Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»ट्रंप के फैसले से आज रात निवेशकों की नींद उड़ सकती है, आर्थिक हलचल तय
    देश

    ट्रंप के फैसले से आज रात निवेशकों की नींद उड़ सकती है, आर्थिक हलचल तय

    AdminBy AdminAugust 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ट्रंप के फैसले से आज रात निवेशकों की नींद उड़ सकती है, आर्थिक हलचल तय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन  के बीच चल रहे ‘व्यापार युद्धविराम’ की घड़ी खत्म होने को है। आज यानी 12 अगस्त, वैश्विक बाजारों और निवेशकों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। अगर आखिरी समय में कोई समझौता नहीं हुआ, तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी आयात पर भारी-भरकम टैरिफ फिर से लागू कर सकते हैं, और इसके जवाब में चीन भी पलटवार करने को तैयार है। इस कदम से न सिर्फ एशिया बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में हलचल मच सकती है। अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ‘व्यापार संघर्षविराम’ (US-China trade truce) मंगलवार, 12 अगस्त को समाप्त होने वाला है। हालांकि ट्रंप ने चीन पर लगाए गए टैरिफ की समय सीमा को 90 दिनों के लिए बढ़ाने वाले आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। यह फैसला पिछली 90 दिनों की रोक की समय सीमा खत्म होने से ठीक पहले लिया गया है। 

    अगर दोनों देश बातचीत का समय नहीं बढ़ाते या कोई अंतिम क्षण का समझौता नहीं करते, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी आयात पर पहले से निलंबित भारी टैरिफ फिर से लागू कर सकते हैं। इसके जवाब में चीन भी अमेरिकी सामान पर अपने टैरिफ बढ़ा सकता है। पिछले महीने स्वीडन में हुई बातचीत के बाद दोनों देशों के आर्थिक अधिकारी एक अस्थायी समझौते को अंतिम रूप देने में जुटे थे। ट्रंप के सलाहकारों को उम्मीद थी कि राष्ट्रपति इसे मंजूरी देंगे, लेकिन अब तक उन्होंने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।अगर टैरिफ दोबारा लागू होते हैं, तो यह वैश्विक बाजारों के लिए बड़ा झटका होगा। इस साल की शुरुआत में भी ऐसे कदमों ने दुनिया भर के शेयर बाजारों को हिला दिया था।

    सोमवार को व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग में इस डेडलाइन पर पूछे गए सवाल पर ट्रंप ने कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया, लेकिन उन्होंने कहा   "हम चीन के साथ बहुत अच्छे से पेश आ रहे हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरे रिश्ते भी अच्छे हैं।" इस साल अमेरिका और चीन के बीच तीन बार औपचारिक व्यापार वार्ता हुई। ट्रंप ने चीनी सामान पर टैरिफ बढ़ाकर 145% तक कर दिया था, जिसके जवाब में चीन ने अमेरिकी उद्योगों के लिए अहम रेयर अर्थ मैग्नेट के निर्यात पर रोक लगा दी। तनाव कम करने के लिए 90 दिन का युद्धविराम हुआ, जिसमें अमेरिका ने टैरिफ घटाकर 30% और चीन ने 10% करने पर सहमति जताई।  अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने चेतावनी दी है कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो टैरिफ 80% तक बढ़ सकते हैं। अब वार्ता केवल टैरिफ तक सीमित नहीं है।

    अमेरिका ने चीन की अतिरिक्त विनिर्माण क्षमता, रूस-ईरान से तेल खरीद और अमेरिकी माइक्रोचिप्स के निर्यात नियंत्रण जैसे मुद्दे भी उठा दिए हैं। विशेष रूप से एआई चिप्स की बिक्री पर अमेरिका ने एनविडिया और एएमडी जैसी कंपनियों से होने वाली आय का 15% हिस्सा खुद लेने का प्रस्ताव रखा है  यह एक असामान्य वित्तीय मॉडल है। ट्रंप के पहले कार्यकाल में एक बड़ा व्यापार समझौता हुआ था, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान यह टूट गया। उस समय ट्रंप ने स्पष्ट किया था कि शी चिनफिंग से मुलाकात तभी होगी, जब कोई नया समझौता हो। हाल ही में उन्होंने दोहराया  "समझौता नहीं, तो मुलाकात नहीं।" आज 12 अगस्त को न केवल US-China टैरिफ पर युद्धविराम की आखिरी तारीख है, बल्कि अलास्का में ट्रंप और पुतिन की अहम बैठक भी हो रही है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें वॉशिंगटन और बीजिंग के फैसलों पर टिकी हैं, जो आने वाले महीनों के आर्थिक और राजनीतिक समीकरण तय कर सकते हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    अमित शाह का बड़ा बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे

    March 7, 2026

    ईरानी जहाज विवाद पर विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक, कहा— भारत का फैसला सही था

    March 7, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन करेगी TMC

    March 7, 2026

    बिहार और बंगाल को काटकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश?

    March 7, 2026

    अमृतसर में पुलिस कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या

    March 7, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर चॉपर में धुआं भरने पर इमरजेंसी लैंडिंग

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    न्यूजीलैंड के सामने क्यों फेल हो जाता है भारत? टी20 वर्ल्ड कप के चौंकाने वाले आंकड़े

    March 7, 2026

    BJP विधायक कालूहेड़ा की सीएम हाउस में खिंचाई के बाद बदले सुर

    March 7, 2026

    टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बने ये 3 स्टार खिलाड़ी, T20 World Cup 2026 में फॉर्म ने बढ़ाई मुश्किलें

    March 7, 2026

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों को 2 साल में TET पास करना अनिवार्य

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.