Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»यूपी विधानसभा का मानसून सत्र : सरकार ने विपक्ष से मांगा सहयोग, हंगामे पर जताई नाराजगी
    राज्य

    यूपी विधानसभा का मानसून सत्र : सरकार ने विपक्ष से मांगा सहयोग, हंगामे पर जताई नाराजगी

    AdminBy AdminAugust 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूपी विधानसभा का मानसून सत्र : सरकार ने विपक्ष से मांगा सहयोग, हंगामे पर जताई नाराजगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लखनऊ
    उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। वहीं, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं दिग्गज भाजपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने इसे नकारते हुए सरकार पर ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सपा नेता माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा, “सुरेश खन्ना का यह आरोप गलत है कि समाजवादी पार्टी के सदस्य सदन नहीं चलने देते। सरकार स्वयं जानबूझकर नहीं चाहती कि विधानसभा व्यवस्थित ढंग से चले। वह नई बाधाएं खड़ी करके विधानसभा की कार्यवाही बाधित करती है और अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए अन्य मुद्दों पर ध्यान भटकाती है।”

    उन्होंने कहा, “विधानसभा की कार्यवाही चलाने की प्राथमिक जिम्मेदारी संसदीय कार्य मंत्री की होती है। अब अगर सदन नहीं चल रहा है तो इसमें विपक्ष का कोई दोष नहीं है। सरकार जानबूझकर नहीं चाहती कि सदन योजनाबद्ध तरीके से चले क्योंकि उसकी करतूत उजागर हो जाएंगी।” समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सैफई के विकास के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और अखिलेश यादव की वजह से सैफई गांव पूरे देश में मशहूर है। सैफई गांव में अस्पताल है, स्टेडियम है, और बिजली की पूरी सुविधा है। 2012 से 2017 के बीच हमने उनके जिले का अच्छा विकास किया, और अगर हम दोबारा सत्ता में आए, तो उनके गांव और आसपास के इलाकों का विकास जारी रखेंगे।”

    सपा विधायक संग्राम यादव ने प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ने की बात करते हुए कहा, ” सत्र के पहले दिन विपक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बारे में नोटिस दिया था, जहां कटाव के कारण पूरे गांव पानी में डूब रहे हैं। हम उस पर चर्चा चाहते थे। मैंने स्वयं नियम 56 के तहत व्यक्तिगत रूप से यह मुद्दा उठाया था कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है क्योंकि परीक्षाएं समय पर नहीं हो रही हैं। कई युवा ओवरएज हो रहे हैं, और विभिन्न सरकारी विभागों में पद रिक्त हैं, लेकिन परीक्षाओं में देरी के कारण बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।” उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। पहला दिन हंगामे से भरपूर रहा, जिसके चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में विपक्ष से सहयोग की अपील की।

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सदन चलाने की जिम्मेदारी सिर्फ अध्यक्ष या सरकार की नहीं, बल्कि सभी सदस्यों की है। उन्होंने कहा कि बहुत महत्वपूर्ण विषय थे जिन पर चर्चा हो सकती थी। मैंने प्रतिपक्ष के सदस्यों से कई बार कहा कि आप अपनी बात रखिए। उन्होंने स्कूल मर्जर, बाढ़ और बिजली की समस्या उठाई, तो मैंने उन्हें पूरा अवसर देने की बात कही। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार चाहती है कि सदन सुचारू रूप से चले। अगर विपक्ष के पास सवाल हैं तो वे सदन में उठाएं, सरकार उसका जवाब देगी। हम हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन अगर विपक्ष चर्चा में हिस्सा ही नहीं लेना चाहता और भागना चाहता है, तो उसका इलाज सरकार नहीं कर सकती। फतेहपुर में मकबरा-मंदिर विवाद को लेकर सवाल किए जाने पर मौर्य ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है, जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

    दिल्ली में सोमवार को चुनाव आयोग तक विपक्ष के मार्च पर उन्होंने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में यह होड़ लगी है कि राहुल गांधी आगे हैं या अखिलेश यादव, या फिर कोई और विपक्षी नेता। चुनाव आयोग ने इंडी गठबंधन के 30 नेताओं को बुलाया था अपनी बात कहने के लिए, लेकिन सड़क छाप प्रदर्शन की तरह संसद के 300 सदस्य प्रदर्शन करने लगे। यह लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार करता है। सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन मिलकर संविधान और लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं, संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    BJP विधायक कालूहेड़ा की सीएम हाउस में खिंचाई के बाद बदले सुर

    March 7, 2026

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों को 2 साल में TET पास करना अनिवार्य

    March 7, 2026

    नक्सल संगठन को तगड़ा झटका, देवजी के बाद 124 माओवादी आत्मसमर्पण को तैयार

    March 7, 2026

    क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0 को CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव का असर: युद्ध लंबा खिंचा तो महंगाई बढ़ने के संकेत, भारत पर सीमित प्रभाव— SBI

    March 7, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा- मथुरा दौरा आज

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    न्यूजीलैंड के सामने क्यों फेल हो जाता है भारत? टी20 वर्ल्ड कप के चौंकाने वाले आंकड़े

    March 7, 2026

    BJP विधायक कालूहेड़ा की सीएम हाउस में खिंचाई के बाद बदले सुर

    March 7, 2026

    टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बने ये 3 स्टार खिलाड़ी, T20 World Cup 2026 में फॉर्म ने बढ़ाई मुश्किलें

    March 7, 2026

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों को 2 साल में TET पास करना अनिवार्य

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.