Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज के लिए एशिया कप में 5 खिलाड़ी हैं मुकाबले में
    खेल

    टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज के लिए एशिया कप में 5 खिलाड़ी हैं मुकाबले में

    AdminBy AdminAugust 11, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज के लिए एशिया कप में 5 खिलाड़ी हैं मुकाबले में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुबई 

    एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 9  से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों अबूधाबी और दुबई में खेला जाएगा. चूंकि एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में होगा, ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली इस टूर्नामेंट का पार्ट नहीं होंगे. कोहली और रोहित ने 2024 में वर्ल्ड कप जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था.

    एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान अब तक नहीं हुआ है. टीम की घोषणा अगस्त के तीसरे हफ्ते में हो सकती है. इस बार भारतीय चयनकर्ताओं को टीम चुनने के लिए काफी माथापच्ची करनी पड़ेगी. सेलेक्टर्स को सबसे ज्यादा मशक्कत ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर करनी होगी. ये देखना होगा कि एशिया कप में ओपनिंग स्लॉट के लिए किन-किन खिलाड़ियों के नाम फाइनल होते हैं. वैसे पांच खिलाड़ी ओपनिंग स्लॉट के लिए रेस में बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो के नाम फाइनल हो सकते हैं. जबकि एक को रिजर्व ओपनर के तौर पर स्क्वॉड में चुना जा सकता है.

    अभिषेक शर्मा: इस युवा बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में बहुत कम समय में अपनी छाप छोड़ी है. अभिषेक आईसीसी की टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर मौजूद हैं. अभिषेक अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, साथ ही वो गेंद से भी उपयोगी साबित हो सकते हैं. अभिषेक का सेलेक्शन पक्का दिख रहा है. अभिषेक ने भारत के लिए 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 535 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे.

    यशस्वी जायसवाल: बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतक जड़े थे. साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए बेहतरीन फॉर्म में रहे थे. अभिषेक शर्मा की तरह यशस्वी भी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. यशस्वी ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जुलाई 2024 में खेला था, लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट के लिए उनकी टीम में वापसी हो सकती है. यशस्वी ने भारत के लिए 23 टी20 मैचों में 723 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे.

    संजू सैमसन: टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर संजू सैमसन तीन शतक जड़ चुके हैं. आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में वो भारत के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं.  हालांकि संजू के फॉर्म में उतनी निरंतरता देखने को नहीं मिली है, जो उनके खिलाफ जाती है. वैसे अच्छी बात ये है कि संजू सैमसन एक विकेटकीपर हैं, जिससे उनका सेलेक्शन का दावा मजबूत होता है. संजू ने अब तक भारत के लिए 42 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 861 रन बनाए हैं.

    शुभमन गिल: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभन गिल ने जैसा प्रदर्शन किया था, ऐसे में उन्हें एशिया कप के लिए इग्नोर करना मुश्किल होगा. शुभमन आखिरी बार भारत के लिए जुलाई 2024 में टी20 क्रिकेट खेलते नजर आए थे. अब उनकी वापसी हो जाए तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए. शुभमन व्हाइट बॉल क्रिकेट में ओपनिंग करते आए हैं, ऐसे में उन्हें बतौर ओपनर एशिया कप के लिए टीम में जगह मिल सकती है. शुभमन ने 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 578 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे.

    साई सुदर्शन: बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन भी एक तगड़े दावेदार हैं. सुदर्शन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सबसे ज्यादा 759 रन बनाए थे, जो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उनकी निरंतरता को बयां करता है. हालांकि सुदर्शन को भारत के लिए अब तक सिर्फ एक टी20 मुकाबले में भाग लेने का मौका मिला है, जो पिछले साल जुलाई में जिम्बाब्वे के विरुद्ध था. उस मुकाबले में हालांकि सुदर्शन की बैटिंग नहीं आई थी.

    बता दें कि एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें भाग लेने वाली हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में भारत को पाकिस्तान, यूएई और ओमान के साथ रख गया है. जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, हॉन्ग कॉन्ग, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं. दोनों ग्रुप से शीर्ष दो-दो टीमें सुपर 4 चरण में पहुंचेंगी. फिर सुपर 4 स्टेज में टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच 28 सितंबर को खिताबी मुकाबला होगा.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Asia Cup
    Admin

    Related Posts

    सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, नेपाल A पर शानदार जीत; अब पाकिस्तान से महामुकाबला संभव

    February 17, 2026

    जेल में इमरान खान के इलाज की मांग तेज, भारत-पाक के 14 क्रिकेट दिग्गजों ने उठाई आवाज

    February 17, 2026

    सादगी ने जीता दिल: Virat Kohli और Anushka Sharma ने Premanand Maharaj संग बिताया आध्यात्मिक समय

    February 17, 2026

    बारिश ने बदला खेल का गणित: IRE-ZIM मैच धुला, जिम्‍बाब्‍वे सुपर-8 में, ऑस्‍ट्रेलिया का सफर खत्म

    February 17, 2026

    किसके खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी? T20 वर्ल्ड कप में 19 साल बाद टूटा न्यूजीलैंड का जादू

    February 17, 2026

    पथिराना की चोट ने बढ़ाई श्रीलंका की टेंशन, सुपर-8 से पहले संकट

    February 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 18 फरवरी: किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?

    February 17, 2026

    कांग्रेस पर रामदास आठवले का हमला, बोले- राहुल गांधी के रहते सत्ता दूर

    February 17, 2026

    सीएम डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक में संभालेंगे विशेष सत्र की कमान

    February 17, 2026

    घूमना हुआ आसान! भारतीय पासपोर्ट पर 56 देशों में वीजा फ्री एंट्री, जानें पूरी लिस्ट

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.