farmer Corner” में जाकर “Beneficiary List” पर क्लिक करें.
    अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
    “Get Report” पर क्लिक करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured PM-Kisan scheme
    Admin

    Related Posts

    तेल की कीमतों में उबाल, बाजार में हलचल: क्या भारतीय निवेशकों को चिंता करनी चाहिए? इतिहास से क्या सिखें?

    March 3, 2026

    मध्य प्रदेश में मत्स्यपालकों के लिए अच्छी खबर, सरकार ला रही है मत्स्य नीति, किसान कल्याण वर्ष में कैबिनेट बैठक हर अंचल में

    March 3, 2026

    चंद्र ग्रहण के बावजूद महाकाल के दरबार में खुलेंगे पट, बाबा महाकाल खेलेंगे रंग-गुलाल

    March 3, 2026

    2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज , सूतक काल की टाइमिंग अभी से नोट कर लें

    March 3, 2026

    भोजशाला परिसर में कब्रों पर उठे नए विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट के बाद मुस्लिम पक्ष का कोर्ट जाने का ऐलान

    March 3, 2026

    गंगा-यमुना की पवित्रता दूषित नहीं होने देगी योगी सरकार, राज्य में प्रतिदिन 4500 मिलियन लीटर से ज्यादा गंदा पानी किया जा रहा ट्रीट

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    तेल की कीमतों में उबाल, बाजार में हलचल: क्या भारतीय निवेशकों को चिंता करनी चाहिए? इतिहास से क्या सिखें?

    March 3, 2026

    फरवरी 2026 में कारों की बिक्री में तेजी, Tata की बिक्री 34% और Mahindra की 19% बढ़ी

    March 3, 2026

    Amazon ने कम की फीस, अब सस्ती होगी ऑनलाइन शॉपिंग, लाखों ग्राहकों को होगा लाभ

    March 3, 2026

    चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को माँ शारदा के पट बंद, मैहर जाने वाले श्रद्धालु जानें कब खोले जाएंगे गर्भगृह के द्वार

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.