Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»हार्दिक की फिटनेस पर सबकी नजर, सूर्या NCA में करेंगे तैयारी – 9 सितंबर से एशिया कप
    खेल

    हार्दिक की फिटनेस पर सबकी नजर, सूर्या NCA में करेंगे तैयारी – 9 सितंबर से एशिया कप

    AdminBy AdminAugust 11, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हार्दिक की फिटनेस पर सबकी नजर, सूर्या NCA में करेंगे तैयारी – 9 सितंबर से एशिया कप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    एशिया कप 2025 अगले महीने की 9 तारीख से शुरू होगी और इसका खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा. एशिया कप इस बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों दुबई और अबूधाबी में होना है. इस टूर्नामेंट में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है, जिसपर सभी की निगाहें हैं.

    एशिया कप 2025 से पहले भारतीय टीम की टेंशन बढ़ चुकी हैं. टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अब तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और वो बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं. सूर्यकुमार यादव को पूरी तरह फिट होने में अभी कम से कम एक हफ्ता और लग सकता है. सूर्यकुमार ने जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई थी. इसके चलते वो क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं.

    उधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस सवालों के दायरे में है. हार्दिक पंड्या फिटनेस टेस्ट देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंचे हैं. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक फिटनेस टेस्ट 11 और 12 अगस्त को होगा. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की समाप्ति के बाद हार्दिक पंड्या क्रिकेटिंग एक्शन से दूर थे, हालांकि उन्होंने एक महीने पहले ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी. हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'एनसीए की एक छोटी सी ट्रिप.'

    हार्दिक पांड्या के फिटनेस टेस्ट पर सभी की नजरें

    कप्तान सूर्यकुमार यादव अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, उन्हें ठीक होने में करीब 1 हफ्ते का समय और लगेगा और फिर वह मैच के लिए कब फिट होंगे? ये भी देखना दिलचस्प होगा. इस बीच एक सवाल ये भी है कि अगर सूर्या फिट नहीं हुए तो टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा? दावेदारों में हार्दिक पांड्या भी मजबूत है. ऐसे में पांड्या का फिटनेस टेस्ट काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, जो आज सोमवार और मंगलवार को होगा.

    टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 27 और 29 जुलाई को श्रेयस अय्यर का फिटनेस टेस्ट हुआ था, जिन्होंने इस साल पंजाब किंग्स को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाया था. हालांकि दिसंबर, 2023 से उन्होंने कोई अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच नहीं खेला है. इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि क्या अय्यर को एशिया कप के स्क्वॉड में जगह मिलती है या नहीं?
    एशिया कप में 3 बार हो सकती है IND vs PAK भिड़ंत

    भारतीय टीम एशिया कप के ग्रुप ए में शामिल हैं, जिसमें उनके साथ पाकिस्तान, यूएई और ओमान हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को है, जो तय है. पूरी संभावना है कि ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ही सुपर 4 में जाएंगी, इसलिए एक टक्कर वहां देखने को मिल सकती है. अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंची तो सितंबर में हमें कुल 3 बार भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने को मिलेगा.
    एशिया कप में भारत के मैचों की डिटेल

        10 सितंबर- बनाम यूएई (दुबई)- शाम 7:30 बजे से शुरू
        14 सितंबर- बनाम पाकिस्तान (दुबई)- शाम 7:30 बजे से शुरू
        19 सितंबर- बनाम ओमान (आबू धाबी)- शाम 7:30 बजे से शुरू.

    श्रेयस अय्यर की वापसी तय!
    स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की एशिया कप के लिए भारतीय टी20 टीम में वापसी हो सकती है. श्रेयस अय्यर 27 से 29 जुलाई के दौरान फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं. श्रेयस अय्यर ने दिसंबर 2023 के बाद से कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन भारतीय चयनकर्ता उनके अनुभव और क्लास को देखते हुए टी20 टीम में शामिल कर सकते हैं. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते श्रेयस अय्यर का दावा मजबूत नजर आ रहा है.

    एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें भाग लेने जा रही हैं. इस टूर्नामेंट के लिए हार्दिक पांड्या की मौजूदगी काफी अहम होगी. हार्दिक आक्रामक बल्लेबाजी, धारदार सीम बॉलिंग और बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिटनेस पर कड़ी नजर रखी जा रहगी है क्योंकि भारतीय टीम मैनेजमेंट उनसे तीनों डिपार्टमेंट में अपना 100 प्रतिशत देने की अपेक्षा रखती है.

    भारतीय चयनकर्ता एशिया कप के लिए टीम का ऐलान करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच सभी की नजरें हार्दिक पांड्या की फिटनेस और सूर्यकुमार यादव की रिकवरी पर टिकी हैं. ये दोनों भारत के लिए एक बार फिर एशिया कप खिताब जीतने की राह में गेमचेंजर साबित हो सकते हैं. एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगस्त के तीसरे हफ्ते में किया जा सकता है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    hardik surya
    Admin

    Related Posts

    किसके खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी? T20 वर्ल्ड कप में 19 साल बाद टूटा न्यूजीलैंड का जादू

    February 17, 2026

    पथिराना की चोट ने बढ़ाई श्रीलंका की टेंशन, सुपर-8 से पहले संकट

    February 17, 2026

    न्यूज़ीलैंड ने मारी सुपर-8 में एंट्री, कनाडा और दो टीमें टूर्नामेंट से बाहर

    February 17, 2026

    क्रिकेट धमाका: सुपर 8 में जगह बनाने वाली 5 टीमें तय, बाकी 3 स्थान के लिए मची जोरदार प्रतिस्पर्धा

    February 17, 2026

    IND vs Netherlands: बुमराह और हार्दिक के OUT होने की चर्चा, कप्तान सूर्या करेंगे बड़ा फैसला

    February 17, 2026

    India vs Pakistan की टक्कर T20 WC 2026 में? जानिए संभावित तारीख और तरीका

    February 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नया हाईवे तैयार: 600 किमी का एक्सप्रेसवे मार्च से, जानें एक तरफ का टोल कितना

    February 17, 2026

    तरक्की की राह पर आगे बढ़ते रहने के लिए अपनाएँ ये कामयाबी टिप्स

    February 17, 2026

    अमेरिकी दूत ने वेस्टर्न कमांड का दौरा किया, बॉर्डर पर पहुंचते ही बवाल क्यों हुआ?

    February 17, 2026

    योगी सरकार ने महाअभियान चलाकर सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया फसली ऋण, उन्नत बीज और उर्वरक

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.