Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»जो रूट ने सबको किया धराशायी: दिग्गजों को पछाड़ रचा नया कारनामा
    खेल

    जो रूट ने सबको किया धराशायी: दिग्गजों को पछाड़ रचा नया कारनामा

    AdminBy AdminAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जो रूट ने सबको किया धराशायी: दिग्गजों को पछाड़ रचा नया कारनामा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    जो रूट को भारतीय टीम के खिलाफ खेलना पसंद है। खासकर टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का बल्ला अलग आग उगलता है। हाल ही में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जो रूट इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि जो रूट के इस प्रकोप से न एमएस धोनी बच सके, न विराट कोहली और न ही शुभमन गिल। हर किसी की टीम के खिलाफ उन्होंने एक टेस्ट सीरीज में 500+ रन बनाए हैं। हालांकि, एक सीजन वे 400 रन भी एक सीरीज में नहीं बना सके थे। वह भी विराट कोहली की कप्तानी में खेली गई थी, लेकिन कम से कम एक सीरीज में उन्होंने 500 प्लस रन विराट के खिलाफ बनाए हैं।

    दरअसल, जो रूट ने घर पर एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ 2014 में, विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टेस्ट टीम के खिलाफ 2021 में और अब 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ 500+ रन बनाकर करिश्मा कर दिखाया है। हालांकि, 2018 की टेस्ट सीरीज में जो रूट विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ 400 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे। उस साल 5 मैचों की 9 पारियों में उन्होंने सिर्फ 319 रन बनाए थे। उस सीरीज को 4-1 से इंग्लैंड ने ही जीता था।

    जो रूट के बल्ले से साल 2014 में एमएस धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाफ 5 मैचों की 7 पारियों में 518 रन निकले थे, जबकि 2021 में 4 मैचों की 7 पारियों में उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ 564 रन बनाए थे। 2025 में 5 मैचों की 9 पारियों में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाफ 537 रन बनाए हैं। हर एक साल उन्होंने कम से कम 2 शतक 2014, 2021 और 2025 में जड़े हैं। ये दर्शाता है कि वह लंबे समय से भारत के खिलाफ अपना 100 पर्सेंट दे रहे हैं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Joe Root
    Admin

    Related Posts

    2026 में IPL से हो सकती है इन 5 दिग्गजों की विदाई, धोनी भी शामिल

    March 18, 2026

    मैदान में शतक, क्लास में औसत: कप्तान सूर्या ने खुद खोला पढ़ाई का राज

    March 17, 2026

    वॉर्मअप मुकाबलों से नेमार बाहर, वर्ल्ड कप से पहले ब्राजील की बढ़ी चिंता

    March 17, 2026

    देविशा बनीं सूर्यकुमार यादव की ताकत, बोले—उन्होंने मेरी जिंदगी को नई दिशा दी

    March 17, 2026

    ICC लगाएगी बैन, बांग्लादेश क्रिकेट में नया बखेड़ा, सरकार को दी गई चेतावनी

    March 17, 2026

    रैकेट से दुनिया जीतने वाली भारतीय चैंपियन, ओलंपिक पदक के साथ बनीं आइकन

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ‘चोर’ बंदरों से बचाने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा, वृंदावन में लगाए जाएंगे लंगूरों के कटआउट

    March 18, 2026

    इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा

    March 18, 2026

    अब यूपी में अंडों पर अनिवार्य होगी एक्सपायरी डेट, सरकार ने जारी किया आदेश

    March 18, 2026

    राज्यसभा में 13 नई सीटों से बीजेपी बहुमत के और करीब, अब लक्ष्य कितना दूर?

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.