Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, लॉन्ग वीकेंड में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट
    देश

    अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, लॉन्ग वीकेंड में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

    AdminBy AdminAugust 1, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक,  लॉन्ग वीकेंड में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हर महीने की तरह अगस्त 2025 में भी बैंक कई दिनों के लिए बंद रहेंगे. अगर आपके पास कोई जरूरी बैंक का काम है, जैसे पासबुक अपडेट कराना, कैश जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना या लॉकर एक्सेस करना, तो अभी से उसकी प्लानिंग कर लेना अच्छा रहेगा.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की छुट्टियों की लिस्ट(RBI Bank Holidaylist) के अनुसार, अगस्त महीने में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें कुछ दिन वीकेंड यानी शनिवार और रविवार की छुट्टियां हैं, जबकि कुछ छुट्टियां राज्य विशेष त्योहारों और आयोजनों के कारण हैं.

    हर राज्य की बैंक छुट्टियां एक जैसी नहीं होतीं, इसलिए ये जानना जरूरी है कि आपके शहर में किस-किस तारीख को बैंक बंद (State-Wise Bank Holiday List) रहेंगे.
    शनिवार और रविवार की छुट्टियां

    हर हफ्ते के रविवार को सभी बैंक बंद रहते हैं. इसके अलावा, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों में छुट्टी होती है.
    अगस्त 2025 वीकेंड की छुट्टियां कब-कब रहेंगी?

    अगस्त 2025 में रविवार को बैंक हमेशा की तरह बंद रहेंगे. इस बार 3, 10, 17, 24 और 31 अगस्त को रविवार है. इसके अलावा, 9 अगस्त को दूसरा शनिवार और 23 अगस्त को चौथा शनिवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे.
    अगस्त 2025 में त्योहारों की वजह से कई दिन  बंद रहेंगे बैंक 

    अगस्त में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं जैसे रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी. इन्हीं त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. 8, 9, 13, 15, 16, 19, 25, 27 और 28 अगस्त को अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

    जैसे – 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर यूपी, राजस्थान, एमपी समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.15 अगस्त को पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ गुजरात और महाराष्ट्र में पारसी न्यू ईयर की छुट्टी होगी.16 अगस्त को जन्माष्टमी के चलते बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, तेलंगाना जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.27 और 28 अगस्त को गणेश चतुर्थी और इसके अगले दिन महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, ओडिशा जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

    छुट्टियों की तारीखें राज्य और वहां मनाए जाने वाले त्योहारों पर निर्भर करती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले  हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करें.
    अगस्त 2025 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

    इस बार अगस्त में कुल 15 छुट्टियां होंगी, जिनमें से करीब 7 दिन वीकेंड की छुट्टियां हैं और बाकी राज्य/त्योहारों के हिसाब से हैं.

        3 अगस्त 2025 रविवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे.
        8 अगस्त 2025 को तेंगना पोर्निमा और झूलन पूर्णिमा के मौके पर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे.
        9 अगस्त को दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.
        10 अगस्त 2025 रविवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे.
        13 अगस्त को केरल में ओणम पर्व की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे.
        15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में बैंक अवकाश रहेगा.
        16 अगस्त को पारसी नववर्ष (नवरोज) के चलते महाराष्ट्र और गुजरात में बैंक बंद रहेंगे.
        17 अगस्त 2025 रविवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे.
        19 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
        23 अगस्त को चौथे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
        24 अगस्त 2025 रविवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे.
        25 अगस्त को जन्माष्टमी के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
        27 अगस्त को श्री नारायण गुरु जयंती के चलते केरल में बैंक अवकाश रहेगा.
        28 अगस्त को थिरुवोनम (ओणम का प्रमुख दिन) पर केरल में एक बार फिर बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.
        31  अगस्त 2025 रविवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे.

    राज्य के अनुसार छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं. पूरी लिस्ट आप RBI की वेबसाइट या अपने स्थानीय बैंक ब्रांच से भी चेक कर सकते हैं.
    बैंक हॉलिडे के दिन क्या ऑनलाइन बैंकिंग काम करेगी?

    हाँ, छुट्टी के दिन भी नेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसे डिजिटल साधन चलते रहेंगे. आप फंड ट्रांसफर, बैलेंस चेक, बिल पेमेंट जैसे काम आराम से कर पाएंगे.हालांकि, NEFT और RTGS जैसे ट्रांजैक्शन में थोड़ी देरी हो सकती है और चेक क्लीयरेंस, KYC अपडेट, लॉकर विज़िट जैसे काम के लिए ब्रांच जाना ज़रूरी होता है, जो छुट्टी वाले दिन नहीं हो पाएगा.

    अब भले ही डिजिटल बैंकिंग आम हो गई हो, लेकिन बहुत से ऐसे काम हैं जो बिना बैंक जाए पूरे नहीं होते. इसलिए अगर आप किसी जरूरी बैंकिंग काम की प्लानिंग कर रहे हैं जैसे लोन प्रोसेसिंग, फिक्स्ड डिपॉजिट, ड्राफ्ट बनवाना या चेक क्लियरेंस तो बेहतर होगा कि छुट्टियों की लिस्ट देखकर काम पहले ही पूरा कर लें.वरना छुट्टी के चलते आपको फालतू की दौड़भाग और देरी का सामना करना पड़ सकता है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Bank Holiday Banks
    Admin

    Related Posts

    विकास की बड़ी घोषणा: पुडुचेरी के लिए 2700 करोड़, मोदी ने विपक्ष को घेरा

    March 1, 2026

    स्कूल बस से गिरी बच्ची की टायर से कुचलकर मौत

    March 1, 2026

    नागपुर में डेटोनेटर बनाने वाली कंपनी में धमाके में 17 कर्मचारियों की मौत

    March 1, 2026

    दिल्ली में मैच के चलते आज 10 घंटे तक कई रास्तों पर नो एंट्री

    March 1, 2026

    ईरान में जंग के बीच पाकिस्तान ने भारत में भेजे ड्रोन

    March 1, 2026

    ईरान के खामेनेई के मारे जाने पर भारत में शिया मुसलमान कर रहे प्रदर्शन

    March 1, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सरकारी नौकरी की बंपर वैकेंसी: 1500 से अधिक पदों पर बिना परीक्षा भर्ती, यहां देखें पूरा विवरण

    March 1, 2026

    सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान से बदली तकदीर: आजमगढ़ के अविनाश ने बनाई डिजिटल लाइब्रेरी चेन

    March 1, 2026

    शर्मनाक हरकत: पटवारी ने नाबालिग छात्रा को नहाते समय किया रिकॉर्ड, ग्रामीणों ने मौके पर पीटा

    March 1, 2026

    ‘निश्छल मन’ को भी उतने ही प्रिय हैं योगी ‘बाबा’

    March 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.