Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»टीम इंडिया ने दिखाया जज्बा! रोमांचक जीत से सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर खत्म
    खेल

    टीम इंडिया ने दिखाया जज्बा! रोमांचक जीत से सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर खत्म

    AdminBy AdminAugust 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीम इंडिया ने दिखाया जज्बा! रोमांचक जीत से सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर खत्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ओवल 

    लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए भारत-इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का भी समापन हो गया है. ये सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई है. सीरीज का एक मैच ड्रॉ रहा था. 

    मुकाबले में भारत ने इंग्लिश टीम को जीत के लिए 374 रनों का टारगेट दिया. भारतीय टीम ने जहां अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए, वहीं इंग्लैंड की पहली इनिंग्स 247 रन पर सिमटी. यानी मेजबान इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 23 रनों की मामूली बढ़त मिली. इसके बााद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन स्कोर किए. ओवल टेस्ट मैच में पांचवें दिन के खेल से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…

    भारतीय टीम के लिए ओवल टेस्ट मैच काफी महत्वपूर्ण है. शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को तभी बराबर कर पाएगी, जब वो इस टेस्ट मैच में जीत दर्ज करेगी. अगर यह मुकाबला ड्रॉ पर छूटा या इंग्लिश टीम ने जीत हासिल की तो भारत के हाथ से सीरीज निकल जाएगा.

    इंग्लैंड की दूसरी पारी का हाल
    रनचेज में इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक और जो रूट ने शतकीय पारियां खेलीं. ब्रूक ने 98 गेंदों का सामना करते हुए 111 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. वहीं जो रूट ने 12 चौके की मदद से 152 गेंदों पर 105 रन बनाए. रूट और ब्रूक के बीच चौथे विकेट के लिए 195 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने इस मुकाबले में इंग्लैंड की वापसी कराई. सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भी 54 रनों की उपयोगी इनिंग्स खेली. 

    मैच में ट्विस्ट चौथे दिन के खेल के तीसरे सेशन में आया, जब जैकब बेथेल और जो रूट को तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बैक टू बैक ओवर्स में पवेलियन भेजा. जब इंग्लैंड पर प्रेशर पूरी तरह बन चुका था तभी खराब रोशनी के चलते खेल को रोकना पड़ा. कुछ देर बाद बारिश भी आ गई, जिसके कारण चौथे दिन का खेल समय से पहले समाप्त करने की घोषणा की गई.

    भारत की दूसरी पारी: यशस्वी की सेंचुरी, टंग का 'पंजा'
    दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार 118 रन बनाए. यशस्वी ने इस दौरान 164 गेंदों का सामना किया और 14 चौके के अलावा दो छक्के जड़े. नाइटवॉचमैन आकाश दीप (66 रन), वॉशिंगटन सुंदर (53 रन) और रवींद्र जडेजा (53 रन) ने भी अर्धशतकीय योगदान दिया, जिसके कारण भारतीय टीम अच्छे स्कोर तक पहुंच सकी. इंग्लिश टीम की तरफ से तेज गेंदबाज जोश टंग ने पांच विकेट चटकाए. जबकि फास्ट बॉलर गस एटकिंसन को भी तीन सफलताएं नसीब हुईं. एक अन्य तेज गेंदबाज  जेमी ओवर्टन ने दो विकेट झटके.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Team India
    Admin

    Related Posts

    नारी सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल-वर्किंग वुमेन हॉस्टल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 7, 2026

    लखपति दीदी अभियान से छत्तीसगढ़ की महिलाएं लिख रही समृद्धि की नई कहानी – मुख्यमंत्री साय

    March 7, 2026

    डिविलियर्स का बड़ा दावा: दिल और दिमाग दोनों कह रहे हैं भारत बनेगा WC चैंपियन

    March 7, 2026

    महिला एशियाई कप में ताइवान का जलवा, वियतनाम को 1-0 से दी मात

    March 7, 2026

    नक्सलवाद को बड़ा झटका: तेलंगाना में 130 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

    March 7, 2026

    नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर Narendra Modi की बधाई, लोकतंत्र की सराहना

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अमेरिका की 30 दिन की मोहलत पर भारत का दोटूक रुख, रूस से तेल खरीद पर नहीं झुकेगा

    March 7, 2026

    शासकीय भूमि से अवैध कब्जे, मदरसे, फैक्ट्री और मांस की दुकानें हटाने के निर्देश

    March 7, 2026

    सुरक्षाकर्मियों को आधुनिक उपकरणों से आग बुझाने का दिया प्रशिक्षण

    March 7, 2026

    पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स पुलिस हिरासत में, रात जेल में गुजरी—अब कोर्ट में होगी पेशी

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.