Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»कांग्रेस पर पलटवार: CM सैनी ने कहा, राहुल गांधी के लिए तांत्रिक मदद जरूरी
    व्यापार

    कांग्रेस पर पलटवार: CM सैनी ने कहा, राहुल गांधी के लिए तांत्रिक मदद जरूरी

    AdminBy AdminAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस पर पलटवार: CM सैनी ने कहा, राहुल गांधी के लिए तांत्रिक मदद जरूरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कुरुक्षेत्र
    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपने चुटीले अंदाज में राहुल गांधी और कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमले बोले। बुधवार को पिपली की अनाजमंडी में प्रजापति परिवारों को पात्रता प्रमाण पत्र वितरण समारोह के बाद आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस द्वारा चुनावों और ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों पर कहा कि यदि चुनाव में गड़बड़ी होती तो पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी चुनाव नहीं जीत पाते। हरियाणा में कांग्रेस 10 सीटें 100 से एक हजार वोटों के अंतर से जीती है। यदि गड़बड़ी होती तो कांग्रेस वे सीटें न जीतती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है। राहुल गांधी को तांत्रिक से इलाज कराना चाहिए ताकि उनका दिमाग ठीक रहे। अगर राहुल गांधी का तांत्रिक से भी इलाज नहीं होता तो स्पष्ट है कि झूठ का कोई इलाज नहीं है।
     
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता समझदार है और कांग्रेस की सच्चाई जानती है। कांग्रेसी नेता कहते रहे कि यदि तीसरी बार नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो संविधान को खतरा हो जाएगा। राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के नेता संविधान को साथ लेकर प्रचार करते रहे, परंतु देश की जनता ने इनकी झूठी बातों पर विश्वास नहीं किया और तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। हरियाणा में भी तीसरी बार नॉन स्टॉप भाजपा की सरकार बनी।

    सीएम ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए पूरी तरह बौखला चुकी है। कांग्रेस ने 55 साल राज करके देश का कोई विकास नहीं किया और अब भाजपा के शासन में मजबूती से हो रहे विकास को देखकर कांग्रेसी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि राजनीति की प्रबल इच्छा रखने वालों के कारण इस देश का बंटवारा हुआ था।

    विभाजन के दौरान परिवारों के सदस्य बिछड़ गए, बेटियों व बच्चों को मार दिया गया। आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभाजन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों के दर्द को समझा है और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाने की पहल की है। इस अवसर पर उनके साथ विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी थे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    गोल्ड रेट आज (15 जनवरी): 22-24 कैरेट के ताजा दाम अपने शहरों में

    January 15, 2026

    SUV लॉन्च के बाद मची खलबली! पहले दिन 94,000 बुकिंग्स, ग्राहक गिर-गिर पड़ रहे हैं

    January 15, 2026

    इस एयरलाइन का शानदार ऑफर, इंडिगो के बाद 30% डिस्काउंट पर विदेश यात्रा करें

    January 15, 2026

    BJP में छिंदवाड़ा गुटबाजी पर प्रदेश अध्यक्ष का सख्त एक्शन, बंटी साहू और शेषराव यादव को भोपाल बुलाया

    January 14, 2026

    दयानिधि मारन का विवादित बयान: ‘साउथ में लड़कियां शिक्षित, नॉर्थ में गुलाम की तरह रहती हैं’

    January 14, 2026

    बीजेपी अध्यक्ष चुनाव में नितिन नबीन के प्रस्तावक बनेंगे पीएम मोदी, निर्विरोध जीत की संभावना

    January 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पीसी के दौरान शॉर्ट सर्किट, मची अफरातफरी; मायावती को तुरंत सुरक्षा में निकाला गया बाहर

    January 15, 2026

    कांकेर में टैक्सी नाले में गिरने से दो लोगों की मौत

    January 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 17.77 लाख किसानों को ₹23,448 करोड़ का भुगतान

    January 15, 2026

    शिवावतार महायोगी से मुख्यमंत्री ने की नागरिकों के सुखमय जीवन की मंगलकामना

    January 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.