Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»प्रचंड गर्मी के बीच सऊदी अरब में हज यात्रा करने गए 58 भारतीयों की मौत; कुछ लापता
    देश

    प्रचंड गर्मी के बीच सऊदी अरब में हज यात्रा करने गए 58 भारतीयों की मौत; कुछ लापता

    By June 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रचंड गर्मी के बीच सऊदी अरब में हज यात्रा करने गए 58 भारतीयों की मौत; कुछ लापता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रचंड गर्मी के बीच सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मरने वालों में 58 भारतीय जायरीन भी शामिल हैं। मरने वालों की उम्र 60 और उससे अधिक है। भारत के कुछ लोग लापता भी हैं। उनकी तलाश जारी है। हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लियाकत आफाकी ने इसकी पुष्टि की है।

    उन्होंने कहा है कि उम्मीद है कि उनमें से अधिकांश सुरक्षित हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि सभी हज पूरा कर सुरक्षित भारत पहुंचें। सऊदी अरब में तापमान 52 डिग्री के करीब है। इस बीच, हज यात्रा पर गए भारतीयों ने बड़े पैमाने पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया है।

    पानी की गंभीर कमी, अपर्याप्त आवास

    उन्होंने पानी की गंभीर कमी, अपर्याप्त आवास, परिवहन सेवा की कमी और खिदमत के लिए गाइड की अनुपस्थिति सहित अन्य शिकायत की है। मुंबई निवासी सोहेल रोकाडी ने कहा कि पांच लोग हज के लिए गए थे। हमसे प्रति व्यक्ति 3.20 लाख रुपये लिए गए, लेकिन सुविधाएं नहीं थीं। जहां ठहराया गया वह अस्त-व्यस्त पड़ा था।

    आगे कहा कि वहां पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। हमलोगों के साथ अनजान लोगों को भी ठहराया गया। हमें सुबह से शाम तक बस का इंतजार करना पड़ा। अन्य देशों के लिए एसी बसें थीं पर हमें स्कूल बसें उपलब्ध कराई गईं। बस ने हमें 10 किलोमीटर दूर उतार दिया। हमें चिलचिलाती गर्मी में पैदल चलना पड़ा। टोल फ्री नंबर पर भी फोन नहीं लग रहा था।

    हज समिति ने सभी आरोपों से इनकार किया

    वहीं, 32 वर्षीय फहद हिंगवाला ने कहा कि छोटे देशों की ओर से उपलब्ध होटल, टेंट और अन्य सुविधाएं भारत की तुलना में बेहतर थीं। जानबूझकर दूसरे लोगों को हमारे परिवार के साथ ठहराया गया। हालांकि, हज समिति ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

    हज समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लियाकत आफाकी ने कहा कि हमने उचित व्यवस्थाएं कीं। आवास की शिकायतें थीं, लेकिन उसे ठीक करा दिया गया। बड़ी संख्या में एक समय फोन लगाने पर टोल फ्री नंबर लगने में असुविधा हो रही होगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की रिपोर्ट

    March 15, 2026

    टैक्स सुधार में नाकामी पड़ी भारी, IMF की 1 अरब डॉलर की किस्त के लिए पाकिस्तान की बातचीत रुकी

    March 15, 2026

    पहाड़ों पर लौटी सर्दी: बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से मौसम सुहाना

    March 15, 2026

    बर्फबारी का असर: जम्मू-कश्मीर की अहम सड़क बंद, यात्रियों को परेशानी

    March 15, 2026

    अटल टनल में भारी जाम: बर्फबारी का दीदार करने पहुंचे सैकड़ों वाहन फंसे, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    March 15, 2026

    दौलत की रेस में भारतीय महिला का जलवा, सावित्री जिंदल बनीं दुनिया की सबसे अमीर महिला

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का होगा दिन शुभ, और कौन रहे सतर्क, जानें पूरी जानकारी

    March 15, 2026

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की रिपोर्ट

    March 15, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.