Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»इंटरनेशनल योग डे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दिया फिट रहने का संदेश
    मनोरंजन

    इंटरनेशनल योग डे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दिया फिट रहने का संदेश

    By June 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंटरनेशनल योग डे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दिया फिट रहने का संदेश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुनियाभर में आज इंटरनेशनल योगा डे मनाया जा रहा है. देश के प्रधानमंत्री से लेकर एक आम इंसान तक हर कोई फिट रहने के लिए योगा का सहारा ले रहा है. वहीं इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी फैंस को योगा दिवस की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि किसने-किसने योगा दिवस पर बधाई और फिट रहने का संदेश दिया है. 

    शिल्पा शेट्टी

    इस लिस्ट में फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी का नाम  नंबर वन पर आता है. शिल्पा ने फिटनेस संदेश देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, इस वीडियो में वह योगा करती और लोगों को को योग के लिए प्रेरित करती दिख रही हैं. 

    प्रज्ञा जायसवाल

    इसके बाद सलमान खान की फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल ने भी योगा डे पर फोटोज पोस्ट की हैं. पांच फोटोज की इस सीरीज में वह योगा के अलग-अलग पोज में दिख रही हैं. प्रज्ञा ने लैवेंडर कलर की स्पोर्ट्स ब्रा और टाउजर्स कैरी किया है. 

    मलाइका अरोड़ा

    मलाइका अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह योगा करती दिख रही हैं. मलाइका ने खुद को योगा और खूब वर्कआउट करते खुद को एकदम फिट रखा है. वह अक्सर जिम जाते हुए स्पॉट की जाती हैं. 

    अनुपम खेर

    अनुपम खेर ने भी उम्र के इस पड़ाव पर खुद को फिट रखा है. इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कुछ पुरानी फोटोज और वीडियो हैं. वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, ‘योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है! आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई, मेरे सभी योग गुरुओं को मेरा नमन’.

    रकुल प्रीत सिंह

    रकुल प्रीत सिंह ने भी योगा डे पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं. इसमें वह जैकी भगनानी के साथ योग करती दिख रही हैं. दोनों एकसाथ योग की मुद्राओं में नजर आ रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘सभी सुंदर चीजों में स्वास्थ्य साथ है, योगा डे की शुभकामनाएं…योग मन की एक अवस्था है, आनंद की अवस्था है, स्वयं और ब्रह्मांड के साथ एक होने की भावना भी है, स्वस्थ होने की दिशा में छोटे-छोटे कदम उठाएं’.

    कियारा आडवाणी

    कियारा आडवाणी ने भी योगा डे पर एक फोटो पोस्ट की है. इसमें वह चक्रासन की मुद्रा में नजर आ रही हैं. फोटो पर उन्होंने योगा डे का शुभकामनाएं दी हैं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    ऑस्कर 2026 की प्रेजेंटर्स लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा शामिल, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, जाकिर खान ने किया रिएक्ट

    March 7, 2026

    OTT पर आई ‘राहु केतु’: वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की मजेदार फिल्म अब ऑनलाइन, ऐसे देखें

    March 7, 2026

    पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स पुलिस हिरासत में, रात जेल में गुजरी—अब कोर्ट में होगी पेशी

    March 7, 2026

    नागपुर का स्वाद देश में छाया: ‘गांधे ब्रदर्स’ ने जीता मास्टरशेफ इंडिया 9 का खिताब

    March 7, 2026

    71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर का जश्न, फिल्मों में चार दशक का शानदार सफर

    March 7, 2026

    धुरंधर 2 ट्रेलर ने मचाया तूफान, लोगों ने कहा – ये तो सीधी चेतावनी है!

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आसमान में सुरक्षा का नया जंग: मिसाइल और ड्रोन हमलों से निपटते पायलट

    March 8, 2026

    बंगाल में चुनावी सियासत तेज, ममता बनर्जी ने 10वीं पास बेरोजगारों के लिए भत्ते की घोषणा की

    March 8, 2026

    स्पीकर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से गरमाएगा संसद का बजट सत्र, दूसरे चरण में टकराव तय

    March 8, 2026

    अब अस्पताल जाने की जरूरत नहीं: गर्भवतियों का पंजीयन घर बैठे, व्हाट्सएप सेवा शुरू

    March 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.