Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»ओवल में रोमांचक मोड़, इंग्लैंड की दूसरी पारी 50/1 पर, भारत ने दिया चुनौतीपूर्ण टारगेट
    खेल

    ओवल में रोमांचक मोड़, इंग्लैंड की दूसरी पारी 50/1 पर, भारत ने दिया चुनौतीपूर्ण टारगेट

    AdminBy AdminAugust 3, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ओवल में रोमांचक मोड़, इंग्लैंड की दूसरी पारी 50/1 पर, भारत ने दिया चुनौतीपूर्ण टारगेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    • ओवल में रोमांचक मोड़, इंग्लैंड की दूसरी पारी 50/1 पर, भारत ने दिया चुनौतीपूर्ण टारगेट
    • यशस्वी जायसवाल का धमाका, शतक से तोड़ा रवि शास्त्री का रिकॉर्ड — टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास

    ओवल

     भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का आखिरी टेस्ट मैच लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहा है. इस मुकाबले में तीसरे दिन (2 अगस्त) का खेल समाप्त हो चुका है. भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का टारगेट दिया है. टारगेट का पीछा करते हुए स्टम्प तक इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाए. बेन डकेट 34 रन पर नाबाद हैं. इंग्लैंड की टीम जीत से 350 रन दूर है, जबकि भारत को 9 विकेट चाहिए. 

    इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 247 के स्कोर पर सिमटी. यानी इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 23 रन की बढ़त मिली. फिर भारत की दूसरी पारी 396 रन पर सिमटी. यह मैच भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है. भारतीय टीम पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज को तभी बराबर कर पाएगी, जब वो ये मैच जीतेगी. अगर ओवल टेस्ट ड्रॉ रहा या इंग्लैंड ने जीत हासिल की तो शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम सीरीज गंवा देगी.

    इंग्लैंड की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी रही. जैक क्राउली और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 50 रनों की पार्टनरशिप हुई. जैक क्राउली 14 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हुए. जैक क्राउली के विकेट के साथ ही तीसरे दिन का खेल समाप्त होने की घोषणा कर दी गई.

    भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तूफानी बैटिंग की. यशस्वी जायसवाल ने 7 चौके और दो छक्के की मदद से महज 44 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. हालांकि यशस्वी को इस दौरान दो जीवदान भी मिलाे. उधर केएल राहुल (7 रन) और साई सुदर्शन (11 रन) कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके.

    फिर तीसरे दिन के खेल के पहले सेशन में नाइटवॉचमैन आकाश दीप और यशस्वी जायसवाल ने पारी को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 107 रनों की पार्टनरशिप हुई. आकाश दीप ने इस दौरान 9 चौके की मदद से 70 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. अपने इंटरनेशनल करियर में आकाश दीप ने पहली बार अर्धशतक जड़ा. जेमी ओवर्टन ने आकाश दीप को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. आकाश दीप ने 94 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे.

    इसके बाद भारतीय टीम ने तीसरे दिन के दूसरे सेशन में कप्तान शुभमन गिल का विकेट सस्ते में गंवा दिया. गिल को 11 रनों के निजी स्कोर पर गस एटकिंसन ने चलता किया. गिल के आउट होने के कुछ देर बाद यशस्वी ने अपना छठा टेस्ट शतक जड़ा. यशस्वी ने 11 चौके और दो छक्के की मदद से 127 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यशस्वी के टेस्ट करियर का छठा शतक रहा. करुण नायर (17 रन) कुछ खास नहीं कर पाए और उन्हें गस एटकिंसन ने आउट किया.

    यशस्वी जायसवाल का धमाका, शतक से तोड़ा रवि शास्त्री का रिकॉर्ड — टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास

    इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर जारी टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया है. भारत की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शतक जड़ने में सफल रहे. यशस्वी ने 164 गेंदों पर 118 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. यशस्वी के टेस्ट करियर का ये छठा शतक रहा. खास बात यह है कि 6 में से चार शतक तो यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं.

    23 साल की उम्र में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल से ज्यादा टेस्ट शतक सचिन तेंदुलकर (11) ही लगा पाए थे. यशस्वी ने रवि शास्त्री को पछाड़ दिया है, जिन्होंने इस उम्र तक 5 टेस्ट शतक जड़े थे. 23 साल या उससे कम की उम्र में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल दूसरे नंबर पर हैं. इस मामले में साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ टॉप पर हैं, जिन्होंने 7 टेस्ट शतक जड़े थे.

    देखा जाए तो भारतीय टीम की ओर से मौजूदा टेस्ट सीरीज में 12 शतक बने हैं. पहली बार ऐसा हुआ, जब भारत की ओर से एक टेस्ट सीरीज में इतने शतक लगाए गए हैं. अगर भारत की ओर से एक और शतक बनता  है तो शुभमन ब्रिगेड वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देगी. अब तक एक टेस्ट सीरीज में किसी टीम की ओर से 12 से ज्यादा टेस्ट शतक नहीं बने हैं.

    टेस्ट सीरीज में किसी टीम की ओर से सर्वाधिक शतक
    12- ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज, 1955 (विदेश में, 5 टेस्ट)
    12- पाकिस्तान vs भारत, 1982/83 (घर में, 6 टेस्ट)
    12- साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, 2003/04 (घर में, 4 टेस्ट)
    12- भारत vs इंग्लैंड, 2025 (विदेश में, 5 टेस्ट)*

    एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक शतक
    21- ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज, 1955
    20- वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका, 2003/04
    19- भारत vs इंग्लैंड, 2025*

    इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में जायसवाल के 72.9 प्रतिशत रन ऑफ साइड से आए, जो किसी सीरीज में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर के लिए सर्वाधिक है. उनके 64.3 प्रतिशत रन बिहाइंड स्क्वायर आए हैं, जो एक टेस्ट सीरीज में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सर्वाधिक रहा. यशस्वी ने  टेस्ट सीरीज में कुल 10 पारियां खेलीं, जिसमें उन्होंने 41.10 की औसत से 411 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक निकले.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Yashasvi Jaiswal
    Admin

    Related Posts

    संजू सैमसन पर बैन की चर्चाएं, क्या सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वह खेल पाएंगे? नियम बताते हैं

    March 5, 2026

    फिन एलन की 33 गेंदों में सेंचुरी से हिला मैदान, कई रिकॉर्ड ध्वस्त… हार के बाद मार्करम बोले दिल की बात

    March 5, 2026

    खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी: एमपी में सिंथेटिक टर्फ हॉकी स्टेडियम को मिली मंजूरी, तय समय सीमा में होगा निर्माण

    March 5, 2026

    T20 वर्ल्ड कप 2026: चैम्पियन टीम को पुरस्कार राशि कितनी? पूरी जानकारी

    March 5, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    ब्रेबोर्न स्टेडियम में सजेगा स्क्वैश का महासंग्राम, 18-22 मार्च तक इंडियन ओपन

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    इंदौर के जंगलों में बाघ लौटे, बन रहा है एक नया वाइल्डलाइफ कॉरिडोर

    March 5, 2026

    युद्ध के बीच ChatGPT पर नाराज़गी, 300% तक बढ़ा अनइंस्टॉलेशन रेट

    March 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिनों में और बढ़ेगी तपिश

    March 5, 2026

    शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर तय किए 5 संकल्प, समर्थकों से कहा—गिफ्ट मत लाना, करेंगे छात्रों को सम्मानित

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.