Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»समूहों की बैंकिंग प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने वाले मिशन कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई : हर्षिका सिंह
    मध्यप्रदेश

    समूहों की बैंकिंग प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने वाले मिशन कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई : हर्षिका सिंह

    AdminBy AdminAugust 13, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    समूहों की बैंकिंग प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने वाले मिशन कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई : हर्षिका सिंह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    माइक्रो इण्डस्ट्रीज स्थापित करने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कलस्टर की प्लानिंग करें : हर्षिका सिंह

    समूहों की बैंकिंग प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने वाले मिशन कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई : हर्षिका सिंह

    समूह सदस्यों को धोखा-धडी से बचने के लिये जागरूक किया जायेगा

    भोपाल

    मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूह से जुड़े परिवारों की आय में वृद्धि के लिए क्लस्टर आधारित गतिविधियों की प्लानिंग की जाए। स्व-सहायता समूह सदस्यों को वित्तीय धोखाधड़ी से सावधान रहने के लिए जागरूक बनाया जाए। स्व-सहायता समूहों की बैंकिंग प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने वाले मिशन कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए।

    स्व-सहायता समूहों के दस्तावेज अद्यतन कर उनकी लोकोस में प्रगति दर्ज करने, कलस्टर-प्लानिंग, समूहों के बैंक खाते खोलने तथा समूहों व संगठनों में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से की गई। काम में कोताही बरतने वाले जिलों के मिशनस्टाफ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सख्त लहजे में सचेत किया कि काम की प्रगति में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जायेगी। मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूहों, ग्राम संगठनों तथा संकुल स्तरीय संगठनों में जहां पदाधिकारियों को दो वर्ष पूर्ण हो गये हैं उन्हें परिवर्तित कर अन्य सदस्यों को नेतृत्व का अवसर दिया जाये।

    स्व-सहायता समूहों ग्राम संगठनों तथा संकुल स्तरीय संघों के विभिन्न रजिस्टर, पंजी आदि को अभियान के तौर पर शीघ्र अद्यतन कराने के निर्देश दिये गये। समूहों एवं संगठनों के अंतर्गत समस्त प्रकार के लेन-देन की प्रविष्टियाँ लोकोस पोर्टल पर दर्ज की जानी हैं, जिससे समूहों एवं संगठनों अंतर्गत वित्तीय गतिविधियों में पारदर्शिता लाई जा सकेl समस्त समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संगठनों के रिकॉर्ड अद्यतन कर कट ऑफ दर्ज कराये जा रहे हैं एवं प्रतिमाह नियमित रूप से लेन-देन की प्रविष्टि लोकोस पर दर्ज कराये जाने के निर्देश दिये गये हैंl

    जिलों में बैंक शाखाओं से संबंधित आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बैंक संबंधी समस्याओं का राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों में चर्चा कर समाधान कराया जायेगा। जिलों में प्रारंभिक ग्रामीण उद्यमशीलता कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंडों में सामुदायिक निवेश निधि के रोटेशन संबंधी प्रगति कम पाये जाने पर सामुदायिक निवेश निधि के रोटेशन की समूह वार प्रविष्टि पूर्ण किये जाने के लिये निर्देशित किया गया l

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि समूहों एवं संगठनों की पदाधिकारियों को वित्तीय व्यवहारों के प्रति और जागरूक किया जायेगा। उनके साथ अनजाने में धोखा-धडी से लेन-देन के दस्तावजों पर हस्ताक्षर करवाने की संभावनायें कम से कम हो सकें। इसके लिये समूहों एवं संगठनों की 15 अगस्त को होने वाली बैठकों में वित्तीय जागरूकता के संबंध में चर्चा कर वित्तीय जागरूकता के लिये ‘’वित्तीय आजादी के साथ जिम्मेदारी’’ शपथ-ग्रहण के लिये एजेण्डा रखा जा रहा है।

    लोकोस में कम प्रगति होने,समूहों के बैंक खाते नहीं खोलने, समूहों के सीआईएफ रोटेशन की प्रगति कम,नेतृत्व परिवर्तन तथा समूह, संगठनों के दस्तावेज अद्यतन न होने के कारण जिला रीवा, कटनी, मऊगंज, राजगढ, छतरपुर, सीधी, खण्डवा, उमरिया बालाघाट, सागर, छिदंवाडा, विदिशा, गुना, खरगोन, रायसेन तथा मण्डला जिलों के मिशन स्टॉफ को शीघ्र कार्य पूर्ण कर अद्यतन स्थिति लोकोस में दर्ज करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर जिला एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।

    समीक्षा के दौरान खरगौन, छतरपुर, रीवा, दमोह एवं कटनी जिले में अपेक्षाकृत प्रगति न होने पर इन जिलों के जिला प्रबंधकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दिये गये हैं।

    जिलों को निर्देशित किया कि समूहों से जुडे परिवारों की आय में वृद्धि के लिये कलस्टर आधारित गतिविधियों की कार्ययोजनायें तैयार करें। मुख्य रूप से मशरूम उत्पादन, रेशम उत्पादन, मखाना उत्पादन, बैकयार्ड पोल्ट्री, कडकनाथ पालन, मछली पालन, शहद उत्पादन आदि को माइक्रो इण्डस्ट्रीज के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कलस्टर की प्लानिंग कर प्रस्ताव राज्य कार्यालय को उपलब्ध करायें।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    bank Featured
    Admin

    Related Posts

    CM साय ने महाशिवरात्रि पर श्री सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

    February 15, 2026

    मासूम बच्चियों को डायल 112 के जवानों ने परिजनों से मिलाया

    February 15, 2026

    इंदौर में आईईटी में रैगिंग के लिए उकसाने वाले प्रथम वर्ष के चार विद्यार्थी होंगे निष्कासित

    February 15, 2026

    पावरफुल शख्सियतें और नाबालिग लड़कियां: एपस्टीन के घातक काले कारनामों का पर्दाफाश

    February 15, 2026

    शिवपुरी में वकील संजय सक्सेना की हत्या के तीन आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार

    February 15, 2026

    बेटे के इलाज के नाम पर फर्जी डॉक्टर ने की 1.59 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बांग्लादेश में नए पीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे 12 देशों के प्रमुख

    February 15, 2026

    महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के विवाद में ओवैसी बोले- ‘टीपू सुल्तान की अंगूठी पर लिखा था राम’

    February 15, 2026

    CM साय ने महाशिवरात्रि पर श्री सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

    February 15, 2026

    मासूम बच्चियों को डायल 112 के जवानों ने परिजनों से मिलाया

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.