Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- मेट्रो के विस्तार से राजधानी की यातायात व्यवस्था होगी सुगम
    राज्य

    सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- मेट्रो के विस्तार से राजधानी की यातायात व्यवस्था होगी सुगम

    AdminBy AdminAugust 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- मेट्रो के विस्तार से राजधानी की यातायात व्यवस्था होगी सुगम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बोले सीएम योगी- रोजगार, पर्यटन और राजधानी में निवेश को मिलेगा नया आयाम

     सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- मेट्रो के विस्तार से राजधानी की यातायात व्यवस्था होगी सुगम 

    राजधानी में विभिन्न आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक सुविधाओं का होगा विस्तार- सीएम योगी

    – इस परियोजना की लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी, 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड सहित होंगे 12 स्टेशन 

    – पुराने और नए शहर को एकीकृत करेगी लखनऊ मेट्रो की यह परियोजना

    लखनऊ
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के फेज-1बी को ₹5,801 करोड़ की स्वीकृति का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह फैसला राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा साथ ही रोजगार, पर्यटन तथा निवेश के नए अवसर पैदा करेगा। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना विभिन्न आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक सुविधाओं को जोड़ते हुए लखनऊ को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

    लखनऊ मेट्रो की फेज-1बी की लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी, जिसमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड स्टेशन समेत कुल कुल 12 स्टेशन शामिल हैं। यह मेट्रो पुराने और घनी आबादी वाले इलाकों को कवर करेगी, जहां कुशल कनेक्टिविटी की कमी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन से उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। यह परियोजना न केवल कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को गति देगी और पर्यटन को नया आयाम प्रदान करेगी।

    पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को मंज़ूरी दे दी है। इस चरण-1बी के चालू होने पर लखनऊ शहर में 34 किलोमीटर का सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क होगा। यह परियोजना लखनऊ के अमीनाबाद, यहियागंज, पांडेगंज और चौक जैसे वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ेगी। साथ ही, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं और बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, भूल भुलैया, क्लॉक टॉवर, रूमी दरवाजा जैसे पर्यटक आकर्षणों को जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा देगी जहां पाककला स्थलों की समृद्ध संस्कृति है। 

    भीड़भाड़ वाले मार्गों पर यातायात को सुगम बनाएगी यह परियोजना
    लखनऊ मेट्रो की यह परियोजना खासकर पुराने लखनऊ के भीड़भाड़ वाले मार्गों पर यातायात की भीड़ को कम करेगी, इससे वाहनों की सुगम आवाजाही होगी। परियोजना के परवान चढ़ने के बाद इससे यात्रा समय घटेगा और सड़क सुरक्षा में वृद्धि आएगी। पर्यावरण की दृष्टि से भी यह परियोजना महत्वपूर्ण है, इससे मेट्रो जीवाश्म ईंधन आधारित परिवहन की तुलना में कार्बन उत्सर्जन कम करेगी, जो सतत विकास की दिशा में कदम है। इसके अलावा बेहतर कनेक्टिविटी से उत्पादकता बढ़ेगी, हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस डिपो तक पहुंच आसान होगी। इससे स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहन मिलेगा, नए निवेश आएंगे और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

    पुराने और नए शहर को एकीकृत करेगी लखनऊ मेट्रो की यह परियोजना
    लखनऊ मेट्रो की फेस-1बी विविध सामाजिक-आर्थिक समूहों के लिए न्यायसंगत पहुंच सुनिश्चित करेगी, परिवहन असमानताओं को कम करेगी और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाएगी। यह लखनऊ मेट्रो के विस्तार की यह परियोजना लखनऊ के बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण प्रगति है, जो शहर को आधुनिक बनाने में सहायक होगी। साथ ही इस लखनऊ मेट्रो के विस्तार से पुराने और नए शहर को एकीकृत करेगी, जहां प्रमुख पर्यटक स्थलों और वाणिज्यिक केंद्रों की पहुंच आसान होगी। यह परियोजना शहर की चुनौतियों का समाधान करेगी और भविष्य के विस्तार के लिए आधार तैयार करेगी। यह उत्तर प्रदेश की राजधानी को विश्व स्तरीय शहर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news yogi
    Admin

    Related Posts

    2527 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, महिलाओं की सशक्त भागीदारी, 473 युवतियों ने विभिन्न सेक्टरों में पाई नौकरी

    March 19, 2026

    स्व आधारित मानसिकता की नींव है स्वबोध – प्रवीण गुप्त

    March 19, 2026

    बस्तर में साक्षरता महापर्व, 22 मार्च को नव-साक्षर करेंगे उल्लास महापरीक्षा में भागीदारी

    March 19, 2026

    सिंहस्थ-2028 के लिए एम.पी. ट्रांसको के कार्य एक वर्ष पहले होंगे पूरे, ऊर्जा मंत्री तोमर ने की पुष्टि

    March 19, 2026

    आटा और तेल की कमी के बीच अफगानिस्तान से युद्ध, पाकिस्तान पर क्या आएगा तबाही का त्रिकोण?

    March 19, 2026

    एमपी में ट्रांसजेंडर को पहचान देने का नया नियम, अब जांच के बाद मिलेगा अधिकार

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    2527 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, महिलाओं की सशक्त भागीदारी, 473 युवतियों ने विभिन्न सेक्टरों में पाई नौकरी

    March 19, 2026

    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    March 19, 2026

    स्व आधारित मानसिकता की नींव है स्वबोध – प्रवीण गुप्त

    March 19, 2026

    रुबियो और हेगसेथ के साथ अमेरिकी आर्मी बेस पर ड्रोन का खतरा, हड़कंप मचा

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.