Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»उच्च शिक्षा मंत्री परमार का संदेश: विश्व एक परिवार है, बाजार नहीं
    मध्यप्रदेश

    उच्च शिक्षा मंत्री परमार का संदेश: विश्व एक परिवार है, बाजार नहीं

    AdminBy AdminAugust 13, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उच्च शिक्षा मंत्री परमार का संदेश: विश्व एक परिवार है, बाजार नहीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विश्व एक बाजार नहीं, विश्व एक परिवार है : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

    उच्च शिक्षा मंत्री परमार का संदेश: विश्व एक परिवार है, बाजार नहीं

    भारतीय दृष्टिकोण-वसुधैव कुटुंबकम्; का विश्वमंच पर जितना व्यापक प्रभाव होगा, उतना लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा : परमार

    "मप्र राज्य स्तर राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार/प्रशस्ति का वितरण" समारोह सम्पन्न

    भोपाल 

    विश्व एक बाजार नहीं, विश्व एक परिवार है। "वसुधैव कुटुंबकम्" का यही मूल भाव, भारत का दृष्टिकोण है। भारतीय दृष्टिकोण विश्वमंच पर जितना प्रभावशाली एवं व्यापक होगा, वैश्विक परिधियों में लोक कल्याण का मार्ग उतना ही प्रशस्त होगा। विश्व के लोग, भारतीय दृष्टिकोण को आत्मसात् कर लोकल्याण के भाव से सामाजिक सरोकार सीखेंगे। "राष्ट्रीय सेवा योजना" इसी मूल ध्येय के साथ, राष्ट्र के पुननिर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाहन कर रही है। राष्ट्रीय सेवा योजना, का उद्देश्य संवेदनशील एवं समाजसेवा भावी श्रेष्ठ नागरिक निर्माण करना है। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने मंगलवार को भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर स्थित ज्ञान-विज्ञान भवन में, "मप्र राज्य स्तर राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार/प्रशस्ति का वितरण" समारोह के अवसर पर कही। मंत्री परमार ने उत्कृष्ट स्वयंसेवक विद्यार्थियों एवं एनएसएस पदाधिकारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। परमार ने सभी पुरस्कृत होने वाले स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और अन्य समस्त स्वयंसेवकों को बेहतर प्रयासों के साथ उक्त पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उनका मनोबलवर्धन भी किया। परमार ने एनएसएस की पुरस्कार विवरण पुस्तिका का विमोचन भी किया।

    उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत की अस्मिता एवं सामर्थ्य को प्रभावी रूप से विश्वमंच पर परिलक्षित करने का आन्दोलन है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप आकार ले रहे शिक्षा तंत्र के माध्यम से और भारत केंद्रित एवं वसुधैव कुटुंबकम् के भाव के साथ, भारत पुनः विश्वमंच पर सिरमौर बनने की ओर अग्रसर है। अपनी संस्कृति, परम्परा एवं विरासत के आधार पर पुनः "विश्वगुरु भारत" बनने के संकल्प की सिद्धि होगी। परमार ने कहा कि स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत, सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जा के क्षेत्र में आत्म निर्भर होकर, अन्य देशों की पूर्ति करने में समर्थ देश बनेगा। साथ ही वर्ष 2047 तक खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्म निर्भर होकर, अन्य देशों का भरण पोषण करने में भी सामर्थ्यवान देश बनेगा। हम सभी की सहभागिता से, अपने पूर्वजों के ज्ञान के आधार पर पुनः विश्वमंच पर सिरमौर राष्ट्र का पुनर्निर्माण होगा। इसके लिए हमें स्वाभिमान के साथ हर क्षेत्र में अपने परिश्रम और तप से आगे बढ़कर, विश्वमंच पर अपनी मातृभूमि का परचम लहराना होगा।

    उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कार्यक्रम के उपरांत विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया। मंत्री परमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में सहभागिता भी की।

    अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियो का समर्पण सराहनीय है। एनएसएस का दायित्व है कि बेहतर मानवीय मूल्यों के साथ, सुनहरे भारत के निर्माण में सहभागिता करें। राजन ने सफल स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय सेवा योजना सेवाकर्मियों द्वारा शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में स्वैच्छिक कार्यों को मान्यता दिए जाने के लिए, उक्त पुरस्कार दिए जाते हैं। उक्त पुरस्कार समारोह में वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 के पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के आरंभ में राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत का सामूहिक गायन हुआ एवं समारोह का समापन राष्ट्र-गान के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

    आयुक्त उच्च शिक्षा प्रबल सिपाहा, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन, निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमैन भरत शरण सिंह, क्षेत्रीय निदेशक एनएसएस अशोक कुमार श्रोती एवं राज्य एनएसएस अधिकारी मनोज अग्निहोत्री सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी विद्यार्थी, एनएसएस के पदाधिकारीगण, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured inder
    Admin

    Related Posts

    नई स्टडी से खुलासा: मौत के बाद इंसान क्या-क्या सुन सकता है? जानिए हैरान कर देने वाले तथ्य

    March 5, 2026

    रायपुर: सरगुजा में पीएम आवास निर्माण में तेजी, योजनाओं को मिला नया जोश

    March 5, 2026

    मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था: कर्मचारियों को करनी होगी 3 महीने की ट्रेनिंग, वरना लगेगा 5000 रुपए का चालान

    March 5, 2026

    धारावी का ‘गरीबी का बाजार’: विदेशी 2 घंटे की बदहाली देखने के लिए देते हैं 15,000 रुपये

    March 5, 2026

    ग्वालियर-भिंड-इटावा NH-719 फोर लेन बनेगा, 117 किमी के सफर में होगी सुविधा, NHAI की DPR अंतिम चरण में

    March 5, 2026

    2000 KM रेंज और ब्रह्मोस से तेज, दिल्ली से बटन दबाते ही किराना हिल्स बनेगा मलबा

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Mercedes-Benz CLA इलेक्ट्रिक सेडान आई, 792 किमी रेंज और बुकिंग 10 मार्च से

    March 5, 2026

    नई स्टडी से खुलासा: मौत के बाद इंसान क्या-क्या सुन सकता है? जानिए हैरान कर देने वाले तथ्य

    March 5, 2026

    घर की तरक्की रोक सकती हैं बालकनी में रखी ये वस्तुएँ

    March 5, 2026

    रायपुर: सरगुजा में पीएम आवास निर्माण में तेजी, योजनाओं को मिला नया जोश

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.