Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»टीम इंडिया को मिला बूस्ट, सूर्यकुमार यादव ने की मैदान पर वापसी
    खेल

    टीम इंडिया को मिला बूस्ट, सूर्यकुमार यादव ने की मैदान पर वापसी

    AdminBy AdminAugust 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीम इंडिया को मिला बूस्ट, सूर्यकुमार यादव ने की मैदान पर वापसी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    एशिया कप क्रिकेट 2025 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस बार एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा. एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर को होगी और इसका खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को निर्धारित है.

    एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कुछ दिनों में किया जाएगा. एशिया कप की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है. टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव फिट हो चुके हैं और वो मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की समाप्ति के बाद सूर्यकुमार ने जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई थी. सर्जरी के चलते सूर्यकुमार को करीब 3 महीने मैदान से दूर रहना पड़ा.

    अब सूर्यकुमार यादव  ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अभ्यास शुरू कर दिया है. सूर्यकुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार पहले जिम में पसीना बहाते हैं. फिर वो नेट्स में बैटिंग करने पहुंचते हैं. नेट प्रैक्टिस के दौरान सूर्यकुमार बेहतरीन शॉट्स खेलते नजर आते हैं.

    34 वर्षीय सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने आईपीएल के पिछले सीजन में MVP (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर) अवॉर्ड जीता, साथ ही हर मैच में कम से कम 25 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने 16 मैचों में 65.18 के एवरेज से 717 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले.

    सूर्यकुमार यादव इन चीजों पर कर रहे फोकस
    सूर्यकुमार यादव अब एशिया कप से पहले नेट्स में बल्लेबाजी के साथ-साथ फिटनेस ड्रिल्स और एरोबिक एक्सरसाइज पर भी फोकस कर रहे हैं, ताकि पूरी तरह मैच फिटनेस हासिल की जा सके. एशिया कप ना सिर्फ सूर्यकुमार यादव की मैदान पर वापसी का जरिए बनेगा, बल्कि भारतीय टीम के लिए अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों का भी अहम हिस्सा है.

    गौतम गंभीर की कोचिंग और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट में हालिया समय में दमदार खेल दिखाया है. अब एशिया कप 2025 इस लय को बरकरार रखने का सुनहरा मौका होगा.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    surya top-news
    Admin

    Related Posts

    त्योहार में घर जाना होगा आसान! दिल्ली से कोलकाता रूट पर 26 स्पेशल ट्रेनें, पूरी लिस्ट देखें

    February 17, 2026

    फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने 26/11 शहीदों को नमन किया, मुंबई में दिखी भावनात्मक झलक

    February 17, 2026

    समुद्री ताकत का प्रदर्शन: विशाखापत्तनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू देखेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

    February 17, 2026

    कोर्ट में AI का खेल उजागर: वकीलों ने गढ़ दिए नकली केस, CJI सूर्यकांत नाराज

    February 17, 2026

    सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, नेपाल A पर शानदार जीत; अब पाकिस्तान से महामुकाबला संभव

    February 17, 2026

    SC में अनोखी टिप्पणी: ‘ये तो कैलासा जैसा है’, असली देश पर सवाल, कोर्टरूम में छाया हल्का माहौल

    February 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    जाते-जाते यूनुस के बिगड़े बोल, भारत और ‘सेवन सिस्टर्स’ पर दिया भड़काऊ बयान

    February 17, 2026

    त्योहार में घर जाना होगा आसान! दिल्ली से कोलकाता रूट पर 26 स्पेशल ट्रेनें, पूरी लिस्ट देखें

    February 17, 2026

    सीमा-सचिन बने छठी बार माता-पिता, घर में आई खुशियों की बहार

    February 17, 2026

    महिला संबंधी अपराधों की जांच को बेहतर बनाने प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.